प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार द्वारा मिशन लाइफ मुहीम को ध्यान में रखते हुए विश्व पर्यावरण दिवस 2023 मनाने की पहल पूरे भारत वर्ष मे की गईं है। पर्यावरण हमारे जीवन का आधार है और पर्यावरण की रक्षा और संरक्षण करना हम सभी का कर्तव्य है। इस उद्देश्य को सफल करने के लिए, विश्व पर्यावरण दिवस प्रत्येक वर्ष 5 जून को मनाया जाता है। यह एक ऐसा महान महोत्सव है जो मानव जाति को पर्यावरण के प्रति जागरूक होने के लिए दुनियाभर के करोड़ो लोगों को एक…
Year: 2023
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्राविधिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 272 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। प्राविधिक शिक्षा विभाग द्वारा पॉलिटेक्निक के विद्यार्थियों के लिए मई 2023 में देहरादून में रोजगार मेले आयोजन किया गया था। विभिन्न कम्पनियों में इन विद्यार्थियों के चयन के बाद आज नियुक्ति पत्र प्रदान किये गये।
मुख्यमंत्री ने नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में 9 वर्षों से देश में युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के क्षेत्र में जो अभियान चल रहा है, उसमें रोजगार मेले की एक कड़ी और जुड़ी है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के उचित अवसर मिले इसके लिए विभिन्न तकनीकी संस्थाओं में प्रशिक्षण हेतु आधुनिक सुविधायें, ढांचागत…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं वन मंत्री सुबोध उनियाल ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास के समीप वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्कूल के छात्र-छात्राओं को जूट के बैग भी प्रदान किये।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर घोषणा की कि राज्य के चार जनपदों देहरादून, हरिद्वार, उधमसिंह नगर एवं नैनीताल में 50-50 किमी के साईकिल ट्रैक बनाये जायेंगे एवं 09 जनपदों में यथा संभव साईकिल ट्रैक बनाये जायेंगे। राज्य में स्प्रिंग व रिवर रिजुवनेशन बोर्ड बनाया जायेगा। सभी 13 जनपदों में स्वच्छता के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाली एक-एक ग्राम पंचायत को पुरस्कृत किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री आवास से वर्चुअल माध्यम से सभी जिलाधिकारियों की बैठक लेते हुए निर्देश दिये कि जनपदों में पर्यावरण…
प्रधानमंत्री के 9 वर्ष के कार्यकाल में देश को मिली हैं कई सारी उपलब्धियां और योजनाएं-रेखा आर्या,इन 9 वर्षों के कार्यकाल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बढ़ाया है देश का मान व सम्मान-रेखा आर्या,कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने भाजपा के महाजनसंपर्क अभियान के तहत आयोजित ‘मीडिया संवाद’ कार्यक्रम में किया पत्रकारो के साथ संवाद, केन्द्र सरकार की गिनाईं उपलब्धियां।
आज प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अल्मोड़ा स्थित एक निजी होटल में मोदी सरकार के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर भाजपा के महाजनसंपर्क अभियान के तहत आयोजित ‘मीडिया संवाद’ कार्यक्रम में शिरकत की जहां उन्होंने पत्रकारो के साथ संवाद किया और केन्द्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित मोदी सरकार के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर देशभर में भाजपा के महाजनसंपर्क अभियान के तहत कार्यक्रमो…
उत्तराखंड में अटलकोटी के पास टूटा ग्लेशियर; महिला यात्री की मौत, 5 को बचाया गया
उत्तराखंड के अटलकोटी में यात्रा करने गए छह तीर्थ यात्रियों को ट्रिप करना भारी पड़ गया. दरअसल, हेमकुंड यात्रा मार्ग पर अटलकोटी के पास एक ग्लेशियर टूट गया जिससे एक महिला की मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया. अधिकारियों ने कहा कि रविवार शाम हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर अटलकोटी में एक ग्लेशियर का टुकड़ा टूटने के बाद छह तीर्थयात्रियों का एक समूह फंस गया था. उनमें से पांच को बचा लिया गया था, लेकिन घटना के बाद से एक महिला लापता थी. इसके…
तस्करों के खिलाफ उत्तराखंड एसटीएफ (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स)की जबरदस्त स्ट्राइक ,भारी व्यवसायिक मात्रा में अफीम की बरामदी,इस वर्ष की सबसे बड़ी बरामदगी कर नशे के बड़े नेटवर्क को किया ध्वस्त, पिछले 1 सप्ताह से चल रहा था ड्रग तस्कर एक्टिव के रडार पर।
उत्तराखंड राज्य में बढ़ते नशे की प्रवृति की रोकथाम हेतु माननीय मुख्यमंत्री जी के उत्तराखंड के ड्रग्स–फ्री देवभूमि अभियान के तहत एवं पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड अशोक कुमार के दिशा निर्देशन पर एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा ड्ग्स डीलरों के विरुद्र कार्यवाही के आदेश के क्रम में सीओ एसटीएफ कुमाऊँ सुमित पांडे एवं प्रभारी निरीक्षक एएनटीएफ पावन स्वरुप के नेतृत्व में ए.एन.टी.एफ टीम(एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) द्वारा थाना पुल भट्टा टीम के साथ एक ज्वाइंट ऑपरेशन में कल देर रात्रिजनपद उधम सिंह नगर के पुलभट्टा थाना क्षेत्र से एक अंतरराज्यीय ड्रग्स…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में स्पेशल ओलंपिक वर्ल्ड समर गेम्स में प्रतिभाग करने के लिए जा रहे खिलाड़ियों और कोच ने भेंट की।
मुख्यमंत्री ने सभी खिलाड़ियों एवं कोच को 17 जून से 25 जून 2023 तक बर्लिन, जर्मनी में होने वाले इन खेलों के लिए शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उत्तराखंड से स्पेशल ओलिंपिक भारत एरिया के दो फुटसेल खिलाड़ी और तीन कोच का चयन जर्मनी में होने वाले स्पेशल ओलंपिक वर्ल्ड समर गेम्स के लिए हुआ है। 12 जून को ये खिलाड़ी जर्मनी के लिए रवाना होंगे। जिनमें फुटसेल खिलाड़ी हिमांशु बिष्ट और हर्षित कुमार, वॉलीबाॅल कोच जगदीश चौहान, उपदेश उपाध्याय और फुटसेल कोच जितेंद्र कुमार…
महा जनसंपर्क अभियान के तहत विशिष्ट लोगों से मुलाकात करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी,फिल्म अवार्ड प्राप्त पूजा चौहान, प्रसिद्ध चिकित्सक डा0 एनएल अमोली, उन्नत किसान मनमोहन भारद्धाज एवं रिटायर्ड अधिकारी नरेश मधववाल से मिले काबीना मंत्री गणेश जोशी।
भारतीय जनता पार्टी के महा जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम ‘संपर्क से समर्थन‘ के तहत प्रदेश सरकार में काबीना मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को मसूरी विधानसभा क्षेत्र के श्रीदेव सुमन नगर मण्डल के सालावाला, डोभालवाला एवं विजय कालोनी में विशिष्ट व्यक्तियों से संपर्क किया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 9 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर 2024 के लिए उनका समर्थन मांगा। संपर्क से समर्थन अभियान के दौरान मंत्री जोशी से उन्नत कृषक मनमोहन भारद्वाज ने कहा कि कृषि एवं औद्योनिक क्षेत्र में केन्द्र सरकार का…
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर कैंप किया उद्घाटन।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को देहरादून स्थित गढ़वाल सभा परिसर में सिटी न्यूरो स्पाइन हॉस्पिटल देहरादून द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर कैंप का शुभारंभ किया। निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में लोगो ने बढ़-चढ़कर स्वास्थ्य जांच कराई और शिविर का लाभ लिया। मंत्री गणेश जोशी ने स्वास्थ्य शिविर में पहुंचे लोगों का हाल-चाल भी जाना और अधिक से अधिक संख्या में क्षेत्र वासियों को शिविर का लाभ लेने की अपील भी की। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि 09 साल के अंदर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने…
विधायक के तौर पर एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर मुख्यमंत्री ने चम्पावत वासियों को दी 50 करोड़ की योजनाओं की सौगात,चम्पावत को प्रदेश का आदर्श एवं अग्रणी जनपद बनाने के लिये किया जा रहा है मजबूत आधार तैयार,मुख्यमंत्री ने जताया चम्पावत की जनता का आभार,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उड़ीसा में हुई रेल दुर्घटना को दुखद बताते हुए चंपावत में होने वाले सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम और रोड शो को किया निरस्त।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत विधायक के तौर पर एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर चम्पावत वासियों को 50.54 करोड़ की 42 विभिन्न विकास योजनाओं की सौगात दी। इस दौरान जनता से संवाद करते हुए मख्यमंत्री ने कहा कि चम्पावत व प्रदेश के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। आदर्श चम्पावत की राह आदर्श उत्तराखंड की तरफ जाएगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने चम्पावत के विकास के लिए 14 लोक महत्व की महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की। मुख्यमंत्री ने जिन विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया उनमें…
