शिक्षा योजनान्तर्गत विकासखण्ड एवं संकुल स्तर पर अकादमिक सहयोग एवं अनुसमर्थन हेतु शासनादेश दिनांक 28 अक्टूबर 2020 के द्वारा 285 ब्लॉक रिसोर्स पर्सन (बी०आर०पी०) एवं 670 क्लस्टर रिसोर्स पर्सन (सी०आर०पी०) इस प्रकार कुल 955 पद सृजित किये गये हैं। वर्तमान में भारत सरकार द्वारा समग्र शिक्षा के अन्तर्गत ब्लॉक रिसोर्स पर्सन (बी०आर०पी०) व क्लस्टर रिसोर्स पर्सन (सी०आर०पी०) के पदों पर तैनात कार्मिकों को र 40,000/- (रु० चालीस हजार मात्र) प्रतिमाह का मानदेय निर्धारित किया है, जिसमें 90ः10 अनुपात के आधार पर केन्द्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा खर्चे का वहन…
Year: 2023
गोर्खाली महिला हरतालिका तीज उत्सव समिति के पदाधिकारियों को 01.50 लाख का चैक सौपते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा की गई घोषणा के अंतर्गत गोर्खाली महिला हरतालिका तीज उत्सव समिति के अध्यक्ष कमला थापा और उनके साथ उपस्थित पदाधिकारियों को एक लाख पचास हजार रुपए का चैक सौंपा। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि गोर्खाली महिला हरतालिका तीज उत्सव समिति द्वारा समय-समय पर सामाजिक कार्यक्रमों में भागीदारी रहती है। मंत्री ने समिति के सभी पदाधिकारियों को बधाई भी दी। इस अवसर पर अध्यक्ष कमला थापा, संयोजक उपासना थापा, बीजेपी मण्डल अध्यक्ष ज्योति कोटिया, सुनीता क्षेत्री, प्रभा…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को सचिवालय में ‘‘पैच रिपोर्टिंग एप’’ का शुभारम्भ किया। यह मोबाइल एप लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए बनाया गया है। इसके माध्यम से अब कोई भी व्यक्ति अपने आसपास सड़कों पर पाए जाने वाले गड्ढों की फोटो खींचकर पूरी जानकारी के साथ अपनी शिकायत दर्ज कर सकता है। शिकायतकर्ता को ऐप के माध्यम से दर्ज शिकायत पर हुई कार्रवाई के विषय में भी चित्र सहित जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस एप के माध्यम से प्रदेश की सड़कों को गड्ढ़ा मुक्त करने में काफी मदद मिलेगी। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि एप के माध्यम से शिकायतकर्ता द्वारा सड़क पर गड्ढ़े से संबंधित जो शिकायत की जायेगी, उसका समाधान एक सप्ताह के अन्दर ठीक कराया जाए, इसके लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय की जाय। उन्होंने कहा कि इस एप के माध्यम से सड़कों को पूर्णतया गड्ढा मुक्त बनाने में काफी मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोक निर्माण…
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने गंगोत्री धाम पहुंच की पूजा अर्चना, देश एवं प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कि कामना।
आज महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास,खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों और खेल मंत्री रेखा आर्या अपने उत्तरकाशी जिला भ्रमण के दौरान माँ गंगोत्री धाम पहुंची,जहां मंत्री रेखा आर्या ने मॉ गंगा की विधिवत पूजा अर्चना की साथ ही उन्होंने देश एवं परदेसवासियो की सुख समृद्धि की कामना की।कैबिनेट मंत्री ने इस दौरान गंगोत्री धाम में आये श्रद्धालुओं के साथ बातचीत की और उनका हालचाल जाना।उन्होंने श्रद्धालुओं से चारधाम यात्रा में उनका फीडबैक किया।मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि आज जब वह यहाँ पहुंची तो उन्हें माँ गंगा के दर्शन…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को देर सायं श्री महावीर सेवा समिति द्वारा दशहरा ग्राउंड प्रेमनगर में आयोजित ‘‘एक शाम कन्हैया के नाम’’ भजन संध्या में शामिल हुए।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एवं मयूर गुप्ता को सम्मानित करते हुए उनके द्वारा अपनी गायकी के माध्यम से भगवान श्री कृष्ण के चरित्र को आम जन मानस तक पहुंचाने के प्रयासों की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण का आदर्श चरित्र सदैव मानव जाति के कल्याण हेतु प्रेरणादायी रहा है। मनुष्य को सदैव निष्काम कर्म के प्रति समर्पित रहने से संबंधित भगवान श्री कृष्ण के दिव्य संदेशों में मानव जाति का कल्याण भी निहित है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से शिष्टाचार भेंट करते उपनल के नवनियुक्त प्रबन्ध निदेशक ब्रिगेडियर जेएनएस बिष्ट।
शासकीय आवास में शहद उत्पादन के लिए स्थापित किए गए मधुमक्खी के बक्सों से शहद निकालते कृषि मंत्री गणेश जोशी।
प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अपने शासकीय आवास में शहद उत्पादन के लिए स्थापित किए गए मधुमक्खी के बक्सों से शहद निकाला। उन्होंने इस कार्य के तकनीकी विशेषज्ञों से शहद उत्पादन की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने जानकारी दी कि दो माह पूर्व लगाए गए 10 बक्सों से लगभग 40 किलोग्राम शहद निकाला गया और आज दूसरी बार इन्ही बॉक्सेज़ से 25 क्रिगा शहद निकाला गया। मंत्री गणेश जोशी ने कहा उत्तराखण्ड में 6000 कृषक मधुमक्खी पालन व्यवसायिक रूप से कर…
मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में किया 120 करोड़ की 16 विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास,प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 528 गरीबों को प्रदान किये आवास,गरीबों को घर मिलने से उनके जीवन में आती है स्थिरता,क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगी विकास योजनायें- मुख्यमंत्री।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सिडकुल रोशनाबाद हरिद्वार में लगभग 120 करोड़ की 16 विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इसमें 52.22 करोड़ की 9 विकास योजनाओं का लोकार्पण तथा 68 करोड़ से अधिक की 7 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 528 गरीब परिवारों को आवास भी प्रदान किये। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में सिडकुल में सर्विस लेन का नाले सहित निर्माण, रो नदी पर पुल का निर्माण, सिडकुल बहादराबाद औद्योगिक क्षेत्र में…
यमुना-मसूरी पेयजल पंपिंग योजना के सफल ट्रायल पर मसूरीवासियों ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का जताया आभार,एमएम जोशी ने केन्द्र सरकार, राज्यसभा सांसद बलूनी और मुख्यमंत्री धामी का भी जताया आभार, बोले, डबल इंजन की सरकार का असर है यह पेयजल योजना।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी आज मसूरी पहुंचे, जहां भाजपा मसूरी मंडल और मसूरी होटल एसोसिएशन द्वारा यमुना-मसूरी पेयजल पंपिंग योजना के सफल ट्रायल पर आयोजित धन्यवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मसूरी पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मसूरी व्यापार मंडल होटल एसोसिएशन भाजपा महिला मोर्चा द्वारा गांधी चौक पर ढोल नगाड़ो और आतिशबाजी कर स्वागत किया गया। इस अवसर मसूरी की जनता ने यमुना मसूरी पेयजल पंपिंग योजना के सफल परीक्षण बाद मसूरी वासियों को अगले 30 वर्षों तक पानी की किल्लत से निजात दिलाने…
प्रदेश की काबीना मंत्री रेखा आर्या बुधवार को जिला मुख्यालय उत्तरकाशी पहुंची। उन्होंने मनेरा खेल मैदान, बैडमिंटन कोर्ट,छात्रावास का निरीक्षण किया।
रेखा आर्या ने जिला क्रीड़ा अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान केबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बच्चों को दी जा रही सुविधाओं की भी जानकारी ली, एवं बच्चों से बातचीत कर उनका हौसला बढ़ाया, तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि बालिकाओं का खेल के प्रति बढ़ता उत्साह को देखते हुए अभिभावकों ने भी अपने विचारों में बहुत बड़ा परिवर्तन किया है। अब खेल के दृष्टिकोण से बालिकाओं को प्रोत्साहित कर रहे है। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान बालिकाओं के द्वारा एक कोच…
