मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी में ₹34710.19 लाख की 110 योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास,जिले के विकास में नया अध्याय हुआ शुरू : मुख्यमंत्री श्री धामी।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को राजकीय कीर्ति इंटर कॉलेज, उत्तरकाशी में आयोजित “मुख्य सेवक आपके द्वार” कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए ₹34710.19 लाख की 110 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। जिसमें ₹13699.01 लाख की 54 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं ₹21011.18 लाख की 56 विकास योजनाओं का शिलान्यास शामिल रहा। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन भी किया।   इस अवसर पर मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने 6 प्रतिभाशाली छात्रों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से सम्मान राशि का चेक वितरित किया, प्रधानमंत्री…

ग्राम सिरोर, नेताला में प्रातः काल भ्रमण पर निकले मुख्यमंत्री धामी,ग्राम वासियों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना,खेतों में पावर वीडर से जुताई की,मुख्यमंत्री ने राज्य में होने वाले श्रीअन्न उत्पादों को बढ़ावा देने के मकसद से ग्राम सिरोर में ‘लाइन शोइंग’ विधि से की मंडुआ की बोआई,गांव को आदर्श एवं सर्वश्रेष्ठ बनाने से ही सर्वश्रेष्ठ राज्य का सपना होगा पूरा : मुख्यमंत्री धामी,गांव को आदर्श एवं सर्वश्रेष्ठ बनाने से ही सर्वश्रेष्ठ राज्य का सपना होगा पूरा : मुख्यमंत्री धामी।

दो दिवसीय उत्तरकाशी दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को सीमांत विकासखंड भटवाड़ी के ग्राम सिरोर, नेताला में प्रातः काल भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम वासियों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने भागीरथी नदी से हो रहे कटाव के बारे में भी ग्राम वासियों से जानकारी ली।         मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्थानीय लोगों से सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में फीडबैक लिया। उन्होंने ग्राम सिरोर के खेतों में पावर वीडर से जुताई की। मुख्यमंत्री ने गांव क्षेत्र में…

बदरीनाथ में एक वर्ष में तैयार होगा 50 बेडेड चिकित्सालयः डा. धन सिंह रावत,विभागीय अधिकारियों को दिये तेजी से निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश,दीनदयाल योजना के तहत माणा में किसानों को वितरित किया ब्याज मुक्त ऋण।

सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने आज बदरीनाथ धाम में निर्माणाधीन 50 बेडेड अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन अस्पताल एक साल के भीतर तैयार कर दिया जायेगा। इस मौके पर उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्माणाधीन कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिये, साथ ही उन्होंने चिकित्सकों एवं अन्य स्टाफ के लिये बनाये जा रहे आवासों को माह जुलाई तक पूरा करने को कहा। डा. रावत ने धाम में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित ‘अस्पताल जनता के द्वार’ कार्याक्रम का…

सीपीयू में तैनात अपर उप निरीक्षक प्रवेश कुमार ने पेस की इमानदारी की मिसाल,कटनी मध्य प्रदेश के पर्यटकों का 1 लाख से भरा बैग लौटाया वापस।

वर्तमान में पर्यटन सीजन के दृष्टिगत यातायात पुलिस देहरादून में नियुक्त समस्त कर्मचारी मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी का निर्वहन कर रहे हैं । यातायात / सीपीयू देहरादून यातायात के संचालन के साथ-साथ पर्यटकों की हर संभव मदद करने के लिए हमेशा तत्पर रहती है जिस क्रम में आज *दिनांक 11/06/2023* को कटनी मध्यप्रदेश से उत्तराखंड घूमने आए पर्यटकों का बैग ऑटो में ही छुट गया था जिसमें *लगभग एक लाख रुपए व अन्य महत्वपूर्ण सामान था*। उक्त पर्यटकों ने इसकी सूचना *ड्यूटी पर तैनात ASI प्रवेश कुमार,सिटी पेट्रोल यूनिट एवं…

नई दिल्ली में राजनाथ सिंह से मिले सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी,जल्द ही प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा करेंगे रक्षा मंत्री: गणेश जोशी।

प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भेंट कर उत्तराखण्ड के 9 छावनी परिषदों में अवस्थापना विकास के कार्यो के लिए बजट जारी करने का अनुरोध किया। रविवार को नई दिल्ली स्थित रक्षा मंत्री आवास में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात के दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने केन्द्रीय मंत्री से देहरादून स्थित आईएमए में लगभग 50 करोड़ की लागत से निर्मित अंडरपास निर्माण के कार्य का लोकार्पण करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि भारतीय सैन्य अकादमी में बने इन अंडरपासों…

उत्तरकाशी में भागीरथी नदी किनारे आयोजित गंगा आरती में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री धामी,मां गंगा को निर्मल एवं स्वच्छ बनाएं जाने का कार्य निरंतर ऊंचाइयों को छू रहा है: मुख्यमंत्री धामी,मुख्यमंत्री ने मध्य प्रदेश से आए श्रद्धालुओ से वार्ता कर यात्रा व्यवस्थाओं के बारे में लिया फीडबैक।

दो दिवसीय उत्तरकाशी दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को उत्तरकाशी में भागीरथी नदी किनारे आयोजित गंगा आरती में सम्मिलित होकर पूजा अर्चना कर प्रदेश में खुशहाली एवं तरक्की की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने गंगा आरती में स्थानीय एवं अन्य राज्यों से आए श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मां गंगा को स्वच्छ एवं निर्मल बनाने पर निरंतर कार्य हो रहा है। उन्होंने कहा उत्तराखंड…

नई दिल्ली में श्री धार्मिक लीला समिति द्वारा आयोजित श्रीरामलीला कार्यक्रम में उत्तराखंड के कबीना मंत्री गणेश जोशी।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को नई दिल्ली स्थित सिटी फोर्ट प्रेक्षागृह में श्री धार्मिक लीला समिति द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मंत्री ने श्री धार्मिक लीला कमेटी के 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर समिति के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों को बधाई दी। इस अवसर पर जय श्रीराम के जयकारों से पूरा सदन गुज उठा। मंत्री ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता मुरलीमनोहर जोशी, भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री और उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम सहित कई गणमान्य लोगो से भी भेट की।   इस अवसर पर बीजेपी सांसद…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में ब्लॉक प्रमुख गणों के साथ संवाद कार्यक्रम में कहा कि त्रिस्तरीय पंचायती व्यवस्था में ब्लॉक प्रमुख महत्वपूर्ण कड़ी है।

सरकार की योजनाओं को अपने क्षेत्रों में आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी भी इन पर होती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्लॉक प्रमुखों के मानदेय में वृद्धि जल्दी की जायेगी। ब्लॉक प्रमुखों की निधि बढ़ाये जाने एवं अन्य मांगों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी मांगों का आंकलन कर उचित निर्णय लिया जायेगा।     मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार द्वारा अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। पिछले 09 वर्षों में समाज के हर वर्ग के लोगों को ध्यान…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में भागीरथी-2 चोटी का पर्वतारोहण कर लौटे एन.डी.आर.एफ के जवानों का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने पर्वतारोही दल का ध्वज ग्रहण कर इस अभियान का विधिवत समापन किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में भागीरथी-2 चोटी का पर्वतारोहण कर लौटे एन.डी.आर.एफ के जवानों का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने पर्वतारोही दल का ध्वज ग्रहण कर इस अभियान का विधिवत समापन किया।     मुख्यमंत्री ने एनडीआरएफ के सभी जवानों को इस कठिन अभियान को सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस तरह के अभियान करने से आने वाली चुनौतियों का सामना करने में आसानी होती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे पर्वतीय क्षेत्रों में जब भी रेस्क्यू ऑपरेशन की बात आती है तो…

वाइब्रेंट विलेज मलारी का दौर कर जानेंगे विकास कार्यां की प्रगति, लेंगे फीडबैक

सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत चमोली जनपद के तीन दिवसीय भ्रमण पर हैं। भ्रमण के दौरान डॉ. रावत यात्रा मार्गां पर पड़ने वाले चिकित्सालयों एवं स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण करेंगे। इसके अलावा वह बदरीनाथ में भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। इस दौरान डा. रावत बदरीनाथ में निर्माणाधीन 50 बेडेड निर्माणाधीन चिकित्सलाय का निरीक्षण करेंगे, इसके अलावा वह यात्रा के दृष्टिगत व्यवस्थाओं के संबंध में विभागीय अधिकारियों की बैठक लेंगे। अपने भ्रमण के दौरान वह मलारी पहुंच कर वाइब्रेंट विलेज की प्रगति…