लंबे समय से लंबित मांग को मिली मंजूरी, एसडीएसीपी लाभ से दंत चिकित्साधिकारियों का बढ़ेगा मनोबल

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने दंत चिकित्साधिकारियों (Dental Surgeons) को लेकर एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए एसडीएसीपी (SDACP) लाभ देने की औपचारिक मंजूरी प्रदान की है। स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार द्वारा शुक्रवार, 31 अक्टूबर 2025 को जारी आदेश में कहा गया है कि प्रांतीय चिकित्सा सेवा संवर्ग के दंत शल्य चिकित्साधिकारियों को एसडीएसीपी का लाभ प्रदान किया जाएगा। यह निर्णय शासन के पूर्व के आदेश संख्या-654 (जुलाई 2016) और संख्या-154 (4 फरवरी 2019) के आधार पर लिया गया है। स्वास्थ्य सचिव की ओर से जारी पत्र में कहा गया…

रुद्रप्रयाग में सहकारिता मेला 2025 का तीसरा दिन रहा आकर्षण का केंद्र

रुद्रप्रयाग गुलाबराय खेल मैदान रुद्रप्रयाग में चल रहे सहकारिता मेला 2025 के तीसरे दिन कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि चण्डी प्रसाद भट्ट, उपाध्यक्ष सीमांत अनुश्रवण परिषद, उत्तराखण्ड द्वारा किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता ऋतु नेगी, उपाध्यक्ष, जिला पंचायत रुद्रप्रयाग ने की।। अपने संबोधन में चण्डी प्रसाद भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में देश और प्रदेश में सहकारिता आंदोलन ग्रामीण विकास की दिशा में ऐतिहासिक परिवर्तन ला रहा है। उन्होंने कहा कि सहकारिता मेलों के माध्यम से…

नैनीताल की सोनिया और टिहरी के जसपाल रावत ने जीती इलेक्ट्रिक कार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य स्थापना रजत जयंती समारोह का शुभारंभ करते हुए शुक्रवार को सचिवालय में ‘बिल लाओ, ईनाम पाओ’ के अंतर्गत मेगा लकी ड्रॉ निकाला। राज्य कर विभाग, उत्तराखंड द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में कुल 1888 लकी ड्रॉ विजेता चुने गए। नैनीताल जनपद की सोनिया और टिहरी जनपद के जसपाल रावत ने प्रथम विजेता के रूप में एक-एक इलेक्ट्रिक कार जीती। मुख्यमंत्री ने दोनों विजेताओं से फोन पर बात कर उन्हें शुभकामनाएं भी दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘बिल लाओ, ईनाम पाओ’ योजना राज्य में जारी रहेगी।…