मियांवाला में 8.64 करोड़ से बने जल सृष्टि पार्क का सीएम धामी ने किया लोकार्पण…

  देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मियांवाला में मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की ओर से करीब 8.64 करोड़ रुपये की लागत से विकसित जल सृष्टि पार्क का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत विकसित इस पार्क में पुराने तालाब को नया जीवन देने के साथ आधुनिक सुविधाएं विकसित की गई हैं। मुख्यमंत्री ने क्षेत्रवासियों को पार्क की सौगात मिलने पर बधाई देते हुए इसे स्वच्छ, स्वस्थ और हरित देहरादून की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जल सृष्टि पार्क प्राकृतिक सौंदर्य और…

मुख्यमंत्री ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना..

  देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से गोर्खाली सुधार सभा के केंद्रीय अध्यक्ष पदम सिंह थापा के नेतृत्व में आठ सदस्यीय नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल भारत का पड़ोसी देश होने के साथ ही सामाजिक, सांस्कृतिक और भावनात्मक रूप से भी गहरे संबंध रखता है। प्राकृतिक आपदा की इस कठिन घड़ी में उत्तराखंड और देश के लोग नेपाल के प्रभावित परिवारों के साथ खड़े हैं।…

मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर उत्साहित हुए लोग, बच्चों से की बातचीत और जाना हालचाल…

  देहरादून। मियांवाला स्थित जल सृष्टि पार्क के लोकार्पण कार्यक्रम से लौटते समय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को अचानक अपना काफिला रुकवाकर स्थानीय लोगों और बच्चों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री को देखने के लिए मार्ग में बड़ी संख्या में लोग और बच्चे मौजूद थे। लोगों का उत्साह देखकर मुख्यमंत्री स्वयं उनके बीच पहुंच गए। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर बच्चे और स्थानीय लोग खासे उत्साहित नजर आए। लोगों ने मुख्यमंत्री के साथ फोटो और सेल्फी लेने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने भी सहजता से लोगों के आग्रह को…

राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के खातों में डीबीटी के जरिए भेजी जाएगी रकम…

  देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ कार्यक्रम में विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने शिक्षा और राज्य के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर मुख्यमंत्री से सवाल पूछे और सुझाव भी दिए। संवाद के दौरान हरिद्वार की कक्षा 11वीं की छात्रा लवप्रीत कौर ने ऑनलाइन पढ़ाई के बढ़ते चलन का उल्लेख करते हुए कहा कि कई परिवारों की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं है कि वे अपने बच्चों के लिए स्मार्टफोन या…