देहरादून 23 मई। पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में विभिन्न विकास कार्यों को गति देने के लिए ₹36 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इस निर्णय से ग्रामीण सड़कों, पेयजल, बिजली, धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण और शहरी आधारभूत सुविधाओं को मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री ने ग्रामीण अवसंरचना विकास निधि के तहत मुख्यमंत्री ग्राम सम्पर्क योजना में 6 नई ग्रामीण सड़कों के निर्माण के लिए ₹23.86 करोड़ स्वीकृत किए हैं। इसके अलावा चारधाम यात्रा मार्ग पर संचालित अश्ववंशीय पशुओं के बीमा के लिए ₹1.05 करोड़ की धनराशि…
Month: May 2026
टनकपुर–बनबसा विद्युत परियोजना को मिली रफ्तार, ₹3 करोड़ जारी…
चम्पावत 23 मई । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीमांत क्षेत्र टनकपुर–बनबसा के लिए बड़ी सौगात देते हुए 220/33 केवी विद्युत उपसंस्थान परियोजना हेतु ₹3 करोड़ की धनराशि जारी की है। नेपाल सीमा से सटे इस क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही बिजली समस्याओं के समाधान के लिए राज्य सरकार तेजी से काम कर रही है। घोषणा संख्या-646/2023 के तहत ₹150.40 करोड़ की लागत से 220/33 केवी जीआईएस (गैस इंसुलेटेड सब-स्टेशन) की स्थापना की जा रही है। परियोजना का उद्देश्य क्षेत्र में निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति…
चारधाम यात्रा को लेकर सरकार अलर्ट…
देहरादून, 23 मई । आगामी मानसून सीजन और बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए राज्य सरकार ने चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने शनिवार को आईटी पार्क स्थित आपदा नियंत्रण कक्ष में यात्रा की समीक्षा करते हुए संबंधित जिलाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने स्पष्ट किया कि चारों धामों में श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित दर्शन सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसके लिए जिला प्रशासन, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) और अन्य हितधारकों के बीच बेहतर…
“नंदा–सुनंदा” से फिर जली उम्मीद की लौ, 39 बालिकाओं को ₹12.98 लाख की सहायता…
देहरादून, 23 मई । आर्थिक और पारिवारिक संकट से जूझ रही बेटियों के सपनों को नई उड़ान देने की दिशा में जिला प्रशासन देहरादून का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट “नंदा–सुनंदा” लगातार मिसाल बन रहा है। शनिवार को आयोजित 15वें संस्करण में 39 जरूरतमंद बालिकाओं को ₹12.98 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट में बालिकाओं को चेक वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस चरण में प्राथमिक से लेकर पोस्ट ग्रेजुएशन तक की छात्राओं को सहायता दी गई, जिनमें 12 प्राथमिक, 9 अपर प्राथमिक, 5 सेकेंडरी,…
हीट वेव अलर्ट देहरादून में प्रशासन अलर्ट, DEOC 24×7 सक्रिय…
देहरादून: भीषण गर्मी और संभावित लू के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर जनपद में व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और सभी विभागों को समन्वित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक पहुंचने की संभावना है। दून नगर, जौलीग्रांट और डोईवाला…
नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री का संदेश: ईमानदारी और सेवा भाव से निभाएं दायित्व…
देहरादून 18 मई। पुष्कर सिंह धामी ने बीते चार वर्षों में सरकारी सेवा में चयनित हुए कार्मिकों को डिजिटल माध्यम से पत्र भेजकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। मुख्यमंत्री ने इस पत्र के जरिए नवनियुक्त युवाओं को बधाई देते हुए उन्हें पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जनसेवा के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि वर्ष 2022 में प्रदेश की जनता ने उन्हें दोबारा “मुख्य सेवक” का दायित्व सौंपा, जिसके अनुरूप राज्य में बेरोजगारी दूर करने के लिए व्यापक स्तर पर भर्ती अभियान शुरू…
एचडीएफसी बैंक की 4 अत्याधुनिक एम्बुलेंस को मुख्यमंत्री धामी ने दिखाई हरी झंडी, दूरस्थ क्षेत्रों में मिलेगी राहत…
देहरादून 18 मई। पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से एचडीएफसी बैंक की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहल के तहत उपलब्ध कराई गई 4 अत्याधुनिक एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह पहल राज्य के दूरस्थ एवं पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने निजी संस्थाओं द्वारा जनहित में किए जा रहे सहयोग…
मुख्यमंत्री धामी से विभिन्न क्षेत्रों के विधायकों की मुलाकात, क्षेत्रीय विकास पर हुई चर्चा…
देहरादून 18 मई। पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में राज्य के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के विधायकों ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान क्षेत्रीय विकास, जनसमस्याओं और योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री से डोईवाला क्षेत्र के विधायक बृज भूषण गैरोला ने मुलाकात कर अपने क्षेत्र से जुड़े विकास कार्यों और जनहित के मुद्दों पर विस्तार से बातचीत की। इसके साथ ही पौड़ी विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजकुमार पोरी ने भी मुख्यमंत्री से भेंट कर क्षेत्रीय समस्याओं और चल रही योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया।…
एमडीडीए कॉलोनी चंदर रोड की समस्याओं को लेकर पूर्व मंत्री ने दिया ज्ञापन…
देहरादून, 18 मई । एमडीडीए कॉलोनी चंदर रोड, डालनवाला क्षेत्र की जर्जर स्थिति और मूलभूत समस्याओं को लेकर सोमवार को उत्तराखंड चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्रवासियों की परेशानियों से अवगत कराया। ज्ञापन में बताया गया कि करीब 35-36 वर्ष पूर्व निर्मित इस कॉलोनी के अधिकांश भवन अब जर्जर हो चुके हैं। कई मकानों में सीलन, पानी टपकने और संरचनात्मक कमजोरी की गंभीर समस्याएं बनी हुई हैं। हाल के दिनों…
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
देहरादून, 14 मई 2026। राजधानी देहरादून के विकासखंड विकासनगर की ग्राम सोरना डोभरी निवासी कल्पना बिष्ट आज प्रदेशभर की महिलाओं के लिए प्रेरणा बनकर उभरी हैं। राज्य सरकार की योजनाओं और ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के सहयोग से स्थापित उनकी “स्वाभिमान महिला बेकरी यूनिट” ग्रामीण महिला उद्यमिता का सफल मॉडल बन चुकी है। यह यूनिट न केवल स्थानीय महिलाओं को रोजगार दे रही है, बल्कि पारंपरिक मिलेट्स उत्पादों को आधुनिक बाजार में नई पहचान दिला रही है। कल्पना बिष्ट ने वर्ष 2024-25 में करीब 10 लाख रुपये की लागत से इस…
