खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को राणा मार्केट (सितारगंज रोड) में आयोजित कार्यक्रम में खटीमा चौक से थारू विकास भवन तक 14.97 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित मोटर मार्ग चौड़ीकरण कार्य का भूमि पूजन किया। सड़क के चौड़ीकरण से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर होने के साथ स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और आसपास के क्षेत्रों से आने-जाने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी तथा जाम की समस्या से भी राहत मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री ने कहा कि खटीमा की जनता से उनका रिश्ता केवल जनप्रतिनिधि का नहीं,…
Year: 2026
22.15 करोड़ की विकास योजनाओं को मुख्यमंत्री धामी की मंजूरी…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों में 26 विकास एवं निर्माण कार्यों के लिए 22 करोड़ 15 लाख 32 हजार रुपये की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति को अनुमोदन प्रदान किया है। स्वीकृत कार्यों में सड़क और नाली निर्माण, सुरक्षात्मक कार्य, तारबाड़, धार्मिक एवं मेला स्थलों का सौंदर्यीकरण, हैंडपंपों की स्थापना तथा विद्युत संबंधी कार्य शामिल हैं। देहरादून जिले के मसूरी विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 8.96 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इनमें आरकेडिया के मिठ्ठी बेहड़ी में आंतरिक सड़क, नाली और…
अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर एमडीडीए की कार्रवाई, 13 बीघा प्लॉटिंग ध्वस्त…
देहरादून, 3 नवंबर। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माण और अनधिकृत प्लॉटिंग के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। प्राधिकरण की टीम ने अलग-अलग क्षेत्रों में अभियान चलाकर देहराखास में बिना स्वीकृत मानचित्र के किए जा रहे व्यावसायिक निर्माण को सील कर दिया, जबकि डोईवाला के फतेहपुर माजरीग्रांट में करीब 13 बीघा भूमि पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया। देहराखास में पथरी बाग चौक के पास मयंक डोभाल की ओर से बिना स्वीकृत मानचित्र के व्यावसायिक निर्माण कराया जा रहा था। शिकायत के बाद…
केंद्रीय वन मंत्री ने प्रस्ताव पर शीघ्र कार्रवाई का दिया आश्वासन…
नई दिल्ली, 3 नवंबर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात कर उत्तराखंड उच्च न्यायालय को नैनीताल से हल्द्वानी स्थानांतरित किए जाने और लामाचौड़ क्षेत्र में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर के निर्माण से जुड़े प्रस्ताव पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने प्रस्तावित परिसर के लिए आरक्षित वन भूमि के हस्तांतरण और वन भूमि के डायवर्जन की प्रक्रिया जल्द पूरी करने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि नैनीताल स्थित वर्तमान उच्च न्यायालय परिसर चाइना…
बदरीनाथ से सहस्त्रधारा आ रहा हेलीकॉप्टर हादसे की आशंका, युद्धस्तर पर तलाश अभियान…
देहरादून। बदरीनाथ धाम से सहस्त्रधारा हेलीपैड के लिए उड़ान भरने वाले ट्रांस भारत कंपनी के सिविल हेलीकॉप्टर के चमोली जिले के हाथी पर्वत क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका के बाद राहत एवं बचाव अभियान तेज कर दिया गया है। हेलीकॉप्टर में पांच यात्री और एक पायलट समेत छह लोग सवार बताए गए हैं। सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य संचालित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के निर्देश पर सेना, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस…
35 हजार से अधिक युवाओं को पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया से मिली सरकारी नौकरी : धामी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को होटल फेयरफील्ड में आयोजित ‘देवभूमि से विकास संवाद कॉन्क्लेव’ में प्रदेश के विकास, रोजगार, महिला सशक्तिकरण, पर्यटन, पलायन, पर्यावरण संरक्षण और उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान से जुड़े विषयों पर सरकार की उपलब्धियां और भावी योजनाएं साझा कीं। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य ऐसा उत्तराखंड बनाना है, जहां विकास के साथ पर्यावरण और राज्य के मूल स्वरूप का भी संरक्षण हो तथा आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को निष्पक्ष रोजगार उपलब्ध कराने के लिए…
विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री ने मंजूर किए 36.63 करोड़ रुपये…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों में सड़क निर्माण एवं सुधार, शहरी सड़क रखरखाव, पेयजल सुविधा, धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण, सुरक्षा उपकरणों की खरीद और अन्य विकास कार्यों के लिए कुल 36.63 करोड़ रुपये की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृतियां प्रदान की हैं। इन योजनाओं से सड़क कनेक्टिविटी और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ ही जनसुविधाओं तथा धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के विकास को गति मिलेगी। हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र में दो सड़क निर्माण कार्यों के लिए 9.05 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसमें…
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग…
देहरादून, 30 अक्टूबर। राजधानी देहरादून में अवैध और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) का अभियान लगातार जारी है। शुक्रवार को प्राधिकरण की टीम ने शहर और आसपास के क्षेत्रों में बिना मानचित्र स्वीकृति के किए जा रहे निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सात स्थानों पर सीलिंग की। कार्रवाई में निर्माणाधीन दुकानें, व्यावसायिक प्रतिष्ठान और अन्य संरचनाएं शामिल हैं। प्राधिकरण की टीम ने विद्यासागर मार्ग स्थित गैस गोदाम के पास संजीव फरासी द्वारा किए जा रहे निर्माण को सील किया। सुंदरवाला स्थित विज्ञान विहार कॉलोनी, खलंगा…
विधानसभा में खण्डूड़ी और हीरा सिंह बिष्ट को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि…
भराड़ीसैंण। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को भराड़ीसैंण (गैरसैंण) स्थित विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी और पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चन्द्र खण्डूड़ी को सादगी, ईमानदारी, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल बताते हुए कहा कि उन्होंने देश की रक्षा से लेकर उत्तराखंड के विकास तक महत्वपूर्ण योगदान दिया। वर्ष 1971 के भारत-पाक युद्ध में उनके साहस और रणनीतिक कौशल तथा सेना की इंजीनियरिंग सेवाओं में सीमांत…
विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखंड की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है अनुपूरक बजट : धामी
गैरसैंण। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वर्ष 2047 तक उत्तराखंड को विकसित, समृद्ध और आत्मनिर्भर राज्य बनाने के लक्ष्य के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 का अनुपूरक बजट तैयार किया गया है। मंगलवार को गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि बजट में विकास योजनाओं को गति देने के साथ जनकल्याण, बुनियादी सुविधाओं और भविष्य की जरूरतों पर विशेष ध्यान दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य गठन के करीब 26 वर्षों में उत्तराखंड ने विकास की लंबी यात्रा तय की है। प्रदेश की अर्थव्यवस्था…
