देहरादून 08 अप्रैल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तराखंड निवेश और आधारभूत संरचना विकास बोर्ड (UIIDB) की चौथी बैठक में राज्य की महत्वपूर्ण अवसंरचनात्मक परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को हरिद्वार गंगा कॉरिडोर, Rishikesh गंगा कॉरिडोर और शारदा रिवरफ्रंट कॉरिडोर परियोजनाओं के कार्यों में तेजी लाने तथा उन्हें प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में UIIDB के गठन का उद्देश्य निवेश को बढ़ावा देना और आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करना है। इसके लिए सभी संबंधित विभागों को…
Month: April 2026
उत्तराखंड में 10 अप्रैल से जनगणना की शुरुआत राज्यपाल गुरमीत सिंह करेंगे स्व-गणना…
देहरादून 8 अप्रैल। उत्तराखंड में जनगणना प्रक्रिया की औपचारिक शुरुआत 10 अप्रैल 2026 को राज्यपाल गुरमीत सिंह की स्व-गणना से की जाएगी। यह जानकारी बुधवार को देहरादून में आयोजित प्रेस वार्ता में जनगणना कार्य निदेशालय, गृह मंत्रालय, भारत सरकार की निदेशक इवा आशीष श्रीवास्तव ने दी। प्रेस वार्ता का आयोजन सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत पीआईबी देहरादून के सहयोग से किया गया। उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा 1 अप्रैल 2026 से जनगणना-2027 के प्रथम चरण ‘मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना’ (HLO) की शुरुआत कर दी गई है। यह…
मुख्यमंत्री ने 25वीं ऑल इंडिया पुलिस वाटर स्पोर्ट्स क्लस्टर चैंपियनशिप का किया वर्चुअल शुभारंभ…
देहरादून/टिहरी गढ़वाल 08 अप्रैल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को वाटर स्पोर्ट्स एंड एडवेंचर इंस्टीट्यूट, टिहरी गढ़वाल में आयोजित 25वीं ऑल इंडिया पुलिस वाटर स्पोर्ट्स क्लस्टर चैंपियनशिप का वर्चुअल शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से आए पुलिस बलों के खिलाड़ियों, अधिकारियों और खेल प्रेमियों का देवभूमि उत्तराखंड में स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के लिए यह गर्व का विषय है कि राज्य को पहली बार इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय आयोजन की मेजबानी का अवसर मिला है। उन्होंने…
इंटेंसिव केयर सेंटर से वंचित बच्चों को मिल रही नई राह…
देहरादून, 7 अप्रैल। मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन और जिलाधिकारी सविन बंसल के सतत प्रयासों से बाल भिक्षावृत्ति रोकने और वंचित बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में देहरादून में सराहनीय पहल की जा रही है। साधु राम इंटर कॉलेज में संचालित राज्य का पहला मॉडल इंटेंसिव केयर सेंटर अब बच्चों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण केंद्र बनकर उभर रहा है। इस सेंटर में बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ कौशल विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। यहां कंप्यूटर शिक्षा, संगीत, योग और खेलकूद जैसी गतिविधियों के…
आयुष सेवाओं के विस्तार और आयुर्वेद विश्वविद्यालय की समस्याओं के समाधान के निर्देश…
देहरादून 07 अप्रैल। प्रदेश के आयुष एवं आयुष शिक्षा मंत्री मदन कौशिक ने विधान सभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर विभागीय कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग राज्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसके माध्यम से पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को सुदृढ़ करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। मंत्री ने बताया कि विभाग के अंतर्गत राज्य में 3 राजकीय परिसर, 13 जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी सेवा कार्यालय, 21 निजी महाविद्यालय तथा 13 जिला…
14 अप्रैल को प्रधानमंत्री करेंगे दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का शुभारम्भ…
देहरादून 07 अप्रैल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 14 अप्रैल को प्रस्तावित प्रधानमंत्री के उत्तराखंड आगमन और दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर (दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे) के शुभारम्भ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री आवास में उच्चस्तरीय बैठक की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कार्यक्रम को भव्य और जनभागीदारी से सफल बनाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अवसर राज्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक है। उन्होंने सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा को आकर्षक और सुव्यवस्थित बनाने के निर्देश दिए, ताकि यह आयोजन जन-उत्सव का…
चारधाम यात्रा से पहले उत्तराखंड में एलपीजी व आवश्यक वस्तुओं की पर्याप्त उपलब्धता…
देहरादून, 7 अप्रैल। पश्चिम एशिया में जारी घटनाक्रमों के बीच उत्तराखंड में एलपीजी, पेट्रोल-डीजल और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है। मंगलवार को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत पीआईबी देहरादून में आयोजित प्रेस वार्ता में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के अपर आयुक्त पी.एस. पांगती ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में घरेलू गैस की आपूर्ति नियमित रूप से सुनिश्चित की जा रही है और 1 मार्च 2026 से अब तक 18 लाख से अधिक एलपीजी सिलेंडर घरों तक पहुंचाए जा चुके हैं।…
भूमि धोखाधड़ी पर प्रशासन सख्त, 51 मामलों का निस्तारण और 5 में एफआईआर के निर्देश…
देहरादून 6 अप्रैल। मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत भूमि धोखाधड़ी के मामलों पर प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सोमवार को गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में सर्वे चौक स्थित कैंप कार्यालय में लैंड फ्रॉड समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें भूमि धोखाधड़ी से जुड़े मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में पूर्व बैठक के निर्देशों के अनुपालन में प्राप्त आख्या पर चर्चा करते हुए समिति ने 11 लंबित मामलों और 51 नई शिकायतों पर सुनवाई की। समीक्षा के दौरान कुल…
जनता दर्शन में 212 से अधिक शिकायतें डीएम सविन बंसल ने कई मामलों में त्वरित राहत के दिए निर्देश
देहरादून, 6 अप्रैल। जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में जनता दर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 212 से अधिक शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने कोर टीम के साथ जनमानस की समस्याएं सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनता दर्शन में छबीलबाग कांवली रोड निवासी 82 वर्षीय दिव्यांग बुजुर्ग नत्थीलाल ने जिलाधिकारी से पानी के 31,657 रुपये के बिल को माफ करने की गुहार लगाई। उन्होंने बताया कि उनका पुत्र पिछले 12-13 वर्षों से…
उत्तराखंड में एलपीजी की लगातार आपूर्ति: आईओसीएल…
चारधाम यात्रा के दौरान एलपीजी और अन्य पेट्रोलियम उत्पादों की संभावित बढ़ती खपत को देखते हुए उत्तराखंड सरकार की ओर से केंद्र सरकार को अतिरिक्त मांग भेजी जाएगी। यह जानकारी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड उत्तराखंड के राज्य स्तरीय समन्वयक एवं खुदरा बिक्री प्रभाग प्रमुख कृष्ण कुमार गुप्ता ने सोमवार को प्रेस सूचना ब्यूरो देहरादून में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि पश्चिम एशिया में चल रहे घटनाक्रमों को ध्यान में रखते हुए पेट्रोलियम उत्पादों की उपलब्धता पर लगातार नजर रखी जा रही है। राज्य में उपभोक्ताओं को एलपीजी…
