बैठक में जानकारी दी गई कि राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरों (एनसीआरबी) के प्रगति डेशबोर्ड में उत्तराखण्ड राज्य को देश में चौथा स्थान तथा 10 पर्वतीय राज्यों में दूसरा स्थान मिला है। उत्तराखण्ड राज्य में 100 प्रतिशत पुलिस थाने सीसीटीएनएस से जुडे़ है। राज्य के शत् प्रतिशत थानों में सीसीटीएनएस के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर, प्रशिक्षित मानव संसाधन तथा डाटाबेस उपलब्ध है। मुख्य सचिव डा. एस एस संधू ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेशभर में पुलिस थानों में नवीनतम तकनीक के प्रयोग हेतु इंन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास, फिंगर प्रिंट स्कैनर की व्यवस्था,…
Year: 2023
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बीस्वा शर्मा से भेट करते उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी,कृषि विभाग असम द्वारा आयोजित प्राकृतिक खेती सम्मेलन में पहुँचे कृषि मंत्री गणेश जोशी।
कृषि विभाग असम द्वारा गुवाहाटी के पंजाबरी स्थित शिमंत संकरदेव कालखेत्र में प्राकृतिक खेती पर आयोजित “प्राकृतिक खेती सम्मेलन और प्रदर्शनी” में उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बीस्वा शर्मा और गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत को उत्तराखंड की पहाड़ी टोपी तथा केदारनाथ धाम की प्रतिकृति भी भेंट की। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में कहा कि उत्तराखंड की कुल कृषि योग्य भूमि में से 2.17 लाख हैक्टेयर क्षेत्रफल…
मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने शुक्रवार को सचिवालय में गैंरसैंण अवस्थापना विकास कार्यों की समीक्षा की।
गैंरसैण अवस्थापना विकास कार्यों के तहत नगर पंचायत गैंरसैंण के विभिन्न वार्डां में 12.5 मीटर ऊंचाई एलईडी हाईमास्ट लाइटों (एसआईटीसी) को लगाने, नगर पंचायत के क्षेत्रार्न्तगत राष्ट्रीय राजमार्ग एवं राज्य राजमार्ग में लगभग 3.5 किमी क्षेत्र में सिंगल आर्म पोल पथ प्रकाश लाईटों की व्यवस्था, अन्य संवेदनशील स्थानों पर सोलर लाइटों की व्यवस्था, सिंचाई उपखण्ड गैंरसैंण की आवासीय कॉलोनी में प्रमुख अभियन्ता बैस कैम्प भवन निर्माण, भराणीसैंण विधानसभा भवन के सौंदर्यीकरण जैसे विषयों पर चर्चा की गई। मुख्य सचिव डा. एस. एस. संधु ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि…
मंत्री रेखा आर्या ने छात्राओं को जीवन मे आगे बढ़ने का दिया गुरुमंत्र, लक्ष्य निर्धारित करने की कही बात,कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या एम०के०पी० कॉलेज,देहरादून के चित्रकला विभाग द्वारा आयोजित भारतीय ज्ञान संस्कृति परंपरा महोत्सव-2023 के समापन समारोह में हुई शामिल।
आज प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्याए एम०के०पी० कॉलेज,देहरादून पहुँची जहां पर वह कॉलेज द्वारा आयोजित चित्रकला विभाग के भारतीय ज्ञान संस्कृति परंपरा महोत्सव-2023 के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत हुई।इस दौरान सर्वप्रथम कॉलेज प्रसाशन द्वारा उनका स्वागत व अभिनंदन किया गया जिसके उपरांत कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस दौरान मंत्री रेखा आर्या ने लगाई गई विभिन्न प्रदर्शनियों का अवलोकन किया। इस दौरान छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि अपनी वर्ष भर की गतिविधियों के दौरान, यह पहल सार्वजनिक जागरूकता, हितधारक भागीदारी पैदा…
असम के कृषि मंत्री अतुल बोरा और शहरी विकास मंत्री अशोक सिंघल से भेट करते उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी ।
गुवाहाटी पहुँचे उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने असम के कृषि मंत्री अतुल बोरा और शहरी विकास मंत्री अशोक सिंघल से शिष्टाचार भेट की। इस अवसर पर सभी मंत्रियों के बीच कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। सूबे के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने असम के कृषि मंत्री अतुल बोरा और शहरी विकास मंत्री अशोक सिंघल को उत्तराखंड आने का निमंत्रण दिया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में उत्तरांचल प्रेस क्लब की अर्द्धवार्षिक स्मारिका/डायरेक्टरी का विमोचन किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पत्रकारों के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने मध्य प्रदेश की तर्ज पर राज्य में पत्रकारों के लिए बीमा योजना शुरू करने का आश्वासन देते हुए कहा कि इस संबंध में वहां की नियमावली का अध्ययन कराया जाएगा। मुख्यमंत्री ने सूचना महानिदेशक श्री बंशीधर तिवारी को प्रेस क्लब भवन निर्माण संबंधी सभी औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने और राज्य निर्माण आंदोलन के दौरान सक्रिय रहे पत्रकारों का चिह्नीकरण करते हुए उन्हें स्थायी मान्यता प्रदान करने संबंधी पूर्व घोषणा के…
डेंगू से बचाव को चलायें जागरूता अभियानः डॉ. धन सिंह रावत,अभियान में रेखीय विभागों को भी शामिल करने के दिये निर्देश,स्वास्थ्य योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने को बने कार्ययोजना।
बरसात के मौसम में डेंगू की रोकथाम को लेकर अभी से तैयारियां शुरू करने के निर्देश दे दिये गये हैं। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को प्रदेशभर में वृहद स्तर पर जनजागरूकता अभियान चलाने को कहा गया है, जिसमें सभी रेखीय विभागों को भी शामिल किया जायेगा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने के लिये विभागीय अधिकारियों को कार्ययोजना तैयार करने को कहा गया है। सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज विधानसभा स्थित सभाकक्ष में स्वास्थ्य विभाग…
महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने चिन्यालीसौड़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत बड़ी मणि पहुंचकर आंगनबाड़ी सहायिका के निधन पर जताया शोक,परिवार को बढ़ाया ढांढस,मंत्री रेखा आर्या ने जिलाधिकारी से दूरभाष पर की वार्ता,दिए जरूरी दिशा निर्देश।
आज प्रदेश की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या उत्तरकाशी जनपद के चिन्यालीसौड़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत बड़ी मणि पहुंची। जहां कुछ दिन पूर्व गुलदार ने एक महिला के ऊपर जानलेवा हमला किया था,महिला आंगनबाड़ी सहायिका थी जिनकी इस घटना पर मृत्यु हो गई। काबीना मंत्री ने उनके परिवार जनों से मुलाकात की,और इस दुख की घड़ी में परिजनों को ढांढस बंधाया।इस दौरान मंत्री रेखा आर्या ने उपस्थित वन विभाग के अधिकारियों से उनके द्वारा परिवार की मदद के बारे में जानकारी ली। और गुलदार को पकड़ने के…
“मेरी लाईफ, मेरा स्वच्छ शहर” कार्यक्रम के लिए है नगर निगम तैयार।
देश के प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा जलवायु परिवर्तन के गंभीर परिणामों को देखते हुये 20 अक्टूबर, 2022 गुजरात के केवडिया से “मेरी लाईफ, मेरा स्वच्छ शहर” का शुभारम्भ किया गया है। इस अभियान का उद्देश्य 2022 से 2027 तक पर्यावरण का संरक्षण करना, जल संकट के बड़े खतरे को देखते हुये उसे बचाने और हर नागरिक को इसके प्रति जिम्मेदारी निभाने के बारे में जागरूक करने से है, परन्तु वह दूसरो के लिये उपयोगी हो सकती है। हमारे छोटे-छोटे कदम “मेरी लाईफ, मेरा स्वच्छ शहर” अभियान के उद्देश्य को…
ई – रिक्शा वाहन स्वामियों / चालकों के साथ हुई गोष्ठी, यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु दिए निर्देश।
विकासनगर क्षेत्र अंतर्गत बढ़ते यातायात समस्या के दृष्टिगत *श्री अक्षय कोंडे,पुलिस अधीक्षक यातायात देहरादून* द्वारा विकासनगर बाजार में संचालित विक्रम / ई-रिक्शा आदि वाहनों के संचालन तथा यातायात व्यवस्था के संबंध में *विकासनगर थाने में ई-रिक्शा स्वामियों तथा चालकों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई* तदोपरांत विकासनगर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था के संबंध में, *स्थलीय निरीक्षण* किया गया । निरीक्षण के दौरान पाया कि कई वाहन चालक अपने वाहनों को सड़क पर ही पार्क कर रहे हैं तथा कतिपय वाहन चालकों द्वारा सड़क के आधे भाग का प्रयोग कर सामान…
