देहरादून 12 मई। आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की तैयारियों को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने मंगलवार को सचिवालय में सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की। बैठक में निर्वाचन संबंधी तैयारियों को अंतिम रूप देने और अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए गए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सभी जनपद अपनी तैयारियों में तेजी लाते हुए मैपिंग कार्य शीघ्र पूरा करें। उन्होंने निर्देश दिए कि फार्म-6, 7 और 8 का प्रतिदिन अनिवार्य रूप से…
