नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में सीबीआई ने दर्ज किया केस…

नई दिल्ली, 12 मई। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने नीट-यूजी 2026 परीक्षा में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं के मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह कार्रवाई शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग की लिखित शिकायत के आधार पर की गई है।   सीबीआई के अनुसार नेशनल टेस्टिंग एंजेसी द्वारा 3 मई 2026 को आयोजित नीट-यूजी परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र से जुड़े कुछ दस्तावेजों के अनधिकृत रूप से प्रसारित होने की शिकायत और इनपुट प्राप्त हुए थे। शिकायत में परीक्षा की गोपनीयता और निष्पक्षता से समझौता…