पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने मुख्यमंत्री धामी से की शिष्टाचार भेंट…

  देहरादून, 24 अप्रैल। पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में विजय बहुगुणा ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर दोनों नेताओं के मध्य राज्य से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान प्रदेश के विकास, जनहित से जुड़े मुद्दों तथा वर्तमान परिस्थितियों पर विचार-विमर्श किया गया।   यह शिष्टाचार भेंट राजनीतिक एवं प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जिसमें राज्यहित से जुड़े कई विषयों पर सकारात्मक संवाद हुआ।

टिहरी वाहन हादसे पर पीएम मोदी और सीएम धामी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को 7 लाख तक की सहायता…

देहरादून। टिहरी गढ़वाल जनपद में हुई दर्दनाक वाहन दुर्घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से मृतकों के आश्रितों को 2-2 लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। वहीं, राज्य सरकार ने भी उत्तराखंड सड़क परिवहन दुर्घटना राहत नियमावली के तहत मृतकों के आश्रितों को…