कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को मसूरी स्थित एमपीजी कॉलेज के छात्र संघ सम्मान समारोह एवं फ्रेशर पार्टी में बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्री जोशी ने दीप प्रज्वलित कर किया । छात्र संघ समारोह में छात्रों ने कई सांस्कृतिक रंगारंग प्रस्तुतियां भी दी गई। साथ ही लोक गायिका रेशमा शाह के गीतों पर छात्रों ने जमकर ठुमके भी लगाए। कार्यक्रम में मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी निवासी प्रतिभावान युवा माधव भारद्वाज जिन्होंने यूपीएससी में 536 में रैंक हासिल करके आईएएस में चयन होने…
Year: 2023
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा वर्तमान में प्रचलित उत्तराखण्ड पुलिस आरक्षी / आरक्षी पी.ए.सी. / आई.आर. बी. (पुरूष) / फायरमैन (अग्निशामक) (पुरुष / महिला) भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं लिखित परीक्षा के अंकों के आधार पर दिनांक 21 मई को अभ्यर्थियों का चयन परिणाम निर्गत किया जा चुका है।
चयनित अभियर्थियों का अब चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परीक्षण संबंधित जनपदों (जहां से अभ्यर्थी द्वारा परीक्षा हेतु आवेदन किया गया था) में कराया जाना प्रस्तावित है। उपरोक्त संबंध में अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड द्वारा समस्त जनपद प्रभारियों को राजकीय चिकित्सालयों से संपर्क स्थापित करते हुए चयनित अभ्यर्थियों का चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परीक्षण दिनांक 3 जून 2023 तक पूर्ण कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
एंटी-करप्शन वर्किंग ग्रुप मीटिंग की तीसरी बैठक आगामी 9 से 11 अगस्त 2023 को कोलकाता में होगी आयोजित ,उत्तराखंड में दूसरी जी-20 एंटी-करप्शन वर्किंग ग्रुप मीटिंग का ऋषिकेश (टिहरी) में हुआ समापन,जी-20 बैठक 25 से 27 मई 2023 को टिहरी के नरेंद्रनगर में हुई थी आरम्भ,तीन दिन तक चली बैठक के दौरान 20 सदस्य देशों, 10 आमंत्रित देशों और नौ अंतरराष्ट्रीय संगठनों के 90 से अधिक प्रतिनिधियों ने लिया भाग।
जी-20 एंटी-करप्शन वर्किंग ग्रुप की दूसरी बैठक, जिसका उद्घाटन 25 मई को माननीय रक्षा और पर्यटन राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट ने किया था, आज ऋषिकेश (टिहरी) में संपन्न हुई। बैठक में 20 सदस्य देशों, 10 आमंत्रित देशों और यूएनओडीसी , ओईसीडी , एगमॉन्ट ग्रुप , इंटरपोल और आईएमएफ सहित 9 अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के 90 प्रतिनिधियों की व्यापक भागीदारी थी। मीटिंग की अध्यक्षता श्री राहुल सिंह, अतिरिक्त सचिव, भारत सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग और अध्यक्ष जी20 एंटी-करप्शन वर्किंग ग्रुप मीटिंग ने की। बैठक की सह-अध्यक्षता इटली के टास्क…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में नई दिल्ली में आयोजित नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की 8वीं बैठक में प्रतिभाग किया।
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड के विकास में मार्गदर्शन और सहयोग के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते हुए राज्य से संबधित विभिन्न विषयों को रखा। *ग्रीन बोनस*- मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के लगभग 70 प्रतिशत क्षेत्र में वनों, बुग्यालों, ग्लेशियरों का संरक्षण करके हम सम्पूर्ण राष्ट्र को महत्वपूर्ण पर्यावरणीय सेवायें उपलब्ध करा रहे हैं। आईआईएफएम, भोपाल के एक अध्ययन के अनुसार उत्तराखण्ड के वनों से प्राप्त होने वाली इन सेवाओं का न्यूनतम मौद्रिक मूल्य 95,000 करोड़ रूपये प्रतिवर्ष है। भविष्य में राज्यों के…
अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड ने बताया कि चारधाम यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं के सगुम दर्शन और सुरक्षित चारधाम यात्रा के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के जवान समर्पित हैं।
अभी तक 15 लाख से अधिक (गंगोत्री- 3,12,422, यमुनोत्री- 2,82,857, केदारनाथ- 5,37,065, बदरीनाथ- 4,39,782, हेमकुण्ड साहिब- 8,551) श्रद्धालु चारधाम दर्शन कर अपने गनतव्यों को प्रस्थान कर चुके हैं। हाईएल्टीट्यूड, विपरीत परिस्थितियों, लम्बी ड्यूटी और पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य को देखते हुए 55 वर्ष से अधिक उम्र के पुलिसकर्मियों की चारधाम ड्यूटी नहीं लगाने हेतु समस्त जनपद प्रभारियों का निर्देशित किया है।
हिंदू नेशनल इंटर कॉलेज ग्राउंड में आयोजित श्री राम कथा में सम्मिलित हुए मंत्री गणेश जोशी, जगद्गुरु स्वामी श्री रामभद्राचार्य महाराज का भी लिया आशीर्वाद।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को देहरादून में अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जनसेवा समिति द्वारा हिंदू नेशनल इंटर कॉलेज ग्राउंड में आयोजित श्री राम कथा में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने कथा वाचक पदम विभूषण जगद्गुरु स्वामी श्री रामभद्राचार्य महाराज जी के श्रीमुख से श्री राम कथा को सुना उनका उनका आशीर्वाद भी प्राप्त किया। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश के सुख समृद्धि की भी कामना की। मंत्री गणेश जोशी ने आयोजकों को कार्यक्रम की बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी। इस अवसर…
मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में वर्ष 2024 में प्रस्तावित 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के सम्बन्ध में बैठक आयोजित हुई।
बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने 38वें राष्ट्रीय खेलों से सम्बन्धित सभी निर्माण कार्यों में गति लाते हुए निर्धारित समय से पूर्व करने के निर्देश दिए। साथ ही निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिए जाने के भी निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने प्रदेश में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय खेलों के लिए गुणवत्ता के साथ ही भव्यता के साथ आयोजित किए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि पर्यटन प्रदेश होने के नाते इसे एक अवसर के तौर पर देखना चाहिए। देशभर से जो प्रतिभागी इसमें भाग लेने…
कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 9 वर्षो के कार्यकाल की उपलब्धियां अंतिम छोर मे खड़े व्यक्ति तक पहुंचाए-रेखा आर्या,भाजपा विधानसभा कार्यसमिति की बैठक हुई संपन्न,आगामी लोकसभा चुनाव और निकाय को लेकर हुआ मंथन।
आज अल्मोड़ा जिले की सोमेश्वर विधानसभा में कैबिनेट मंत्री व सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या ने विधानसभा कार्यसमिति की बैठक ली,बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन व वंदेमातरम के साथ किया गया।बैठक में मंत्री रेखा आर्या ने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ महाजनसंपर्क अभियान 2023 को लेकर चर्चा की।साथ ही कार्यक्रम के तहत लोकसभा, विधानसभा और मंडल स्तर पर होने वाले अनेकों कार्यक्रमों की तैयारी के संबंध में कार्यकर्ताओं के साथ विस्तार पूर्वक विचार विमर्श किया।उन्होंने कार्यसमिति में कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह बदलते भारत मे सहयोगी की भूमिका मे…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को कनखल, हरिद्वार में विश्व हिन्दू परिषद द्वारा आयोजित केन्द्रीय मार्ग दर्शक मण्डल की बैठक में प्रतिभाग किया तथा आज के सत्र का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में धर्म एवं संस्कृति का लगातार उत्थाान हो रहा है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में श्रीराम का भव्य मन्दिर बनाने का कई वर्षों का सपना अब साकार होने जा रहा है। वहां श्रीराम का भव्य व दिव्य मन्दिर तैयार हो रहा है। उज्जैन में महाकालेश्वर ने दिव्य व भव्य स्वरूप प्राप्त कर लिया है। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर बनने के बाद वहां का पूरा स्वरूप ही परिवर्तित हो गया है। वहां पर अब पांच लाख से अधिक श्रद्धालु गंगा से पवित्र जल…
कृषि मंत्री बोले, सत्ता मिलने पर जहाँ भाजपा सेवा करती है, वही अन्य दल दलाली करते हैं,मसूरी विधानसभा क्षेत्र की कार्यसमिति का दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
देहरादून के राजपुर रोड स्थित एक निजी होटल में आयोजित भारतीय जनता पार्टी मसूरी विधानसभा क्षेत्र की विधानसभा कार्यसमिति को सम्बोधित करते हुए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सत्ता मिलने पर जहाँ भाजपा सेवा करती है, वही अन्य दल दलाली करते हैं। उन्होंने केंद्र सरकार और उत्तराखंड सरकार के एक लंबे कार्यकाल के दौरान कोई वित्तीय घोटालों के आरोप न लगने पर यह बयान दिया। कृषि मंत्री ने मोदी सरकार के 09 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों के लिए भी कार्यकर्ताओं…
