देहरादून में आयोजित हुआ अंतरराष्ट्रीय ब्रिक्स अकादमिक मिड-टर्म सम्मेलन…

    देहरादून, 29 मई । देहरादून स्थित दून विश्वविद्यालय में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय ब्रिक्स अकादमिक मिड-टर्म सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, इथियोपिया सहित 11 देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर समकालीन वैश्विक चुनौतियों और उनके समाधान पर विस्तृत विचार-विमर्श किया।   सम्मेलन का उद्घाटन उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्धन, दून विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल, ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन के उपाध्यक्ष प्रो. हर्ष वी. पंत तथा भारत सरकार के विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव एवं ब्रिक्स उप-शेरपा शंभू एल.…

केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाने पर जोर…

  देहरादून, 29 मई। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने सांसदों और विधायकों को पार्टी के विचार परिवार के विस्तार के लिए विधानसभा स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही विधानसभा और लोकसभा चुनावों में कमजोर रही सीटों की समीक्षा कर वहां विशेष रणनीति के तहत प्रवास एवं संगठनात्मक गतिविधियां बढ़ाने पर जोर दिया गया है।   राजपुर रोड स्थित एक निजी प्रतिष्ठान में आयोजित बैठक के संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि सांसदों और विधायकों…

मुख्यमंत्री धामी व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने की भव्य गंगा आरती…

ऋषिकेश, 29 मई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने शुक्रवार को ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन पहुंचकर विधिवत गंगा पूजन एवं भव्य गंगा आरती में सहभाग किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने मां गंगा से देश एवं प्रदेशवासियों की सुख-शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। परमार्थ निकेतन घाट पर आयोजित गंगा आरती के दौरान श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। वेद मंत्रों, भजन-कीर्तन और दीपों की अलौकिक छटा के बीच मुख्यमंत्री धामी एवं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष…

देहरादून: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरा…

शाम 4:35 बजे पहुंचेंगे देहरादून एयरपोर्ट आज देहरादून पहुचेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष बीजेपी नितिन नबीन एयरपोर्ट से लेकर भाजपा मुख्यालय तक 25 जगह पर होगा भाजपा अध्यक्ष का स्वागत प्रदेश कार्यालय पहुंचकर शाम 6:15 से कोर कमेटी की लेंगे बैठक साथ ही कैबिनेट मंत्रियों की बैठक भी लेंगे नितिन नबीन

ब्रेकिंग: मसूरी-देहरादून मार्ग पर बड़ा सड़क हादसा…

गज्जी बैंड के पास पानी का टैंकर 50 मीटर गहरी खाई में गिरा हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल स्थानीय लोगों और पुलिस ने चालक को अस्पताल पहुंचाया उप जिला चिकित्सालय मसूरी में उपचार के दौरान चालक की मौत मृतक की पहचान अक्षय असवाल (25) निवासी मसूरी के रूप में हुई मसूरी झील से पानी भरकर लौट रहा था टैंकर मौके पर पहुंची पुलिस, हादसे की जांच शुरू परिजनों को दी गई घटना की सूचना

मुख्यमंत्री धामी ने हरिपुर कलां में मनोज जखमोला के आवास पहुंचकर जताया शोक…

हरिद्वार, 24 मई 2024। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार के हरिपुर कलां क्षेत्र में पूर्व भाजयुमो प्रदेश महामंत्री मनोज जखमोला के आवास पहुंचकर उनकी पुत्री के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि संतान को खोने का दुख किसी भी परिवार के लिए अत्यंत असहनीय होता है और इस कठिन समय में पूरा प्रदेश परिवार के साथ खड़ा है। धामी ने परिजनों…

रामनगर में मुख्यमंत्री ने जताया शोक, विधायक दीवान सिंह बिष्ट के आवास पहुंचे…

  रामनगर 23 मई। पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रामनगर पहुंचकर क्षेत्रीय विधायक दीवान सिंह बिष्ट के आवास पर उनकी धर्मपत्नी आशा बिष्ट के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और इस दुखद घड़ी में हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए परिवारजनों को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे और…

काशीपुर में मुख्यमंत्री ने जताया शोक, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा के परिजनों से मिले…

काशीपुर। पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को काशीपुर के जैतपुर घोषी पहुंचकर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा के ताऊजी सरदार अमरजीत सिंह चीमा के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने की बात कही। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए परिवारजनों को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना की। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अन्य लोग भी उपस्थित रहे और सभी ने सरदार…

मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी में जनता दरबार लगाकर सुनी समस्याएं…

  हल्द्वानी, 25 मई। जनपद नैनीताल के भ्रमण पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को हल्द्वानी-काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में आम जनता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मौके पर ही अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसमस्याओं का समयबद्ध और संतुष्टिपरक समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता को राहत पहुंचाने के लिए पूरी संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य करें। जनता दरबार में पेयजल आपूर्ति,…

सीमांत उत्तरकाशी पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त, हर्षिल पोलिंग बूथ का करेंगे निरीक्षण…

देहरादून/उत्तरकाशी। भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखण्ड पहुंचे हैं। देहरादून पहुंचने के बाद वे सीधे उत्तरकाशी के लिए रवाना हुए, जहां वे सीमांत क्षेत्रों में चुनावी व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं।   शनिवार को मुख्य चुनाव आयुक्त उत्तरकाशी पहुंचे, जहां उनका स्वागत मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम द्वारा किया गया। दौरे के दौरान वे भारत-चीन सीमा से सटे सीमांत गांव हर्षिल में स्थापित पोलिंग बूथ का स्थलीय निरीक्षण करेंगे।   इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियों…