देहरादून, 4 मई। पश्चिम बंगाल समेत तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने देहरादून स्थित पार्टी मुख्यालय में जोरदार जश्न मनाया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रंग-गुलाल के साथ होली और दिवाली एक साथ मनाते हुए जीत का उत्सव मनाया। मुख्यमंत्री धामी ने इस जीत को “गंगोत्री से गंगासागर तक देश को भगवामय करने वाला” बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और पार्टी संगठन की रणनीति से यह ऐतिहासिक…
Day: May 4, 2026
छवि धूमिल करने की साजिश: अरविंद पांडेय…
देहरादून, 04 मई। पूर्व कैबिनेट मंत्री और गदरपुर विधायक अरविंद पांडेय ने उनके नाम से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पत्र को पूरी तरह फर्जी बताते हुए इसे उनकी और पार्टी की छवि खराब करने की साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई पत्र उन्होंने न तो प्रधानमंत्री और न ही किसी अन्य व्यक्ति को लिखा है। पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में पांडेय ने कहा कि कांग्रेस द्वारा इस फर्जी पत्र के आधार पर लगाए जा रहे आरोप निराधार और बेबुनियाद हैं। उन्होंने…
कुंभ मेला-2027 को भव्य और ऐतिहासिक बनाने की तैयारी तेज…
हरिद्वार, 04 मई ।राज्य सरकार आगामी कुंभ मेला 2027 को दिव्य, भव्य और सुव्यवस्थित रूप देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सोमवार को हरिद्वार पहुंचकर तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मंत्री ने मेला नियंत्रण भवन में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर कुंभ से जुड़े अवस्थापना विकास कार्यों, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, घाटों के सुदृढ़ीकरण, स्वच्छता, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था सहित सभी व्यवस्थाओं की विस्तृत…
सीएम धामी की सख्ती: बिना तैयारी पहुंचे अधिकारियों को लगाई फटकार, 15 जून तक लंबित घोषणाओं पर कार्रवाई के निर्देश…
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में आयोजित मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा बैठक में बिना तैयारी पहुंचे अधिकारियों पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने स्पष्ट कहा कि ऐसी महत्वपूर्ण बैठकों में अधूरी जानकारी के साथ आना बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है और भविष्य में अधिकारी पूरी तैयारी के साथ ही उपस्थित हों। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री घोषणाएं सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं और जनता से किए गए वादों को हर हाल में समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाना चाहिए। उन्होंने सभी विभागों से यह भी पूछा कि कितनी…
