प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने उद्यान विभाग की समीक्षा बैठक की। समीक्षा बैठक में मुख्य रूप से राज्य में सेब की खेती और कीवी मिशन को बढ़ावा देने के लिए विस्तार से चर्चा की गई। ज्ञात हो कि वीरवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उद्यान विभाग की समीक्षा करेंगे। बैठक के दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि जहां वर्ष 20-21 में कीवी के मात्र 93 हज़ार पौधे रौपे गए थे, वही 21-22 में विभाग द्वारा पूरे प्रदेश में 2…
Year: 2023
कैंप के समापन पर शिक्षा मंत्री ने छात्रों को वितरित किये स्कूल बैग,समर कैंप में स्लम एरिया के 400 बच्चों ने सीखी विभिन्न गतिविधियां,कहा, गरीब छात्रों पर सरकार का फोकस, बनाये जा रहे हॉस्टल।
गर्मी की छुट्टियों में बच्चों की प्रतिभा को निखारने एवं उन्हें विभिन्न कलाओं में दक्ष करने के उद्देश्य से अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण निदेशालय उत्तराखंड द्वारा राजीव गांधी नवोदय विद्यालय ननूरखेड़ा देहरादून में सात दिवसीय समर कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले गरीब व स्लम एरिया के 400 छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। समर कैम्प के समापन पर विद्यालयी शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने छात्र-छात्राओं द्वारा तैयार बाल अखबार का विमोचन किया साथ ही उन्होंने बच्चों को स्कूल बैग व शिक्षण सामग्री…
खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने की विभागीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर समीक्षा बैठक,जानी अभी तक के कार्यो की प्रगति रिपोर्ट,इसी माह जून अंत तक पीआरडी विभाग की नियमावली में आवश्यक संशोधन करते हुए कर दिया जाएगा जिओ जारी।
प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने विधानसभा स्थित सभागार में विभागीय अधिकारियों और प्रांतीय रक्षक दल के पदाधिकारियों के साथ पी०आर०डी० एक्ट, नियमावली, पी0आर0डी जवानो से संबंधित पूर्व में हुई बैठकों के बिन्दुओं पर अनुपालन, पी0आर0डी से संबंधित मा० मुख्यमंत्री की घोषणा तथा अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर समीक्षा बैठक की। बैठक में विभागीय मंत्री ने अभी तक के विभाग में हुए कार्यो की प्रगति रिपोर्ट जानी।जहां पर अधिकारियों द्वारा मंत्री रेखा आर्या को हर बिंदुओं और उनके पहलुओं से अवगत कराया गया।अधिकारियों द्वारा पीआरडी विभाग की…
देहरादून में बाईक चलाती महिला द्वारा खतरनाक तरीके एवं डांस करते वाहन चलाना पडा महंगा , हुआ चालान।
यातायात पुलिस देहरादून वर्ष 2022 से स्टंट बाजी तथा खतरनाक तरीके से वाहन संचालित करनें वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही कर रही है । यातायात पुलिस की इस कार्यावाही से शहर में ऐसे वाहनों का संचालन कम हुआ है । विगत 01-02 दिन से सोशल मीडिया पर रायपुर क्षेत्रान्तर्गत सोडा सरोली -थानो रोड पर मोटर साईकिल चलाने के दौरान डांस करती तथा खतरनाक तरीके से मोटर साईकिल चला रही महिला की प्रसारित वीडियो के सम्बन्ध में जैसे ही यातायात पुलिस को इसकी जानकारी प्राप्त हुई अक्षय कोंडे, पुलिस अधीक्षक यातायात…
मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में राज्य गंगा समिति की बैठक आयोजित हुयी।
मुख्य सचिव ने गंगा के अंतर्गत स्ट्रेचवाईज समितियों का गठन किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन का अभियान बनाने के लिए इन समितियों में स्थानीय बुद्धिजीवी एवं गंगा की स्वच्छता के लिए गम्भीर लोगों को शामिल किया जाए। कहा कि इससे लगातार निगरानी रखी जा सकेगी। उन्होंने जिलाधिकारियों को अच्छा कार्य करने के लिए चिन्हित कर सम्मानित भी किया जाए। मुख्य सचिव ने मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा ‘स्प्रिंग एंड रिवर रिजुविनेशन बोर्ड’ में भी अधिक से अधिक आमजन की भागीदारी सुनिश्चित किए जाने के निर्देश…
1425 अभ्यर्थियों को आज उत्तराखण्ड पुलिस में नियुक्ति दी गई है।
पुलिस लाईन, देहरादून में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 55 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। आरक्षी जनपद पुलिस, आरक्षी पी.ए.सी/आई.आर.बी तथा फायरमैन में चयनित कुल सभी 1425 अभ्यर्थियों को आज नियुक्ति पत्र प्रदान किये गये। मुख्यमंत्री ने कहा पुलिस आरक्षी के जो 1550 शेष रिक्त पद हैं, उन पर नई भर्ती प्रक्रिया शीघ्र प्रारम्भ की जायेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले सभी अभ्यर्थियों एवं उनके माता-पिता को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज राज्य के जनपदों एवं पीएसी…
मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने प्रदेश में जड़ी-बूटी के क्षेत्र में उत्पादन और रोजगार की असीम सम्भावनाओं को देखते हुए इसके विकास के लिए कार्ययोजना तैयार किए जाने के निर्देश दिए हैं।
मुख्य सचिव ने सोमवार को सचिवालय में कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश में जड़ी-बूटी का उत्पादन और मांग को देखते हुए कार्ययोजना तैयार की जाए। मुख्य सचिव ने कहा कि कृषि, उद्यान एवं वन विभाग अपने अपने क्षेत्रों में ऐसी जड़ी-बूटियों को चिन्हित करें जिनकी बाजार में अत्यधिक मांग हैं और उनके उत्पादन और संग्रहण में किसी प्रकार का कोई प्रतिबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि विभागों को इस के लिए अपनी अपनी भूमिका भी तय करनी होगी। उत्पादन, संग्रहण…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी जिले के भ्रमण के दौरान चिन्यालीसौड़ में पार्टी कार्यकर्ताओं से भेंट कर उनके साथ अपने भोजन का टिफिन साझा किया।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड के सर्वागींण विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही हैं, राज्य सरकार के जन कल्याणकारी प्रयासों को केंद्र सरकार का भरपूर सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में गत 9 वर्षों के दौरान देश-विदेश में भारत का मान सम्मान बढ़ा है और राज्य तथा देश मे इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में अभूतपूर्व प्रगति की है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के सहयोग से इन 9 सालों की उपलब्धि को जन-जन तक पहुचाया…
देवभूमि के गावों को 21वीं सदी के गांव बनाने का है हमारा प्रयास,राज्य के पौराणिक स्थलों को तीर्थाटन एवं पर्यटन की दृष्टि से किया जायेगा विकसित,भगवान नागराज प्रकट दिवस के अवसर पर आयोजित गौ महोत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को चोपड़ाधार कटखाण, चिन्यालीसौड, उत्तरकाशी स्थित नागराज मंदिर में भगवान नागराज प्रकट दिवस के अवसर पर आयोजित आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक मेले ‘गौ महोत्सव’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने नागराज मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। उन्होंने मंदिर परिसर में कथावाचक स्वामी गोपाल मणि जी महाराज की कथा में सम्मिलित होकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नागराज मंदिर में पैदल एवं सड़क मार्ग का निरीक्षण कर, मार्गाें को शीघ्र…
डा. धन सिंह रावत ने की यूपी के अधिकारियों से शिक्षा पर चर्चा,उत्तर प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों की ली जानकारी,कहा, उत्तराखंड में विद्या समीक्षा केन्द्र से बदलेगी शिक्षा व्यवस्था।
भारतीय जनता पार्टी के महा जनसम्पर्क अभियान के बीच कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत ने आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को परखा। डा. रावत ने यूपी के विद्यालयी शिक्षा से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक कर प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा कर अपने सुझाव रखे। डा. रावत ने उत्तराखंड सरकार द्वारा प्रदेश में शिक्षा को लेकर किये जा रहे कार्यों एवं भविष्य की योजनाओं से वहां के अधिकारियों को अवगत कराया साथ उन्होंने प्रदेश में तैयार किये गये विद्या समीक्षा…
