मुख्यमंत्री ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना..

  देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से गोर्खाली सुधार सभा के केंद्रीय अध्यक्ष पदम सिंह थापा के नेतृत्व में आठ सदस्यीय नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल भारत का पड़ोसी देश होने के साथ ही सामाजिक, सांस्कृतिक और भावनात्मक रूप से भी गहरे संबंध रखता है। प्राकृतिक आपदा की इस कठिन घड़ी में उत्तराखंड और देश के लोग नेपाल के प्रभावित परिवारों के साथ खड़े हैं।…

मियांवाला में 8.64 करोड़ से बने जल सृष्टि पार्क का सीएम धामी ने किया लोकार्पण…

  देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मियांवाला में मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की ओर से करीब 8.64 करोड़ रुपये की लागत से विकसित जल सृष्टि पार्क का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत विकसित इस पार्क में पुराने तालाब को नया जीवन देने के साथ आधुनिक सुविधाएं विकसित की गई हैं। मुख्यमंत्री ने क्षेत्रवासियों को पार्क की सौगात मिलने पर बधाई देते हुए इसे स्वच्छ, स्वस्थ और हरित देहरादून की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जल सृष्टि पार्क प्राकृतिक सौंदर्य और…

मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर उत्साहित हुए लोग, बच्चों से की बातचीत और जाना हालचाल…

  देहरादून। मियांवाला स्थित जल सृष्टि पार्क के लोकार्पण कार्यक्रम से लौटते समय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को अचानक अपना काफिला रुकवाकर स्थानीय लोगों और बच्चों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री को देखने के लिए मार्ग में बड़ी संख्या में लोग और बच्चे मौजूद थे। लोगों का उत्साह देखकर मुख्यमंत्री स्वयं उनके बीच पहुंच गए। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर बच्चे और स्थानीय लोग खासे उत्साहित नजर आए। लोगों ने मुख्यमंत्री के साथ फोटो और सेल्फी लेने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने भी सहजता से लोगों के आग्रह को…

राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के खातों में डीबीटी के जरिए भेजी जाएगी रकम…

  देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ कार्यक्रम में विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने शिक्षा और राज्य के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर मुख्यमंत्री से सवाल पूछे और सुझाव भी दिए। संवाद के दौरान हरिद्वार की कक्षा 11वीं की छात्रा लवप्रीत कौर ने ऑनलाइन पढ़ाई के बढ़ते चलन का उल्लेख करते हुए कहा कि कई परिवारों की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं है कि वे अपने बच्चों के लिए स्मार्टफोन या…

18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधे संवाद करेंगे सीएम धामी…

  देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की युवाओं को प्रदेश के विकास और नीति-निर्धारण में सहभागी बनाने की पहल के तहत ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ अभियान का अंतिम चरण 18 सितंबर को होगा। मुख्यमंत्री इस दिन चयनित 140 छात्र-छात्राओं से सीधे संवाद करेंगे और उनके विकसित उत्तराखण्ड के विजन को सुनेंगे। मुख्यमंत्री के साथ संवाद से पहले शासन के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष भी विद्यार्थियों से विचार-विमर्श करेंगे। अभियान के तहत प्रदेश के कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों से ‘कैसा हो मेरे सपनों का उत्तराखण्ड?’…

औली में भारत-अमेरिका सैनिकों ने किया आतंकवाद विरोधी अभियान का संयुक्त अभ्यास…

  देहरादून। औली में चल रहे ‘युद्ध अभ्यास-2026’ के दौरान भारतीय और अमेरिकी सेना के जवानों ने आतंकवाद विरोधी अभियानों की तैयारियों को लेकर संयुक्त प्रशिक्षण किया। अभ्यास के तहत जवानों ने इमारत में प्रवेश कर उसे सुरक्षित करने और कमरों की तलाशी से जुड़ी विशेष ड्रिल का प्रदर्शन किया। यह प्रशिक्षण आमने-सामने की लड़ाई जैसी परिस्थितियों को ध्यान में रखकर किया गया। अभ्यास के दौरान ड्रोन, रोबोटिक डॉग, डॉग स्क्वाड और स्नाइपर जैसी क्षमताओं का इस्तेमाल किया गया। हमलावर टीमों ने आधुनिक तकनीक और विशेष रूप से प्रशिक्षित जवानों…

जन सेवा केंद्रों पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, चार केंद्र सील

  देहरादून, 17 सितंबर। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देश पर जनपद में संचालित जन सेवा केंद्रों की कार्यप्रणाली, जनसुविधाओं और निर्धारित मानकों के अनुपालन की जांच के लिए जिला प्रशासन ने औचक निरीक्षण अभियान चलाया। उप जिलाधिकारी देहरादून के नेतृत्व में प्रशासन की टीम ने विभिन्न जन सेवा केंद्रों का निरीक्षण कर अनियमितताओं की जांच की। निरीक्षण के दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर चार जन सेवा केंद्रों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया। इनमें शादमान, हनी रमन, करन वर्मा और प्राची कौशिक के केंद्र शामिल हैं। इसके…

हरिपुर कालसी में गूंजा मां यमुना का जयघोष, धामी ने किया प्रतिमा का अनावरण…

  देहरादून। हरिपुर कालसी में गुरुवार को मां यमुना के पावन तट पर आस्था, संस्कृति और विकास का संगम देखने को मिला। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिपुर कालसी पहुंचकर मां यमुना की प्रतिमा का अनावरण किया और हरिघाट का लोकार्पण किया। उन्होंने मां यमुना कृष्ण मंदिर का शिलान्यास भी किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम और यमुना आरती में मुख्यमंत्री ने साधु-संतों तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के साथ भाग लिया। ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के दौरान यमुना तट पर 2100…

हिमालय भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना का आधार: मुख्यमंत्री

    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है। हिमालयी लोक परंपराओं और विरासत का संरक्षण सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि हिमालय की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ इसके पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी जागरूकता बढ़ाना जरूरी है। मुख्यमंत्री ने हिंदी दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में हिमालयी संस्कृति, परंपराओं और लोक जीवन को समर्पित पत्रिका ‘हिमालयन संस्कृति’ के प्रवेशांक…

आठ दशक पुरानी किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति,छह राज्यों के बीच समझौता…

  नई दिल्ली। करीब आठ दशक से लंबित किशाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना को अब निर्णायक गति मिल गई है। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में कर्तव्य भवन, नई दिल्ली में हुई महत्वपूर्ण बैठक में हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली के बीच परियोजना के क्रियान्वयन को लेकर समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इसे जल सुरक्षा, सिंचाई, पेयजल, ऊर्जा उत्पादन और यमुना के पुनर्जीवीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह दिन केवल…