देहरादून, 14 मई 2026। राजधानी देहरादून के विकासखंड विकासनगर की ग्राम सोरना डोभरी निवासी कल्पना बिष्ट आज प्रदेशभर की महिलाओं के लिए प्रेरणा बनकर उभरी हैं। राज्य सरकार की योजनाओं और ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के सहयोग से स्थापित उनकी “स्वाभिमान महिला बेकरी यूनिट” ग्रामीण महिला उद्यमिता का सफल मॉडल बन चुकी है। यह यूनिट न केवल स्थानीय महिलाओं को रोजगार दे रही है, बल्कि पारंपरिक मिलेट्स उत्पादों को आधुनिक बाजार में नई पहचान दिला रही है। कल्पना बिष्ट ने वर्ष 2024-25 में करीब 10 लाख रुपये की लागत से इस…
Day: May 14, 2026
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
देहरादून 14 मई। उत्तराखण्ड में कृषि और बागवानी को नई दिशा देने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्देश दिए हैं कि राज्य के प्रत्येक विकासखण्ड में एक-एक गांव को आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव के रूप में विकसित किया जाएगा। गुरुवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में आयोजित उत्तराखण्ड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड की बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तीन वर्षीय विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना,…
महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में एडमिशन का एक और मौका, स्पॉट ट्रायल से मिलेगा अवसर…
देहरादून 14 मई । प्रदेश की खेल प्रतिभाओं के लिए राहत भरी खबर है। महिला स्पोर्ट्स कॉलेज, लोहाघाट में प्रवेश से वंचित रह गई प्रतिभाशाली छात्राओं को अब एक और मौका मिलेगा। खेल मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आवेदन से चूक गई बालिकाओं को स्पॉट ट्रायल के माध्यम से प्रवेश का अवसर दिया जाए। सचिवालय स्थित एफआरडीसी सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक के बाद मंत्री ने बताया कि कॉलेज में अब तक 1000 से ज्यादा आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। सूचना के अभाव में…
307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को मिले नियुक्ति पत्र सीएम धामी बोले-यह जनसेवा का संकल्प…
देहरादून 14 मई। पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इनमें 243 चिकित्सा अधिकारी, 42 फार्मासिस्ट तथा उद्यान विभाग के 22 प्रयोगशाला सहायक एवं मशरूम पर्यवेक्षक शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह नियुक्ति पत्र केवल रोजगार का दस्तावेज नहीं, बल्कि जनसेवा का संकल्प पत्र है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड जैसे भौगोलिक रूप से चुनौतीपूर्ण राज्य में स्वास्थ्य कर्मियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, खासकर…
