जनता दरबार में 134 फरियादें सुनीं, कई मामलों का मौके पर निस्तारण… 

जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर सोमवार को ऋषिपर्णा सभागार में आयोजित जनता दरबार में अपर जिलाधिकारी के.के. मिश्रा ने आम जनता की समस्याएं सुनीं। दरबार में 134 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से कई का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। एडीएम ने बाकी मामलों को संबंधित विभागों को अग्रसारित करते हुए त्वरित व विधि सम्मत कार्रवाई के निर्देश दिए। जनता दरबार में अधिकतर शिकायतें भूमि विवाद, अवैध कब्जा, सीमांकन, अतिक्रमण, भरण-पोषण, प्रमाण पत्र, सामाजिक सुरक्षा योजना और आर्थिक सहायता से जुड़ी रहीं। 75 वर्षीय विधवा की संपत्ति कब्जाने…

हेमकुंट साहिब यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न कराने पर ट्रस्ट ने जताया मुख्यमंत्री का आभार… 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को सचिवालय में गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने भेंट की। श्री बिंद्रा ने हेमकुंट साहिब यात्रा व्यवस्थाओं में राज्य सरकार एवं प्रशासन के सहयोग के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के विशेष मार्गदर्शन और समय-समय पर दिए गए निर्देशों के कारण इस वर्ष हेमकुंट साहिब यात्रा सुचारू और सफलतापूर्वक संपन्न हुई। प्रतिकूल मौसम परिस्थितियों के बावजूद श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं की दृष्टि से यात्रा का बेहतरीन प्रबंधन किया गया। श्री…

तीन साल में 23 करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचे उत्तराखंड, पर्यटन-तीर्थाटन को नई ऊंचाइयों पर ले जा रही धामी सरकार की पहलें… 

  देहरादून। उत्तराखंड में पर्यटन और तीर्थाटन को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार के प्रयास अब रंग ला रहे हैं। बीते तीन वर्षों में राज्य में 23 करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचे हैं। इससे राज्य की अर्थव्यवस्था को नई गति मिली है और लाखों लोगों की आजीविका सशक्त हुई है। पर्यटन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, लगातार बढ़ती पर्यटक संख्या ने न सिर्फ चारधाम यात्रा मार्गों को, बल्कि ग्रामीण और सीमांत इलाकों को भी पर्यटन मानचित्र पर ला खड़ा किया है। अब पर्यटक केवल देहरादून, नैनीताल,…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ‘सांसद खेल महोत्सव’ का शुभारंभ, प्रदेश में जल्द खुलेंगी 23 खेल अकादमियां… 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को राजीव गांधी नवोदय विद्यालय, तपोवन में आयोजित ‘सांसद खेल महोत्सव’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से आयोजित यह महोत्सव गांव-गांव से खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने का बड़ा अभियान है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में यह महोत्सव तीन चरणों में आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य “फिट इंडिया – स्पोर्ट्स इंडिया – स्ट्रॉन्ग इंडिया” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि इस पहल से स्थानीय, पारंपरिक…