मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने गुरूवार को सचिवालय में भारत सरकार द्वारा पूंजीगत निवेश के लिए राज्यों को विशेष सहायता योजना के तहत दिए जाने वाले फंड की समीक्षा की। 

मुख्य सचिव ने पीएम गतिशक्ति उत्तराखण्ड पोर्टल के माध्यम से योजनाओं की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने समीक्षा के दौरान अधिकारियों को वित्तीय वर्ष 2022-23 के कार्यों के उपयोगिता प्रमाण पत्र (यूसी) शीघ्र जमा किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभागों द्वारा जो भी कार्य किए जा रहे हैं, उनकी प्रगति को लगातार पोर्टल पर अपलोड किया जाए।   मुख्य सचिव ने वर्ष 2023-24 के लिए भी शीघ्र प्रस्ताव, डीपीआर आदि समय पर जमा कराए जाने हेतु निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजना के अन्तर्गत कार्यों को समयबद्ध…

नरेंद्र नगर में दूसरी जी-20 एंटी करप्शन वर्किंग ग्रुप मीटिंग के एक चर्चा कार्यक्रम के तहत जेंडर एंड करप्शन विषय पर विचार विमर्श किया गया,जी-20 में ‘जेंडर एंड करप्शन’ विषयपर एक चर्चा का हुआ आयोजन।

चर्चा कार्यक्रम में केंद्रीय विदेश एवं संस्कृति राज्यमंत्री  मीनाक्षी लेखी ने भाग लिया. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि एक अच्छी सरकार की परिभाषा उसके द्वारा अंतिम व्यक्ति तथा महिलाओं के लिए कल्याण के कार्यों से निर्धारित होती है | लेखी ने भारत सरकार द्वारा जनधन खाते, मुद्रा योजना, आयुष्मान भारत, डीबीटी जैसी योजनाओं के माध्यम से भ्रष्टाचार को समाप्त करने के साथ ही महिला सशक्तिकरण के प्रयासों की चर्चा की | भ्रष्टाचार से सबसे अधिक महिलाएं ही प्रभावित है | उन्होंने कहा कि महिलाओं को निशुल्क सार्वजनिक सेवाएं, स्वास्थ्य,…

उत्तराखण्ड के समस्त रेल मार्गों के लिए विद्युतीकरण का भी प्रधानमंत्री ने दिया तोहफा,प्रधानमंत्री ने देवभूमि उत्तराखंड को दी वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात,वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाकर देहरादून-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस का किया शुभारंभ।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरूवार को देवभूमि उत्तराखण्ड को देहरादून-दिल्ली (आनंद विहार टर्मिनल) वंदे भारत एक्सप्रेस की नई सौगात दी। प्रधानमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाकर देहरादून-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने उत्तराखण्ड के समस्त रेल मार्गों के लिए विद्युतीकरण की सौगात भी दी। देहरादून-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस के शुभारंभ अवसर पर देहरादून रेलवे स्टेशन पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि), मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी, केन्द्रीय रेल मंत्री वैष्णव, केन्द्रीय रक्षा और पर्यटन राज्य मंत्री  अजय भट्ट, मंत्रीगण, सांसदगण एवं विधायकगण उपस्थित…

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किशन नगर स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर समिति में आयोजित श्री राम कथामें हुए सम्मिलित।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को किशन नगर स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर समिति में आयोजित श्री राम कथा सम्मिलित हुए। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने श्री राम कथा का भी श्रवण किया। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने कथा वाचक  भक्ति विलास त्रिदंडी महाराज का आशिर्वाद भी लिया और प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि की कामना भी की।

178 लाख की लागत से बनी दून विहार पेयजल योजना का लोकार्पण करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को मसूरी विधानसभा के अंतर्गत राज्य सैक्टर कार्यक्रम से निर्मित दून विहार पेयजल योजना (लागत 178.44 लाख) का लोकार्पण किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने लोकार्पण स्थल पर वृक्षारोपण किया और सभी क्षेत्र वासियों को बधाई भी दी। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि इससे पहले 20 अप्रैल को हमने सीवर पंपिंग स्टेशन का भूमि पूजन किया था जो दो करोड़ 95 लाख की लागत से निर्मित होगा। सड़कों के पुनर्निर्माण का कार्य किया जाएगा जो 1.70 करोड़ से निर्मित होगी।…

उत्तराखण्ड एसटीएफ व पुलभट्टा पुलिस ने मुठभेड़ में किया उ0प्र0 के सबसे बड़े आर्म्स डीलर को गिरफ्तार जो उत्तराखण्ड, हरियाणा, पंजाब समेत समूचे उ0प्र0 में करता था अवैध असलाहों की तस्करी,अवैध हथियार तस्करों के खिलाफ उत्तराखंड एसटीएफ की जबरदस्त स्ट्राइक, अवैध हथियारों का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त,भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद( 06 सेमीऑटोमैटिक पिस्टल,तंमचे,कारतूस व मैगजीन),एसटीएफ के इस ऑपरेशन को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ द्वारा पिछले तीन दिवस से कुमाऊं क्षेत्र में लगाया था कैंप।

उत्तराखंड राज्य में बढ़ते अवैध हथियारों की तस्करी की रोकथाम हेतु राज्य के पुलिस महानिदेशक श्री अशोक कुमार के दिशा निर्देशन पर एसएसपी एसटीएफ श्री आयुष अग्रवाल द्वारा अवैध हथियारों के तस्करों के विरुद्र कार्यवाही के आदेश के क्रम में सीओ एसटीएफ कुमाऊँ श्री सुमित पांडे एवं प्रभारी निरीक्षक एसटीएफ एमपी सिंह के नेतृत्व में एसटीएफ व थाना पुलभट्टा पुलिस द्वारा एक ज्वांइट ऑप्रेशन के तहत कार्यवाही करते हुए कल रात्रि थाना पुलभट्टा क्षेत्र से एक बड़े अवैध हथियारों के तस्कर इस्त्याक उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे…

चार धाम को फाइबर कनेक्टिविटी का हुआ लोकार्पण,गंगोत्री में 2 लाख वीं 5 जी साइट का शुभारंभ।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं केंद्रीय संचार एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखण्ड के पवित्र धाम गंगोत्री में संपूर्ण देश के 2 लाख वीं 5जी साइट का शुभारंभ किया। साथ ही संपूर्ण देश की आस्था के केंद्र चारधाम (बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री ) में फाइबर कनेक्टिविटी (ऑप्टिकल फाइबर ) के कार्य का शुभारंभ भी किया। जिससे चार धाम को सीधे तौर पर 5-G नेटवर्क से आच्छादित किया जा सकेगा। मोबाइल / इंटरनेट नेटवर्क की गुणवत्ता में सुधार…

राज्य में आयोजित हो रहे G 20 सम्मेलन में प्रतिभाग करने आज G 20 सदस्य देशों के 62 प्रतिनिधिमंडल का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट देहरादून पर आगमन हुआ।

G20 सम्मेलन में प्रतिभाग करने पहुंचे प्रतिनिधि मंडल/मेहमानों का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर तिलक, पुष्प वर्षा एवं तुलसी की माला पहना कर लोक सस्कृति से स्वागत अभिनंदन किया। राज्य की लोक संस्कृति एवं जीवन शैली से रूबरू होते हुए, प्रतिनिधि मंडल/मेहमानों एयरपोर्ट परिसर में राज्य की स्थानीय लोक संस्कृति कार्यक्रम का लुत्फ़ उठाते हुए नृत्य में शामिल हुए/ तस्वीर खिचवाई।  इसके उपरांत प्रतिनिधि मंडल/मेहमानों को फिलिट की अगुवाई के साथ वाहनों के माध्यम से नरेंद्रनगर के लिए रवाना किया, मार्ग पर स्थानीय लोगों, महिलाओ, एवं विद्यालय के छात्र छात्राओं ने उत्सव…

दिनांक 25.05.2023 को वन्दे मातरम् ट्रेन उद्दघाटन के अवसर पर यातायात प्लान निम्नवत् रहेगा।

• हरिद्वार,ऋषिकेश की ओर प्रोगाम स्थल की आने वाली बसे जोगीवाला,हरिद्वार बाई पास रोड़- पुरानी बाई पास चौकी चौक – माता मन्दिर रोड़ – धर्मपुर चौक से रेसकोर्स से बन्नू स्कूल ग्राउण्ड में पार्क होगी । • रुड़की की ओर से प्रोग्राम स्थल आने वाली बसे आशारोड़ी –आईएसबीटी- कार्गी चौक- पुरानी बाई पास चौकी चौकी – धर्मपुर चौक – रेसकोर्स से बन्नू स्कूल ग्राउण्ड में पार्क होगी । • विकासनगर की ओर से प्रोग्राम स्थल आने वाली बसे शिमला बाई पास –आईएसबीटी- कार्गी चौक- पुरानी बाई पास चौकी चौकी –…

कृषकों को कृषि एवं उद्यान के क्षेत्र में उत्पादन का अच्छा दाम मिले इसके लिए बेहतर मार्केटिंग की व्यवस्था की जाए।

कृषकों की आय दुगुनी करने के लिए उच्च मूल्य वाली फसलों को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान दिया जाए। किसानों को मोटे अनाजों के अधिक उत्पादन के लिए प्रोत्साहित करें। किसानों की आर्थिकी को मजबूत करने के लिए कृषि, उद्यान एवं अन्य संबंधित विभाग समन्वय से कार्य करें। अधिकारी बैठक में पूरी तैयारी से आयें, कार्य के प्रति किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में सशक्त उत्तराखण्ड /25 के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए कृषि एवं उद्यान के अल्प, मध्य…