उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा बोर्ड की 10वीं एवं 12वीं कक्षाओं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिये गये हैं। सूबे के संस्कृत शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने वर्चुअल माध्यम से जुड़ कर बोर्ड परीक्षओं के परिणाम जारी किये। उन्होंने बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण एवं श्रेष्ठता सूची में स्थान प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को बधाई दी। इसके अलावा उन्होंने बोर्ड परीक्षाओं में असफल छात्र-छात्राओं को जीवन में कतई भी निराश न होने की बात कही और फिर से तैयारी में जुट जाने को कहा। डा. रावत ने…
Year: 2023
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय परिसर स्थित नवीनीकृत पालना केन्द्र (क्रेच) व स्मार्ट क्लास का शुभारंभ किया।
यह क्रेच सचिवालय के कार्मिकों की ड्यूटी के दौरान उनके बच्चों की देखभाल के उद्देश्य से बनाया गया है। क्रेच में ए.सी, रेफ्रिजरेटर, पेयजल हेतु वाटर प्यूरीफायर, बच्चों के आराम करने के लिए बिस्तर, बाल सुलभ वॉश बेसिन, अग्निशमन यंत्र की व्यवस्था की गई है। इसमें स्मार्ट क्लास की व्यवस्था भी की गई है। क्रेच में आउटडोर खेल उपकरण लगाये गये हैं। फेन्सिंग, चित्रकारी एवं वाल पेंटिंग से इसे सजाया गया है। क्रेच में ऊर्जा की बचत हेतु दो किलोवाट क्षमता का सोलर पावर प्लांट (सोलर पैनल पावर कंडीशनिंग यूनिट…
विदेशों में नौकरी का झाॅसा देकर फर्जी वीजा एवं टिकट थमाये,ठगी होने वाले पीडितो की संख्या 10 से ओर ज्यादा भी बढ सकती है,विदेशों भेजे जाने के नाम पर लाखो की ठगी का अरोपी गिरफ्तार।
आज दिनाॅक 24.05.2023 को मोनू सागर पुत्र सुरेष निवासी खंडुवा, मुरादाबाद को कबूतरबाजी के आरोप में एस0टी0एफ0 द्वारा गिरफ्तार किया गया। विगत् दिनो में कुछ युवकों द्वारा आयुष अग्रवाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एस0टी0एफ0 को शिकायत की गई थी कि मोनू सागर नाम के एक लडके ने उन्हे मीडिल ईस्ट के बहरीन व माल्टा देश में होटल में काम करने का लालच देकर बताया कि वहॅा पर काफी अच्छी सैलरी है और वह उनकी नौकरी भी लगा सकता है। जिसके लिये उसके द्वारा उन्हे बहरीन व माल्टा का वीजा और टिकट…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को हरिपुर कलां हरिद्वार में हरि सेवा आश्रम के वार्षिकोत्सव, दशहरा महोत्सव एवं श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में प्रतिभाग किया।
सीएम धामी ने इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का मंत्रोच्चारण के बीच दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया तथा आरती एवं पूजा-अर्चना की एवं सन्तों व महात्माओं का आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने समारोह को सम्बोधित करते हुये हरि सेवा आश्रम के वार्षिकोंत्सव की सभी को हार्दिक बधाई व शुभकामनायें दी तथा समारोह में उन्हें आमन्त्रित करने के लिये आभार प्रकट करते हुये कहा कि श्रीमदभागवत जैसे पुण्य कार्य में सहभागी होने का उन्हें अवसर प्रदान किया। उन्होंने कहा कि आज इस पावन अवसर पर हम यहां किसी के बुलावे पर…
देहरादून महानगर कार्यसमिति की बैठक को सम्बोधित करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज स्वामी रामतीर्थ आश्रम, कुठालगेट देहरादून में भारतीय जनता पार्टी, देहरादून महानगर कार्यसमिति की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। कार्यसमिति का शुभांरभ कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मंत्री गणेश जोशी ने अपने संबोधन में कहा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्ग दर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृव में प्रदेश में दिन प्रतिदिन दिन विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा प्रदेश में स्वास्थ्य, सड़क एवं हवाई कनेक्टविटी, पर्यटन जैसे अनेक क्षेत्रों में…
आपसी सहयोग के लिये हुआ एम.ओ.यू. हस्ताक्षरित,पर्यटन के क्षेत्र में गोवा और उत्तराखण्ड बनेंगे सहयोगी।
पर्यटन के विभिन्न आयामों में आपसी सहयोग को बढ़ावा देने के लिये उत्तराखण्ड और गोवा राज्य मिलकर कार्य करेंगे। दोनो राज्य पर्यटन के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग के माध्यम से संयुक्त कार्य योजना के आधार पर पर्यटकों की संख्या बढ़ाने तथा पर्यटन सुविधाओं के विकास में दोनों राज्यों के मध्य यात्रा सुविधाओं को बेहतर बनाने के भी प्रयास किये जायेंगे। इस संबंध में मंगलवार को सांय मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा गोवा के पर्यटन मंत्री रोहन खौंटे की उपस्थिति में समझौता ज्ञापन…
जल संस्थान के अधिकारियों के साथ बैठक करते मंत्री गणेश जोशी।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज कैंप कार्यालय में जल संस्थान के अधिकारियों के साथ मसूरी विधानसभा के वार्ड नं0 93 मिठ्ठी बेरी में पेयजल समस्या के निराकरण के सम्बन्ध में बैठक की । गौरतलब है कि जनपद देहरादून के पित्थूवाला शाखा के अंतर्गत वार्ड नं० -93 मिठ्ठी बेरी के द्रोण विहार में अनुमानित लागत रु.178.98 लाख से नलकूप एवं विधानसभा क्षेत्र मसूरी के अन्तर्गत मिठ्ठी बेरी में अनुमानित लागत रु. 40.70 लाख से पाईप लाईन बिछाने कार्य किया जाना है। बैठक के अधिकारियों द्वारा मंत्री गणेश जोशी को अवगत…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने मुलाकात की।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं अभिनेता अक्षय कुमार के बीच उत्तराखंड को नए फिल्म इंडस्ट्री हब के रूप में विकसित किए जाने पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य दिन प्रतिदिन फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक नए शूटिंग डेस्टिनेशन के रूप में उभर रहा है। उत्तराखण्ड का नैसर्गिक सौन्दर्य फिल्मांकन के लिए लोगों को आकर्षित कर रहा है। राज्य सरकार भी उत्तराखंड को एक बड़े फिल्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने पर विभिन्न योजनाओं पर कार्य कर रही है। इसके लिए नई फिल्म नीति…
मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने जी-20 सम्मेलन की तैयारियों के दृष्टिगत जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट का निरीक्षण किया।
मुख्य सचिव ने इस दौरान व्यवस्थाओं से सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद रखते हुए रखी जाए। इस दौरान उन्होंने जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट की गई विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने आने वाले मेहमानों के आवागमन एवं सुरक्षा आदि समस्त व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिए। इस अवसर जिलाधिकारी सोनिका सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
उत्तराखण्ड डी.जी.पी अशोक कुमार महोदय द्वारा वीआईपी ड्यूटी में नियुक्त समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों की डी-ब्रीफिंग ली गई।
मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड। मुनिकीरेती में प्रस्तावित जी-20 समिट की सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित तैयारियों को लेकर आज दिनांक 23 मई, 2023 को पुलिस महानिदेशक, सुरक्षा व्यवस्था दृष्टिगत किए गए सुरक्षा-प्रबंधों की समीक्षा कर वर्तमान सुरक्षा परिदृश्य के दृष्टिगत सभी को सजग व सतर्क रहकर अपना कर्तव्य निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने जी-20 सम्मिट के दौरान फुलप्रूफ सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए । इस बैठक में अपर पुलिस महानिदेशक सुरक्षा एवं अभि0 ए0पी0 अंशुमन, अपर पुलिस महानिदेशक, कानून एवं व्यवस्था वी0मुरूगेशन, पुलिस महानिरीक्षक गढवाल परिक्षेत्र…
