देहरादून 05 मई। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज स्थित हिमाद्रि आइस रिंक की प्रथम वर्षगांठ कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह आइस रिंक न केवल उत्तराखंड बल्कि पूरे भारत के लिए गर्व का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाद्रि देश की एकमात्र अंतरराष्ट्रीय स्तर की आइस रिंक है, जहां खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं मिल रही हैं। वर्ष 2011 में स्थापित इस रिंक का संचालन कुछ समय के…
Day: May 5, 2026
हनुमान जयंती पर सीएम धामी ने की पूजा, प्रदेशवासियों के लिए मांगी खुशहाली…
देहरादून। पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को चकराता रोड स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने भगवान हनुमान से प्रदेशवासियों के जीवन में शांति, समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान हनुमान शक्ति, भक्ति, साहस और सेवा के प्रतीक हैं। उनका जीवन हमें निस्वार्थ सेवा, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता है। उन्होंने बताया कि हनुमान जी की उपासना से भय, संकट और नकारात्मकता का नाश होता है तथा व्यक्ति…
मुख्यमंत्री धामी से मिले मंत्री गणेश जोशी…
देहरादून, 05 मई । उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर मुख्यमंत्री को बधाई और शुभकामनाएं दीं। भेंट के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों को स्वीकृति देने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए क्षेत्र के समग्र विकास के लिए लगातार प्रयास कर रही…
उत्तराखण्ड बनेगा भारतीय ज्ञान-विज्ञान और संस्कृति का वैश्विक केंद्र: मुख्यमंत्री धामी
देहरादून, 05 मई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि उत्तराखण्ड को भारतीय ज्ञान-विज्ञान, संस्कृति और अध्यात्म का वैश्विक केंद्र बनाने की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में ऋषिकुल स्थित श्री मदन मोहन मालवीय प्राच्य शोध संस्थान को विश्वस्तरीय स्वरूप दिया जाएगा। मंगलवार को सचिवालय में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री ने संस्थान के समग्र विकास और विस्तार योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य शीघ्र शुरू कर आगामी कुंभ से पहले पूर्ण किया जाए। उन्होंने पर्यटन…
