जल जीवन मिशन की समीक्षा में सीएम धामी ने शेष योजनाएं समयसीमा में पूरी करने के दिए निर्देश

  देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने शेष पेयजल योजनाओं को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के साथ ही पूर्ण हो चुकी योजनाओं के स्थलीय सत्यापन और उनके नियमित संचालन एवं रख-रखाव की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल जीवन मिशन की सफलता केवल नल कनेक्शन देने तक सीमित नहीं है। प्रत्येक ग्रामीण परिवार को नियमित, पर्याप्त, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध होना जरूरी है। उन्होंने शेष पात्र ग्रामीण परिवारों को…

हाईटेक कैमरों से संवेदनशील क्षेत्रों की 24×7 निगरानी, आपदा प्रबंधन को मिली तकनीकी मजबूती

देहरादून, 12 अगस्त। जनपद देहरादून में आपदा प्रबंधन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए संवेदनशील आपदा क्षेत्रों और प्रमुख पर्यटन स्थलों पर हाई डेफिनिशन पीटीजेड कैमरे लगाए जा रहे हैं। इन कैमरों के जरिए सहस्त्रधारा, कार्लीगाड़ और गुच्चूपानी सहित प्रमुख क्षेत्रों की जिला आपदा परिचालन केंद्र से 24×7 रियल टाइम निगरानी की जा रही है। मालदेवता में भी कैमरे लगाने का कार्य जारी है। कैमरों के माध्यम से जलस्तर में अचानक वृद्धि, असामान्य गतिविधियों अथवा किसी आपात स्थिति की तत्काल जानकारी मिल सकेगी। इससे संभावित खतरे का समय रहते आकलन…

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए करीब ₹7 करोड़ किए स्वीकृत

  देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में सड़क, मंदिर सौंदर्यीकरण, जनसुविधाओं और अन्य विकास कार्यों के लिए करीब ₹7 करोड़ की वित्तीय स्वीकृतियों को मंजूरी दी है। इसके साथ ही चंपावत में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय कल्याण सिंह अधिकारी की मूर्ति स्थापित करने के लिए ₹32.49 लाख की धनराशि स्वीकृत करने का अनुमोदन भी किया गया है। मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में एंचोली-जाख मोटर मार्ग पर मोती मार्ग प्रवेश द्वार के निर्माण के लिए ₹8.93 लाख, चंपावत में सेलागाड से कोटकेन्द्री तक संपर्क मार्ग…