मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को अपने विधानसभा क्षेत्र चम्पावत का सड़क मार्ग से दौरा किया। उन्होंने चम्पावत से टनकपुर तक के मार्ग में विभिन्न गांवों में रुककर ग्रामीणों से मुलाकात की और सीधा जनसंवाद स्थापित किया। मुख्यमंत्री धामी ने अपने दौरे के दौरान मुड़ियानी, धौन, स्वाला, अमोड़ी, चल्थी, सिंयाड़ी, सूखीढांग और बस्तियां जैसे ग्राम क्षेत्रों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति, चल रहे विकास कार्यों, तथा जनसमस्याओं की जानकारी ली। हर स्थान पर मुख्यमंत्री का स्वागत अत्यंत गर्मजोशी से किया गया। पारंपरिक वेशभूषा में…
Day: October 15, 2025
मुख्यमंत्री धामी ने अमोड़ी में ₹1.60 करोड़ की लागत से “वे साइड एमिनिटी” का किया शिलान्यास/भूमि पूजन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को अपने विधानसभा क्षेत्र चम्पावत के अमोड़ी में लगभग ₹1.60 करोड़ की लागत से बनने वाली “वे साइड एमिनिटी (Way Side Amenities)” परियोजना का शिलान्यास एवं भूमिपूजन किया। यह परियोजना मुख्यमंत्री की घोषणा के अंतर्गत ग्राम उत्थान परियोजना (REAP) तथा उत्तराखण्ड कृषि उत्पादन एवं विपणन बोर्ड, रुद्रपुर के सहयोग से स्थापित की जा रही है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना ‘आदर्श चम्पावत’ की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो न केवल क्षेत्र के पर्यटन ढांचे को सुदृढ़ करेगी, बल्कि…
त्योहारी सीजन में मिलावटखोरों पर शिकंजा, धामी सरकार की सख्त कार्रवाई जारी, 180 किलो पनीर नष्ट, सैंपल जांच के लिए भेजे गए
देहरादून: दीपावली और अन्य त्योहारी पर्वों को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने प्रदेशभर में मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ़ बड़ा अभियान शुरू किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के सख्त निर्देशों पर, स्वास्थ्य सचिव एवं खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन आयुक्त डॉ. आर. राजेश कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई पूरे राज्य में तेज़ी से जारी है। अपर आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ताजबर सिंह जग्गी के नेतृत्व में सभी जनपदों में लगातार निरीक्षण और सैंपलिंग की जा रही है। सरकार का…
एम्स में हुआ रैली का आयोजन, आमजन को दिया संदेश
विश्व मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह के समापन पर एम्स में जन जागरूकता रैली आयोजित की गयी। इस दौरान प्रतिभागियों द्वारा रैली के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का संदेश दिया गया। एम्स ऋषिकेश में पिछले एक सप्ताह से मनाये जा रहे विश्व मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह के समापन पर जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान मनोचिकित्सा विभाग, काॅलेज ऑफ नर्सिंग और आयुष विभाग के संयुक्त तत्वाधान में एक जन जागरूकता रैली भी निकाली गयी। रैली संस्थान परिसर के विभिन्न मार्गों से होती हुई मुख्य आडिटोरियम के निकट…
प्रथमबार महिला स्वंय सहायता समूह से पार्किंग संचालन; महिला सशक्तीकरण बनाने की ओर एक अभिनव प्रयास
देहरादून:आज परेड ग्राउण्ंड से यातायात प्रबन्धन एवं टेªफिक जाम से निजात दिलाने के लिए जिला प्रशासन देहरादून द्वारा सखी सटल सेवा के 02 नए ईवी वाहन को मा0 विधायक खजानदास ने महापौर नगर निगम, जिलाधिकारी सविन बसंल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह की उपस्थित में हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन परेडग्राउड ओटोमेटेड पार्किंग से 5 किमी के दायरे तक जनमानस को ड्राप करने की सुविधा उपलब्ध है जिससे वे अपने वाहन पार्किंग में पार्क कर सखी वाहन से निःशुल्क जा पाएंगे। इन…
