देहरादून 14 मई। उत्तराखण्ड में कृषि और बागवानी को नई दिशा देने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्देश दिए हैं कि राज्य के प्रत्येक विकासखण्ड में एक-एक गांव को आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव के रूप में विकसित किया जाएगा। गुरुवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में आयोजित उत्तराखण्ड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड की बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तीन वर्षीय विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना,…
Month: May 2026
महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में एडमिशन का एक और मौका, स्पॉट ट्रायल से मिलेगा अवसर…
देहरादून 14 मई । प्रदेश की खेल प्रतिभाओं के लिए राहत भरी खबर है। महिला स्पोर्ट्स कॉलेज, लोहाघाट में प्रवेश से वंचित रह गई प्रतिभाशाली छात्राओं को अब एक और मौका मिलेगा। खेल मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आवेदन से चूक गई बालिकाओं को स्पॉट ट्रायल के माध्यम से प्रवेश का अवसर दिया जाए। सचिवालय स्थित एफआरडीसी सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक के बाद मंत्री ने बताया कि कॉलेज में अब तक 1000 से ज्यादा आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। सूचना के अभाव में…
307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को मिले नियुक्ति पत्र सीएम धामी बोले-यह जनसेवा का संकल्प…
देहरादून 14 मई। पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इनमें 243 चिकित्सा अधिकारी, 42 फार्मासिस्ट तथा उद्यान विभाग के 22 प्रयोगशाला सहायक एवं मशरूम पर्यवेक्षक शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह नियुक्ति पत्र केवल रोजगार का दस्तावेज नहीं, बल्कि जनसेवा का संकल्प पत्र है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड जैसे भौगोलिक रूप से चुनौतीपूर्ण राज्य में स्वास्थ्य कर्मियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, खासकर…
नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में सीबीआई ने दर्ज किया केस…
नई दिल्ली, 12 मई। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने नीट-यूजी 2026 परीक्षा में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं के मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह कार्रवाई शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग की लिखित शिकायत के आधार पर की गई है। सीबीआई के अनुसार नेशनल टेस्टिंग एंजेसी द्वारा 3 मई 2026 को आयोजित नीट-यूजी परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र से जुड़े कुछ दस्तावेजों के अनधिकृत रूप से प्रसारित होने की शिकायत और इनपुट प्राप्त हुए थे। शिकायत में परीक्षा की गोपनीयता और निष्पक्षता से समझौता…
विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की समीक्षा बैठक…
देहरादून 12 मई। आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की तैयारियों को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने मंगलवार को सचिवालय में सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की। बैठक में निर्वाचन संबंधी तैयारियों को अंतिम रूप देने और अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए गए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सभी जनपद अपनी तैयारियों में तेजी लाते हुए मैपिंग कार्य शीघ्र पूरा करें। उन्होंने निर्देश दिए कि फार्म-6, 7 और 8 का प्रतिदिन अनिवार्य रूप से…
ईंधन बचत का संदेश देने स्कूटी से कैंप कार्यालय पहुंचे मंत्री गणेश जोशी…
देहरादून। पश्चिमी एशिया में जारी युद्ध और वैश्विक परिस्थितियों के बीच प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को ईंधन बचत का संदेश दिया। मंत्री ने शासकीय वाहन का उपयोग न करते हुए स्कूटी से अपने कैंप कार्यालय पहुंचकर आमजन को पेट्रोल-डीजल बचाने के लिए प्रेरित किया। गढ़ी कैंट में आयोजित एक कार्यक्रम के बाद मंत्री गणेश जोशी दो पहिया वाहन से कैंप कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह संसाधनों का संयमित उपयोग करे…
तकनीक का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यही लक्ष्य : प्रदीप बत्रा…
रुड़की 11 मई। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस 2026 के अवसर पर सोमवार को इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रूड़की में समावेशी विकास के लिए जिम्मेदार नवाचार विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी, सुशासन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा मुख्य अतिथि रहे। आयोजन यूकॉस्ट, आईटीडीए और लक्ष्य सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता आईआईटी रुड़की के निदेशक प्रो. कमल किशोर पंत ने की। यूकॉस्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस दौरान वैज्ञानिक,…
ऊर्जा बचत और स्वदेशी अपनाने से आत्मनिर्भर भारत होगा मजबूत : मुख्यमंत्री धामी…
देहरादून 11 मई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि राष्ट्रीय हित को सर्वोपरि रखते हुए ऊर्जा संसाधनों की बचत करना हम सभी का सामूहिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से की गई अपील केवल आर्थिक बचत तक सीमित नहीं है, बल्कि आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि सभी नागरिक अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए छोटे-छोटे संकल्प लें, तो यह देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने में बड़ा योगदान साबित…
आपदा की स्थिति में तत्काल रिस्पांस सुनिश्चित करें : मदन कौशिक…
देहरादून 11 मई। आगामी मानसून सीजन को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने आपदा प्रबंधन को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री मदन कौशिक ने सभी विभागों को 24 घंटे अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में मानसून का समय बेहद संवेदनशील होता है और इसी दौरान चारधाम यात्रा भी चरम पर रहती है। ऐसे में किसी भी प्रकार की लापरवाही की गुंजाइश नहीं है।…
खैरासैंण महाविद्यालय भवन का उद्घाटन, सतपुली झील निर्माण कार्यों का भी किया निरीक्षण…
सतपुली, पौड़ी 10 मई। प्रदेश के लोक निर्माण, सिंचाई, पर्यटन, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज तथा उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने रविवार को सतपुली के खैरासैंण में नवनिर्मित राजकीय महाविद्यालय भवन का उद्घाटन किया। इस दौरान दोनों मंत्रियों ने इसे क्षेत्र में उच्च शिक्षा को नई दिशा देने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सतपाल महाराज ने कहा कि यह केवल भवन का उद्घाटन नहीं, बल्कि क्षेत्र के युवाओं के भविष्य और आत्मनिर्भरता की मजबूत नींव है।…
