देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को गांधी पार्क, देहरादून में पूर्व सैनिकों और शहीद सैनिकों के परिजनों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 136वें संस्करण को सुना। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मन की बात’ देशवासियों को सकारात्मक दिशा देने वाला प्रेरक कार्यक्रम बन चुका है। यह समाज के विभिन्न वर्गों को प्रेरित करने के साथ विकास, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम में…
Day: July 27, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट को दी श्रद्धांजलि…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को डी.एल. रोड स्थित पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय हीरा सिंह बिष्ट के आवास पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने दिवंगत नेता को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा उन्हें इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने का संबल दिया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्त्ता आदि उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री धामी ने साहित्यकारों से किया संवाद, दो साहित्य ग्राम स्थापित करने की योजना पर जोर…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेशभर से आए वरिष्ठ लेखकों एवं साहित्यकारों के साथ संवाद किया। इस दौरान साहित्यकारों ने मुख्यमंत्री को अपनी स्वरचित पुस्तकें भेंट कीं, जबकि मुख्यमंत्री ने उनसे व्यक्तिगत रूप से मिलकर उनके साहित्यिक योगदान और वर्तमान लेखन पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि साहित्यकार समाज का दर्पण होने के साथ-साथ उसे सही दिशा देने वाले मार्गदर्शक भी होते हैं। उत्तराखंड के विकास, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और सामाजिक चेतना को मजबूत करने में…
