चम्पावत, 03 मई 2026 न्याय के देवता भगवान गोल्ज्यू की पावन भूमि चम्पावत एक बार फिर भव्य सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजन का साक्षी बनने जा रही है। नगर पालिका परिषद द्वारा गोरलचौड़ मैदान में आयोजित ‘गोल्ज्यू महोत्सव-2026’ का शुभारंभ 04 मई से होगा, जिसका उद्घाटन प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रस्तावित है। 13 मई तक चलने वाले इस 10 दिवसीय महोत्सव में धार्मिक आस्था, लोक संस्कृति और स्थानीय प्रतिभाओं का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। महोत्सव का शुभारंभ प्रथम दिवस प्रातः भव्य कलश यात्रा के साथ होगा,…
Day: May 3, 2026
डीएम के हस्तक्षेप से महीनों पुरानी समस्या का समाधान…
देहरादून, 03 मई । जिला प्रशासन जनसमस्याओं के त्वरित और प्रभावी निस्तारण को लेकर लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में झंडा मोहल्ला तालाब क्षेत्र में जल संयोजन पाइप क्षतिग्रस्त होने और दूषित पानी की समस्या पर जिलाधिकारी सविन बंसल ने संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित कराई। बुजुर्ग महिला की शिकायत पर त्वरित एक्शन 80 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक रानी महेंद्रु ने पाइपलाइन लीकेज, दूषित जल आपूर्ति और नालियों में गंदगी की समस्या को लेकर जिलाधिकारी से शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि कई महीनों से पाइपलाइन क्षतिग्रस्त थी, जिससे…
देवभूमि के मूल्यों की रक्षा सर्वोपरि: मुख्यमंत्री धामी…
देहरादून, 03 मई । पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में सनातन संस्कृति के स्वर्णिम पुनर्जागरण का काल प्रारंभ हुआ है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर निर्माण भारत की आस्था, संस्कृति और स्वाभिमान की पुनर्स्थापना का ऐतिहासिक प्रतीक है। मुख्यमंत्री सेलाकुई स्थित आद्यशक्ति श्री माता वैष्णो देवी धाम सेवा समिति द्वारा आयोजित मां भगवती जागरण कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रद्धालुओं के बीच यह बात कही। इस अवसर पर उन्होंने मां भगवती की पूजा-अर्चना कर प्रदेश…
