कैबिनेट मंत्री व सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या ने महाजनसंपर्क अभियान के तहत आयोजित ‘वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन’में किया प्रतिभाग,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विगत 9 वर्षों में देश ने गढ़े हैं वैश्विक प्रतिष्ठा, आत्मनिर्भरता व विकास के नए आयाम-रेखा आर्या।

आज प्रदेश की कैबिनेट मंत्री व सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या मजखाली मंडल पहुंची जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित सरकार के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर भाजपा के महाजनसंपर्क अभियान के तहत आयोजित ‘वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन’में प्रतिभाग किया।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और वंदेमातरम के साथ किया गया।इस दौरान कार्यक्रम में मंत्री रेखा आर्या ने वरिष्ठजनों को सम्मानित भी किया।कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने उन्हें केन्द्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं, साथ ही सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी…

दिनांक 10.06.2023 को आईएमए पासिंग आउट परेड कार्यक्रम के दौरान यातायात डाइवर्ट प्लान

उक्त पासिंग आउट परेड के दौरान प्रथम प्रातः 05.30 से 08.30 बजे तक तथा द्वितीय चरण में प्रातः समय 09.10 से 09.40 बजे तक यातायात डायवर्ट रहेगा ।   1- परेड के दौरान आईएमए की ओर कोई भी यातायात नहीं जायेगा तथा आईएमए की तरफ जीरो जोन रहेगा ।   2- बल्लूपुर से प्रेमनगर की ओर जाने वाले यातायात को रांघडवाला तिराहा से मिठी बेरी होते हुए प्रेमनगर भेजा जायेगा।   3- प्रेमनगर से शहर की ओर आने वाले यातायात को प्रेमनगर चौक से दरू चौक / मिट्ठी बेरी होते…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को कनखल स्थित जगतगुरू आश्रम में जगतगुरू स्वामी राजराजेश्वराश्रम से शिष्टाचार भेंट की तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इसके बाद डामकोठी पहुंचे, जहां उन्होंने पंचायती निर्मल अखाड़ा के स्वामी ज्ञानदेव शास्त्री, बड़ा अखाड़ा के महन्त दुर्गादास, महन्त रूपेन्द्र सहित अन्य सन्त महात्माओं से भी शिष्टाचार भेंट की तथा उनका आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल ’निशंक’, रूड़की विधायक  प्रदीप बत्रा, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानन्द, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, जिलाधिकारी  धीराज सिंह गर्ब्याल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह, अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व) बीर सिंह बुदियाल, एसडीएम पूरण सिंह राणाा, एसपी सिटी  स्वतंत्र कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट नूपुर वर्मा, सहित सम्बन्घित पदाधिकारी…

प्रदेश में बागवानी विकास की योजनाओं को धरातल पर लाये जाने के लिये मिशन मोड में हों प्रयास – मुख्यमंत्री,विभागीय अधिकारी बैठकों को कोरम पूरा करने का माध्यम नहीं बल्कि उसका महत्व समझें, कार्य योजना को धरातल पर लाने का करें प्रयास,विशेषज्ञों के साथ विभागीय टीम का गठन कर जमीनी जरूरतों की हो पहचान,सेब एवं कीवी उत्पादक क्षेत्रों का हो चिन्हीकरण, किसानों की समस्याओं का हो समाधान,योजनाओं के क्रियान्वयन में मजबूत इच्छाशक्ति के साथ प्रदेश हित का रखा जाये ध्यान।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को बागवानी विकास की योजनाओं को धरातल पर लाये जाने के लिये मिशन मोड में कार्य करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने निर्देश दिये कि योजनाओं के क्रियान्वयन में मजबूत इच्छा शक्ति के साथ प्रदेश हित को ध्यान में रखा जाये। उन्होंने प्रदेश में सेब एवं कीवी उत्पादक क्षेत्रों का चिन्हीकरण कर इससे जुड़े किसानों की समस्याओं को त्वरित ढंग से समाधान किये जाने के साथ ही विषय विशेषज्ञों के साथ विभागीय टीम गठित कर इस संबंध में जमीनी जरूरतों का समाधान करने के…

हर जिले में बनेंगे कामकाजी छात्रावास-रेखा आर्या,महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने ली बाल विकास के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक, अधिकारियों को दिए अहम दिशा निर्देश।

आज विधानसभा में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने विभागीय अधिकारियों के साथ विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक में विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन और आने वाले प्रस्ताव पर विस्तृत चर्चा की गई। विभागीय मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी आंगनबाड़ी बहनों की टेक होम राशन के संबंधित विषय ,आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन का भुगतान के साथ ही अन्य जो भी विषय हैं और उनकी समस्याएं और उनका भुगतान कर दिया गया है साथ ही जो भुगतान नहीं हुआ है उस भुगतान को…

वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं को सम्मानित करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित महा-जनसंपर्क अभियान के तहत मसूरी विधानसभा क्षेत्र में वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन देहरादून के कालिदास रोड स्थित सामुदायिक केंद्र में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के दौरान 150 वरिष्ठ कार्यकर्ताओ को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में आज भारत विश्व की पाचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। मोदी सरकार ने देश के किसानों से लेकर जवानों तक सबके हितों के बारे में सोचा है। मंत्री ने प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के…

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को रूड़की में भाजपा कार्यालय के भूमि पूजन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने रूड़की क्षेत्र के लिए तीन घोषणाएं की।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को रूड़की में भाजपा कार्यालय के भूमि पूजन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने रूड़की क्षेत्र के लिए तीन घोषणाएं की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर घोषणा की कि रूड़की के पठानपुरा से आदर्श नगर पैट्रोल पम्प तक आर.सी.सी. नाला का निर्माण कार्य किया जाएगा। रुड़की के मेन हाईवे से कान्हापुर तक बी.एम. एस.डी.बी.सी. द्वारा सड़क निर्माण कार्य कराया जाएगा। रुड़की के सोलानीपुरम की आन्तरिक सड़कों का इंटरलॉकिंग टाइल्स द्वारा सड़क व नाली निर्माण का कार्य किया जाएगा।   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

अपर मुख्य सचिव वित्त ने सभी विभागों को पूँजीगत परिव्यय में वृद्धि के निर्देश दिए, सभी विभागों को सितम्बर माह तक 50 प्रतिशत पूंजीगत परिव्यय के लक्ष्य को पूरा करे,पूँजीगत परिव्यय की नियमित समीक्षा की जाएगी,सभी विभागों को अपने रिलीज बजट तथा परिव्यय का प्रतिमाह का लक्ष्य निर्धारित कर उसे पूरा करने के सख्त निर्देश।

अपर मुख्य सचिव आनंदवर्धन ने सभी विभागों को पूँजीगत परिव्यय में वृद्धि के निर्देश दिए हैं। एसीएस ने राज्य सरकार के सभी विभागों को सितम्बर माह तक 50 प्रतिशत व्यय के लक्ष्य को पूरा करने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि पूँजीगत परिव्यय की नियमित समीक्षा की जाएगी। सचिवालय में पूँजीगत परिव्यय की समीक्षा बैठक के दौरान अपर मुख्य सचिव ने कृषि विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, पशुपालन विभाग, राज्य सम्पति विभाग, आपदा प्रबन्धन विभाग, न्याय विभाग, मत्सय पालन विभाग, पंचायती राज विभाग, गन्ना विकास विभाग, राजस्व विभाग,…

जोशीमठ में भू-धंसाव वाले क्षेत्र से विस्थापित लोगों के राहत और पुनर्वास के लिए भारतीय स्टेट बैंक द्वारा गुरूवार को उत्तराखण्ड राज्य आपदा राहत कोष में 02 करोड़ रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में भारतीय स्टेट बैंक, नई दिल्ली मण्डल के मुख्य महाप्रबंधक श्री कल्पेश कृ. अवासिया ने भेंट कर 02 करोड़ रूपये का चेक सौंपा। मुख्यमंत्री ने प्रभावितों की सहायता के लिए इस सहयोग राशि के लिए भारतीय स्टेट बैंक का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के चिन्हित चार वाइब्रेंट विलेज माणा, नीति , मलारी एवं गूंजी में अवस्थापना विकास से संबंधित अनेक कार्य किये जाने हैं, इसके लिए भी उन्होंने एस.बी.आई से सहयोग की अपेक्षा की।     भारतीय स्टेट…

राज्य के विकास के लिये आगामी 10 सालों का किया जा रहा है रोड मैप तैयार,आगामी इंवेस्टर समिट से 2 लाख करोड़ के निवेश का रखा गया है लक्ष्य,प्रदेश की जनता की आशाओं, आकांक्षाओं एवं सपनों को साकार कर उत्तराखण्ड को अग्रणी राज्य बनाना हमारा लक्ष्य- मुख्यमंत्री।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सुभाष रोड स्थित होटल में एक न्यूज चैनल द्वारा आयोजित उन्नत उत्तराखण्ड महा संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग कर राज्य से सम्बंधित विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य के समग्र विकास की दिशा में की जा रही पहल एवं इस दिशा में किये जा रहे प्रयासों की भी जानकारी दी।           मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश का समग्र विकास हमारी प्राथमिकता है। इसके लिये राज्य के विकास के लिये आगामी 10…