मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखंड बेरोजगार संघ व तकनीकी डिप्लोमा प्राप्त छात्रों के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। इस अवसर पर प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया कि राज्य सरकार ने युवाओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए परीक्षा प्रक्रिया में अनियमितताओं की शिकायतों पर गंभीरता से संज्ञान लिया और संबंधित परीक्षा को निरस्त करने का निर्णय लिया। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार द्वारा परीक्षा की पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए उठाए गए कदम युवाओं में विश्वास और आशा का संचार…
Day: October 12, 2025
एम्स ऋषिकेश में ट्रॉमा रथ के साथ विश्व आघात सप्ताह का आगाज़
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में विश्व आघात सप्ताह विधिवत शुरू हो गया। इस अवसर पर एम्स की निदेशक प्रोफेसर (डॉ.) मीनू सिंह जी ने ट्रॉमा सेंटर के विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ) कमर आजम एवं डॉ. मधुर उनियाल जी के संचालन में ट्रॉमा रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । गौरतलब है कि उत्तराखंड प्रदेश की भौगोलिक स्थिति के मद्देनजर आए दिन बढ़ रही आपदाएं और सड़क दुर्घटनाओं से बचाव प्रशिक्षण हेतु विश्व आघात सप्ताह प्रतिवर्ष 11 से 17 अक्टूबर तक मनाया जाता है। इसके अंतर्गत लोगों को सड़क…
रुद्रप्रयाग में मिलेट मिशन को मिला बल- मंडुवा (रागी) का MSP ₹48.86/किलो, 2500 क्विंटल खरीद का लक्ष्य
रुद्रप्रयाग: राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई स्टेट मिलेट मिशन योजना के अंतर्गत जनपद रुद्रप्रयाग में पारंपरिक फसल मंडुवा (रागी) के प्रोत्साहन एवं किसानों को उचित मूल्य सुनिश्चित करने हेतु महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। इस वर्ष के लिए सरकार द्वारा मंडुवा का न्यूनतम समर्थन मूल्य MSP ₹48.86 प्रति किलोग्राम निर्धारित किया गया है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य पर्वतीय क्षेत्रों के कृषकों एवं स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और मोटे अनाजो की खेती को बढ़ावा देना है। इस क्रम में मुख्य विकास अधिकारी…
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तरांचल प्रेस क्लब द्वारा आयोजित दीपावली महोत्सव-2025 कार्यक्रम में प्रतिभाग किया
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब द्वारा आयोजित दीपावली महोत्सव-2025 कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने लक्की ड्रॉ विजेताओं को पुरस्कार भी वितरित किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तरांचल प्रेस क्लब की भूमि के आवंटन की कार्यवाही गतिमान है। इस कार्यवाही के पूरे होने के बाद, उत्तरांचल प्रेस क्लब के लिए भव्य भवन का भी निर्माण कार्य किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने पत्रकारों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उत्तराखंड राज्य आंदोलन से लेकर आज तक, उत्तराखंड के अनेकों पत्रकारों…
मुख्यमंत्री धामी ने पंतनगर विश्वविद्यालय में 118वें अखिल भारतीय किसान मेले एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का किया उद्घाटन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंतनगर विश्वविद्यालय में आयोजित 118वे अखिल भारतीय किसान मेले एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने पंतनगर विश्वविद्यालय द्वारा उत्पादित नवीन दलहनी प्रजातियों का लोकार्पण व पंतनगर प्रवाह नामक पुस्तक का विमोचन किया। मेले में आयोजित रजत जयंती राज्य स्थापना गोष्ठी एवं संवाद कार्यक्रम में संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस वर्ष के किसान मेले और कृषि प्रदर्शनी में 400 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं, जिनमें से 200 से अधिक स्टॉल देश के विभिन्न राज्यों से आए…
