उत्तराखंड देश का छठवां पूर्ण साक्षर राज्य बना, मुख्यमंत्री ने नव-साक्षरों को किया सम्मानित…

  देहरादून। उत्तराखंड देश का छठवां पूर्ण साक्षर राज्य बन गया है। मंगलवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस उपलब्धि पर प्रदेशवासियों को बधाई दी और राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले नव-साक्षरों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड का पूर्ण साक्षर राज्य बनना प्रत्येक प्रदेशवासी के लिए गौरव की उपलब्धि है। विषम भौगोलिक परिस्थितियों और दूरस्थ क्षेत्रों वाले प्रदेश में यह लक्ष्य शिक्षकों, विद्यार्थियों, नव-साक्षरों, स्वयंसेवकों और अभियान से जुड़े लोगों…

देहरादून में 8 और 9 अक्टूबर को लगेगा ‘सेब महोत्सव 3.0’…

  देहरादून। राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के उत्तराखंड क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को आईटी पार्क स्थित क्षेत्रीय कार्यालय परिसर में ‘सेब महोत्सव 3.0’ का आयोजन किया जाएगा। दो दिवसीय महोत्सव सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक आम लोगों के लिए खुला रहेगा। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन 8 अक्टूबर को सुबह 10 बजे महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। महोत्सव में हर्षिल, चकराता और रामगढ़ के ए-ग्रेड सेब प्रमुख आकर्षण होंगे। इनमें रॉयल डिलीशियस, गोल्डन डिलीशियस, गाला और रेड डिलीशियस जैसी किस्में शामिल…

मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, जागर और पांडवाज बैंड ने बांधा समां…

  मसूरी। पर्यटन नगरी मसूरी में मंगलवार को पांच दिवसीय मसूरी शरदोत्सव-2026 का रंगारंग आगाज हुआ। नगर पालिका परिषद की ओर से आयोजित शरदोत्सव 6 से 10 अक्टूबर तक चलेगा। गांधी चौक पर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान और नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने ध्वजारोहण कर उत्सव का शुभारंभ किया। उद्घाटन अवसर पर उत्तराखंड की लोक संस्कृति और परंपराओं की शानदार झलक देखने को मिली। रिमझिम बारिश, घना कोहरा और ठंडी हवाओं के बीच स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया। नगर पालिका टाउन हॉल…