राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा परिसर ऋषिकेश से श्री हेमकुंड साहिब यात्रा के प्रथम जत्थे को रवाना किया।

राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा में मत्था टेका एवं प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने हेमकुंड यात्रा पर जाने वाले सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी।   राज्यपाल ने कहा कि आज श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा के शुभारंभ का यह बहुत ही शुभ दिन है, पंज प्यारों के नेतृत्व में पहला जत्था श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा के लिए रवाना हो रहा है और मैं इस पवित्र अवसर पर सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूँ। उन्होंने कहा कि यह यात्रा हम सबके लिए श्रद्धा, भक्ति और…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को ऋषिकेश में लगभग 22.25 करोड़ रूपये की लागत से चारधाम यात्रियों के लिए बने रजिस्ट्रेशन ऑफिस कम ट्रांजिट कैम्प का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने ऋषिकेश क्षेत्र में चन्द्रभागा नदी के दायें तट पर ढ़ालवाला पुल से बस अड्डा तक  लगभग 4.71 करोड़ रूपये से निर्मित आस्था पथ के ऊपर सी.सी. मार्ग के निर्माण कार्य का लोकार्पण भी किया। 

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रियों के लिए रजिस्ट्रेशन ऑफिस कम ट्रांजिट कैम्प के लोकार्पण के अवसर पर चारधाम यात्रियों की सुविधा के दृष्टिगत किये जा रहे सभी कार्यों का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर उन्होंने ट्रांजिट कैम्प में चिकित्सालय, पंजीकरण कार्यालय, पूछताछ एवं सहायता केन्द्र का अवलोकन भी किया और वहां की सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि यात्रियों की सुविधा के दृष्टिगत सभी व्यवस्थाएं अच्छी रखी जाए। यात्रियों के साथ शालीनता पूर्वक व्यवहार किया जाए।   मुख्यमंत्री …

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने यमुनोत्री धाम पहुंच की पूजा, देश एवं प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कि कामना”

आज प्रदेश की काबीना मंत्री रेखा आर्या यमुनोत्री धाम पहुंची। मंत्री रेखा आर्या ने जानकीचट्ट से माँ यमुनोत्री धाम के लिए पैदल यात्रा की। इस दौरान उन्होंने रास्ते मे श्रद्धालुओं के साथ वार्ता भी की और उनका हालचाल जाना।साथ ही कैबिनेट मंत्री ने श्रद्धालुओं से चारधाम यात्रा में उनके अनुभवों को सुना।इस दौरान यात्रियों ने चारधाम यात्रा में सरकार द्वारा की गई व्यवस्थाओ पर संतोष व्यक्त किया।करीब 5 किलामीटर की पैदल यात्रा के दौरान कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कई श्रद्धालुओं की फलाहार देकर भी मदद की।   इस दौरान…

पंचायत मंत्री महाराज ने जिलाधिकारियों से विकास खण्डों के परिसीमन किए जाने हेतु प्रस्ताव मांगने को कहा,डिजिटल सेवाओं का भी किया। लोकार्पण,निदेशालय में स्थापित Whatsapp 91-6399112121 एवं Toll free No.- 18004190444 का भी किया शुभारम्भ।

पंचायती राज मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में पंचायतीराज निदेशालय में वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों के साथ विभागीय योजनाओं की प्रगति एवं अन्य गतिविधियों के सम्बन्ध में एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। प्रदेश के पंचायती राज मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में बुद्धवार को पंचायतीराज निदेशालय में विभागीय वरिष्ठ अधिकारियों के साथ त्रिस्तरीय पंचायतों के सशक्तिकरण से संबंधित विभागीय योजनाओं की प्रगति एवं अन्य गतिविधियों के सम्बन्ध में एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर पंचायत मंत्री द्वारा निदेशालय पंचायती राज में स्थापित Whatsapp 91-6399112121 एवं…

किसान मोर्चा द्वारा आयोजित जिला कार्यसमिति की बैठक को सम्बोधित करते मंत्री गणेश जोशी।

कृषि मंत्री गणेश जोशी आज देहरादून में एक निजी फार्म हाउस में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा आयोजित जिला कार्यसमिति की बैठक में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने किसान मोर्चा के पाधिकारियोंं को केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने सभी से सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का आव्हान किया। मंत्री जोशी ने कहा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल मार्गदर्शन और प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व…

राजकीय अस्तपालों में एकसमान होंगी पंजीकरण व जांच दरें,स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को दिये प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश,उत्तरकाशी, बागेश्वर व चमोली जनपदों में स्थापित होंगी कैथ लैब।

सूबे के सभी राजकीय अस्पतालों एवं मेडिकल कॉलेजों में पंजीकरण से लेकर विभिन्न स्वास्थ्य जांचों की दरें एकसमान होंगी। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार कर शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दे दिये गये हैं। जनपद उत्तरकाशी, चमोली व बागेश्वर में कैथ लैब की स्थापना की जायेगी।   चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने आज विधानसभा स्थित सभाकक्ष में विभागीय बैठक ली। जिसमें उन्होंने प्रदेश के सभी राजकीय अस्पतालों एवं मेडिकल कॉलेजों में पंजीकरण, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, एमआरआई, सीटी-स्कैन एवं अन्य पैथौलॉजी जांच की…

कलस्टर स्कूल गठन को प्रत्येक जिले में होगी बैठकः डॉ. धन सिंह रावत,फर्नीचर, कम्प्यूटर व खेलकूद का बजट शीघ्र जारी करने के निर्देश,कहा, विभागीय बजट के व्यय की प्रत्येक माह होगी समीक्षा।

सूबे में कलस्टर स्कूलों के गठन हेतु धरातल पर काम किया जायेगा। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को जनपद स्तर पर बैठक का आयोजन कर सभी पहलुओं पर विचार करने को कहा गया है, ताकि आस-पास के विद्यालयों का विलय कर कलस्टर स्कूलों का गठन किया जा सके। प्रत्येक विद्यालय में ढांचागत सुविधाओं एवं अन्य सामग्री के लिये बजट समय जारी करने के निर्देश दिये गये हैं। वर्चुअल कक्षाओं के संचालन को लेकर राज्य स्तर पर नोडल अधिकारी तैनात किया जायेगा। विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज विधानसभा…

नमक और चीनी पर दी जानी वाली 50 प्रतिशत सब्सिडी को लाया जाएगा अगली कैबिनेट बैठक में-रेखा आर्या,राशन गोदामों की स्थिति को किया जाएगा अत्याधुनिक, अधिकारियों को प्रस्ताव बनाने के दिये खाद्य मंत्री ने निर्देश,खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने शासकीय आवास पर की खाद्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक,अधिकारियों को दिए अहम निर्देश।

आज अपने यमुना कॉलोनी स्थित शासकीय आवास पर खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने खाद्य विभाग के अधिकारियों के साथ विभाग की महत्वपूर्ण विषयों के संबंध में समीक्षा बैठक की।बैठक में खाद्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की गई, साथ ही आगामी प्रस्तावित योजनाओं पर भी चर्चा की गई।खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि बैठक में राशनकार्ड धारकों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर नमक और चीनी दिए जाने का जो निर्णय लिया गया है उसकी प्रगति रिपोर्ट के बारे में जाना, साथ ही अधिकारियों को यह स्पष्ट दिशानिर्देश दिए…

कार्तिकेय स्वामी मंदिर, अनसूया मंदिर को पर्यटन सर्किट से जोड़ा जाएगाः महाराज,क्रौंच पर्वत स्थित कार्तिकेय स्वामी मंदिर में हुई भव्य 108 बालमपुरी शंख पूजा,क्रौंच पर्वत स्थित कार्तिकेय स्वामी मंदिर उत्तर भारत का एकमात्र मंदिर।

उत्तराखंड पर्यटन विभाग द्वारा जनपद के क्रौंच पर्वत में स्थित कार्तिकेय स्वामी मंदिर में भव्य 108 बालमपुरी शंख पूजा व हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उत्तराखंड पर्यटन विभाग द्वारा प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज की पहल पर मंगलवार को जनपद के क्रौंच पर्वत में स्थित कार्तिकेय स्वामी मंदिर में भव्य 108 बालमपुरी शंख पूजा व हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर  महाराज ने दक्षिण भारत से आए शिवाचार्य व गुरुजनों के साथ पूजा अर्चना कर प्रतिभाग कर रहे लोगों एवं दक्षिण भारत…

उत्तराखण्ड श्री अन्न (मिलेट) महोत्सव के समापन कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर,उत्तराखंड सरकार कृषि विभाग द्वारा आयोजित श्री अन्न महोत्सव के आयोजन के लिए मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री को दी बधाई,उत्तराखंड सरकार कृषि विभाग द्वारा आयोजित श्री अन्न महोत्सव के आयोजन के लिए मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री को दी बधाई।

अंतर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष के उपलक्ष में कृषि विभाग उत्तराखण्ड द्वारा देहरादून में आयोजित उत्तराखण्ड श्री अन्न महोत्सव 2023 के समापन समारोह में मुख्य अथिति के तोर पर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में पतंजलि के एमडी आचार्य बाल कृष्ण और कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर महोत्सव में उपस्थित सभी अतिथियों ने मिलेट्स पर आधारित विभिन्न स्टालों का निरीक्षण किया। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सभी अतिथियों का पहाड़ी टोपी, शाल और पुष्पगुच्छ देकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम के…