हरिद्वार 30 अक्टूबर- राज्य स्थापना के रजत जयंती उत्सव के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या यादगार बन गई, जब युवा गायक सौरभ मैठाणी ने अपने सुरों से पूरे वातावरण को भावनाओं और उत्साह से भर दिया। उनकी मधुर आवाज़ ने श्रोताओं के दिलों को छू लिया। कभी लोकधुनों की मिठास बिखरी तो कभी देशभक्ति की तरंगों ने मंच और मैदान दोनों को जोश से भर दिया। मैठाणी के गीतों पर दर्शक स्वयं को झूमने से न रोक से और मैठाणी ए साथ जमकर थिरके, बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी…
Day: October 30, 2025
इंदिरा मार्केट व आढ़त बाजार के कार्यों में लायी जाए तेजीः मुख्य सचिव
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने गुरुवार को सचिवालय में देहरादून शहर के मोबिलिटी प्लान से सम्बन्धित एकीकृत महानगर परिवहन प्राधिकरण की बैठक ली। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने देहरादून शहर के लिए यातायात संकुलन योजना की प्रगति की जानकारी ली। मुख्य सचिव ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को मोबिलिटी प्लान के तहत सुधारीकरण के लिए चिन्हित स्थानों में सुधार प्रक्रिया शीघ्र शुरू किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अगले एक माह में कार्य शुरू कराए जाने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने यातायात नियमों के उल्लंघन पर एनफोर्समेंट…
गौरव का पल : उत्तराखण्ड की अनीशा ने 10 किलोमीटर की 3.0 राष्ट्रीय रेड रन मैराथन प्रतियोगिता में किया प्रथम स्थान प्राप्त
30 अक्टूबर 2025 का दिन उत्तराखण्ड के लिए गर्व का क्षण बन गया, जब चमोली जनपद के छोटे से गांव लुन्तरा (पो. नंदानगर) की बेटी कुमारी अनीशा ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित रेड रन मैराथन 3.0 में देशभर के प्रतिभाशाली धावकों को पछाड़ते हुए महिला वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया। अनीशा ने 10 किलोमीटर की 3.0 प्रतियोगिता की दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (नाको) द्वारा नागालैण्ड के दीमापुर जनपद में आयोजित की गई थी।…
