नंदा की चौकी पुलिया सुरक्षित, टूटी सिर्फ एप्रोच रोड; अफवाहों पर न दें ध्यान

  देहरादून, 28 जुलाई। प्रेमनगर क्षेत्र के नंदा की चौकी स्थित पुलिया के टूटने की खबरें भ्रामक निकलीं। पुलिस, प्रशासन और तकनीकी टीम के संयुक्त निरीक्षण में पुलिया का मुख्य ढांचा पूरी तरह सुरक्षित पाया गया। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और अधिकारियों को तीन घंटे के भीतर सड़क को सुचारु करने के निर्देश दिए। लगातार मूसलाधार बारिश के कारण पुलिया से जुड़ी एप्रोच रोड के नीचे की मिट्टी बह जाने से सड़क का एक हिस्सा धंस गया। इसी के चलते पुलिया टूटने की अफवाह…

मसूरी रोड पर 15 दिन में दो लेन सड़क तैयार करने के निर्देश, डीएम ने किया निरीक्षण

  देहरादून, 28 जुलाई। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मसूरी रोड पर पानी वाला बैंड के समीप बारिश से क्षतिग्रस्त सड़क का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि 15 दिनों के भीतर सड़क का दो लेन निर्माण कार्य पूरा किया जाए। अधिकारियों ने जिलाधिकारी को बताया कि 10 से 15 दिनों के भीतर दो लेन सड़क का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। इस पर जिलाधिकारी ने कार्य में तेजी लाने और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने यह भी…

स्वच्छ ईंधन आधारित 11 वाहनों को मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी, 6 लाभार्थियों को मिली सब्सिडी

  देहरादून, 28 जुलाई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में उत्तराखण्ड स्वच्छ गतिशीलता परिवर्तन नीति-2024 के तहत आयोजित कार्यक्रम में स्वच्छ ईंधन आधारित 11 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान 6 प्राथमिक लाभार्थी वाहन स्वामियों को पूंजीगत अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि के सब्सिडी चेक वितरित किए गए, जबकि 5 अन्य लाभार्थियों की सब्सिडी स्वीकृति प्रक्रिया भी पूरी होने की जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल उत्तराखण्ड को स्वच्छ, आधुनिक और पर्यावरण-अनुकूल परिवहन व्यवस्था की ओर…

मतदाता सूची पुनरीक्षण की जमीनी हकीकत परखने ग्राउंड जीरो पर पहुंचे डीएम

  देहरादून, 28 जुलाई। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार को अजबपुर कलां क्षेत्र में घर-घर जाकर नोटिस वितरण की प्रक्रिया का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने बीएलओ द्वारा मतदाताओं को नोटिस देने और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी उपलब्ध कराने की प्रक्रिया का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि बीएलओ की सुविधा के लिए फ्लोचार्ट और चेकलिस्ट तैयार कर सभी को उपलब्ध कराई जाए, ताकि अभियान त्रुटिरहित और सुचारु रूप से संचालित हो सके। जिलाधिकारी ने बताया…