उत्तराखंड राज्य रजत उत्सव की तैयारियां जोरों पर मुख्यमंत्री धामी ने एफ आर आई में लिया तैयारियों का जायजा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एफ आर आई पहुंचकर राज्य के रजत उत्सव आयोजन की तैयारियों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हमारे लिए हर्ष का विषय है कि हम राज्य स्थापना दिवस के रजत वर्ष में प्रवेश करने जा रहे हैं। कहा कि हमारे राज्य को पूर्व प्रधानमंत्री आदरणीय अटल जी ने बनाया और आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी जी इसको संवार रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि माननीय प्रधानमंत्री जी हमारे राज्य के इस रजत उत्सव में प्रतिभाग करने आ…

किसानों का परिश्रम और त्याग ही हमारी सच्ची पूंजी और ताकत – मुख्यमंत्री

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को राज्य के रजत जयंती उत्सव के अवसर पर पंतनगर कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में वृहद कृषक सम्मेलन का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम में कृषि, उद्यान, दुग्ध, मत्स्य, सहकारिता के प्रगतिशील कृषक व लखपति दीदीयों को मुख्यमंत्री द्वारा प्रतीक चिन्ह, प्रशस्ति पत्र व अंगवस्त्र भेटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री गणेश जोशी भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में आये सभी किसानों को उत्तराखंड राज्य स्थापना के रजत जयंती पर्व की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि किसान भाईयों का…

पीएम किसान सम्मान निधि योजना 21वीं किस्त: एक हफ्ते में पूरे कर लें ये काम, नहीं तो खाते में नहीं आएंगे 2000

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के 2000 रुपये ज्यादा दूर नहीं हैं। तमिलनाडु कृषि विभाग ने पीएम किसान के लाभार्थियों से एक हफ्ते के भीतर कुछ जरूरी काम करने को कहे हैं। इसके बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि बिहार चुनावों के परिणाम यानी 14 नवंबर के बाद किसी भी दिन पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त को जारी करने की तारीख का ऐलान किया जा सकता है। इस योजना से देशभर में करीब 10 करोड़ किसान जुड़े हैं। हालांकि अभी तक सिर्फ पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड…

राज्य स्थापना के रजत जयंती समारोह में राज्यपाल ने रैतिक परेड की सलामी ली

देहरादून: उत्तराखण्ड राज्य स्थापना के रजत जयंती समारोह के अवसर पर शुक्रवार को पुलिस लाइन, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया। राज्यपाल ने इस अवसर पर आयोजित रैतिक परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। राष्ट्रीय गीत ‘‘वंदे मातरम’’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम गीत से हुई। इस अवसर पर राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री द्वारा ‘‘उत्तराखण्ड पुलिस पत्रिका-2025’’ का विमोचन एवं रजत जयंती पदक के प्रतीकात्मक चिन्ह का अनावरण किया…

परिषदीय परीक्षा 2026 के लिए रुद्रप्रयाग जिले में 69 परीक्षा केन्द्र निर्धारित

रुद्रप्रयाग: जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग प्रतीक जैन की अध्यक्षता में आज जिला कार्यालय स्थित एनआईसी सभागार में परिषदीय परीक्षा-2026 के परीक्षा केन्द्रों के निर्धारण हेतु जनपदीय समिति की बैठक संपन्न हुयी। बैठक में परिषदीय परीक्षा 2026 हेतु जनपद में कुल 69 विद्यालयों में परीक्षा केन्द्र निर्धारित किये गये, वही वर्ष 2026 की परीक्षा हेतु 04 संवेदनशील परीक्षा केन्द्रों को प्रस्तावित किया गया है। इसके अतिरिक्त 62 विद्यालयों को छात्र संख्या मानक पूर्ण न होने अथवा निकट परीक्षा केन्द्र स्थित होने के कारण परीक्षा केन्द्र नहीं बनाया गया है। बैठक में प्राप्त जानकारी…

16 घंटे के अंदर लाखों की चोरी का खुलासा

पुलिस ने मात्र 16 घंटे के अंदर अस्पताल परिसर में हुए लाखों के चोरी के मामले का पर्दाफाश करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से नकदी और हीरे की अंगूठी सहित चोरी का माल भी बरामद किया गया है। सितारगंज कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुंदरम शर्मा ने बताया कि बुधवार को एसएचओ हास्पिटल के चिकित्सक ऋषिकेश सिंह ने चौकी सरकड़ा में उनके घर में चोरी होने संबंधी शिकायत दर्ज कराई थी। चोर लाख रुपये नकद और करीब डेढ़ लाख रुपये मूल्य की हीरे की अंगूठी…

राज्य स्थापना की रजत जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया ‘पूर्व सैनिक सम्मेलन’ का उद्घाटन “उत्तराखंड की पहचान है वीरता और समर्पण से – मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर हल्द्वानी के एम.बी.पी.जी. कॉलेज प्रांगण में आयोजित ‘पूर्व सैनिक सम्मेलन’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रदेशभर से बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों, वीर नारियों, वीरांगनाओं एवं उनके परिजनों द्वारा प्रतिभाग किया गया। मुख्यमंत्री ने उपस्थित पूर्व सैनिकों पर पुष्प वर्षा कर राज्य निर्माण व राष्ट्र सेवा में उनके योगदान के लिये सभी का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का हर परिवार गर्व से कह सकता है कि उसके घर से कोई न कोई…

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न योजनाओं के लिए 16.95 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, पिलखी, टिहरी गढ़वाल को 30 शैय्यायुक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के रूप में उच्चीकृत करते हुए रू0 14.83 करोड़ तथा जनपद नैनीताल के विकासखण्ड भीमताल में ग्रामीण निर्माण विभाग, प्रखण्ड नैनीताल के अनावासीय कार्यालय भवन के निर्माण हेतु रू0 2.12 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप स्टार स्नेहा राणा को मुख्यमंत्री धामी का फोन — दी शुभकामनाएं, घोषित किए ₹50 लाख प्रोत्साहन राशि

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली उत्तराखंड की बेटी, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर स्नेहा राणा से दूरभाष पर वार्ता की। मुख्यमंत्री ने स्नेहा राणा को भारतीय क्रिकेट टीम में चयन होने पर हार्दिक बधाई दी और वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन व भारत को विजय दिलाने के लिए शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने स्नेहा राणा की उपलब्धियों और देश-प्रदेश का गौरव बढ़ाने पर उन्हें ₹50 लाख की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि “ स्नेहा…

प्रदेश की सवा करोड़ जनता के सहयोग से उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाएंगे – मुख्यमंत्री

विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दोहराया अपना संकल्प मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान आयोजित परिचर्चा में भाग लेते हुए, राज्य गठन की पृष्ठभूमि से लेकर वर्तमान तक का विस्तृत खाका खींचते हुए, सदन के सामने आगामी वर्षों में उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का संकल्प दोहराया। सभी मुख्यमंत्रियों का योगदान सराहा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अटल सरकार के कार्यकाल में राज्य स्थापना के साथ ही केंद्र सरकार द्वारा राज्य को…