शांतिकुंज पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा और मुख्यमंत्री धामी ने शैलदीदी का लिया आशीर्वाद

  हरिद्वार, 27 जून। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को शांतिकुंज पहुंचकर गायत्री परिवार की अधिष्ठात्री शैलदीदी से भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं ने शैलदीदी को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। भेंट के दौरान आध्यात्मिक मूल्यों, सामाजिक सरोकारों और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन, संस्कार निर्माण और जनकल्याण के कार्यों में गायत्री परिवार की भूमिका पर भी विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर…

प्रकोष्ठों को जन-जन तक पहुंचानी होंगी सरकार की उपलब्धियां : मुख्यमंत्री धामी

देहरादून, 24 जून। भाजपा प्रदेश प्रकोष्ठों की महत्वपूर्ण बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कार्यकर्ताओं की क्षमता, अनुभव और समर्पण ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है, जिसने पार्टी को अजेय बनाया है। उन्होंने प्रकोष्ठों से आह्वान किया कि वे सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाकर पार्टी को और अधिक मजबूत बनाएं। प्रदेश कार्यालय में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ कार्य करने वाला संगठन है और विभिन्न प्रकोष्ठ समाज के अंतिम व्यक्ति…

केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के लिए खोला खजाना, एसएएसआई योजना के तहत 2355 करोड़ रुपये स्वीकृत

  देहरादून, केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को विकास कार्यों के लिए बड़ी सौगात देते हुए “पूंजीगत निवेश के लिए राज्यों को विशेष सहायता एसएएसआई योजना” के तहत कुल 2355.54 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। इससे राज्य में आधारभूत संरचना और विकास परियोजनाओं को गति मिलेगी। वित्त मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, एसएएसआई योजना के अंतर्गत उत्तराखंड को 71.94 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसके अतिरिक्त इसी योजना के तहत संचालित “प्राइड ऑफ हिल्स (पर्वतीय राज्यों के लिए विशेष विकास सहायता योजना)” के अंतर्गत राज्य के लिए 2283.60 करोड़…

विरासत और विकास को साथ लेकर आगे बढ़ रहा उत्तराखंड, 40 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने की चारधाम यात्रा: मुख्यमंत्री धामी

  देहरादून 24 जून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को हरिद्वार बाईपास रोड स्थित एक निजी होटल में आयोजित अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने वरिष्ठ अभिनेता को अमर उजाला लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया तथा अमर उजाला उत्तराखंड अचीवर्स विशेषांक का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि के नेतृत्व में राज्य सरकार विरासत और विकास को साथ लेकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि राज्य में जीईपी (ग्रॉस एनवायरमेंट प्रोडक्ट) के आकलन की व्यवस्था शुरू की गई है तथा इकोलॉजी,…

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि…

  देहरादून 24 जून। केंद्रीय रक्षा मंत्री एवं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने बुधवार को देहरादून के मझौन क्षेत्र में आयोजित प्रसिद्ध निशानेबाज़ एवं पद्मश्री सम्मानित स्वर्गीय के त्रयोदशी संस्कार कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्वर्गीय जसपाल राणा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।…

दन्या में मुख्यमंत्री धामी ने विकास की खोली सौगातों की झोली, सात बड़ी घोषणाएं…

  अल्मोड़ा, 21 जून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को दन्या स्थित रामलीला मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। इस अवसर पर उन्होंने राजकीय महाविद्यालय दन्या में 4 करोड़ 96 लाख रुपये की लागत से निर्मित नवीन भवन का लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री ने शहीद बीरेश्वर गोस्वामी के नाम पर अल्मोड़ा में भव्य प्रवेश द्वार के निर्माण, चमतोला खेल मैदान के निर्माण, राजकीय महाविद्यालय गरुड़ाबाँज में लघु खेल परिसर की स्थापना, राजकीय इंटर कॉलेज गरुड़ाबाँज में चार अतिरिक्त…

बनबसा में मुख्यमंत्री धामी ने हजारों लोगों के साथ किया योगाभ्यास, योग को जीवन का अभिन्न अंग बनाने का किया आह्वान…

  बनबसा, 21 जून। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर चंपावत जिले के बनबसा में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हजारों योग साधकों, एसएसबी जवानों, छात्र-छात्राओं, युवाओं, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों के साथ सामूहिक योगाभ्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए योग को स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवन का आधार बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मन, शरीर और आत्मा के बीच सामंजस्य स्थापित करने वाली जीवन पद्धति है। वर्तमान समय में…

सिटी फॉरेस्ट पार्क में योग दिवस पर उमड़ा जनसैलाब…

  देहरादून, 21 जून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा सिटी फॉरेस्ट पार्क में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में एक हजार से अधिक लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्धन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रकृति की हरियाली और शांत वातावरण के बीच आयोजित कार्यक्रम में मुख्य सचिव आनंद बर्धन, एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी, सचिव मोहन सिंह बर्निया, प्राधिकरण के अधिकारी-कर्मचारी, विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में स्थानीय…

कैबिनेट के अहम फैसले: नस्ल सुधार से दुग्ध उत्पादन बढ़ाने, पूर्ण साक्षर राज्य और अंतरराष्ट्रीय कार रैली को मिली मंजूरी

  देहरादून 18 जून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में पशुपालन, शिक्षा, पर्यटन, स्वास्थ्य, रोजगार और आधारभूत विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में राज्य को पूर्ण साक्षर घोषित करने, चारधाम यात्रा में संचालित घोड़े-खच्चरों के बीमा, राज्य आंदोलनकारियों को आरक्षण लाभ तथा किशाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना सहित अनेक प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई। मंत्रिमंडल ने गौवंशीय पशुओं की नस्ल सुधार के लिए भ्रूण प्रत्यारोपण तकनीक के माध्यम से शुद्ध नस्ल के पशुओं के उत्पादन और दुग्ध उत्पादन वृद्धि की…

बागेश्वर में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, निर्माण कार्य को मिली रफ्तार

  देहरादून 18 जून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के अनुरूप बागेश्वर में प्रस्तावित राज्य अतिथि गृह निर्माण परियोजना को गति मिल गई है। गुरुवार को सचिवालय में सचिव आवास एवं राज्य संपत्ति विभाग डॉ. आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में परियोजना की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई तथा अधिकारियों को विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) शीघ्र तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। बैठक में सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत आने वाली इस परियोजना को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर…