मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व पुलिस महानिरीक्षक (आई.जी.) बिमला गुंज्याल के सीमांत जनपद पिथौरागढ़ की गुंजी ग्राम पंचायत तथा पूर्व कर्नल यशपाल सिंह नेगी के जनपद पौड़ी की बिरगण ग्राम पंचायत के निर्विरोध ग्राम प्रधान निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने इसे रिवर्स पलायन का एक प्रेरणादायक और सुखद उदाहरण बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन दोनों सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारियों का ग्राम प्रधान चुना जाना पंचायती राज व्यवस्था को मजबूती देगा और उनके अनुभव से ग्रामीण विकास को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि…
Day: July 8, 2025
सभी विभाग बेस्ट प्रैक्टिसेज का प्रेजेंटेशन तैयार करें :- मुख्य सचिव
मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में सचिवालय सभागार में सचिव स्तर की बैठक आयोजित की गई। मुख्य सचिव ने बैठक में सभी अधिकारियों को उनके बेहतर विभागीय कार्यों की बेस्ट प्रैक्टिसेज (सफलता की कहानियां) तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बेस्ट प्रैक्टिसेज में ऐसा यूनिक इनिशिएटिव हो जो किसी भी राज्य द्वारा नहीं किया गया हो अथवा जो अन्य से अलग हो। बेस्ट प्रैक्टिसेज संस्थागत अथवा व्यक्तिगत जिस स्तर का भी हो उसका प्रेजेंटेशन तैयार करें। उन्होंने सभी सचिवों से उनके विभागों में हो रहे बेहतरीन कार्यों…

मुख्यमंत्री धामी ने कांवड़ मेला-2025 की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आगामी कांवड़ मेला-2025 की तैयारियों को लेकर मंगलवार को प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने पूर्व वर्षों की व्यवस्थाओं की समीक्षा कर कानून व्यवस्था की दृष्टि से उत्पन्न हुई चुनौतियों का विश्लेषण कर सुधारात्मक कदम सुनिश्चित करने को कहा, ताकि इस वर्ष किसी भी प्रकार की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने कह कि इस विशाल धार्मिक आयोजन में किसी भी प्रकार की तोड़फोड़, उपद्रव या अन्य अवांछनीय घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी भीड़ नियंत्रण, यातायात…
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने विकास भवन का औचक निरीक्षण कर विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली का जायजा लिया
उत्तरकाशी: जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने विकास भवन का औचक निरीक्षण कर विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली का जायजा लिया। इस दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों में चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और कर्मचारियों की उपस्थिति तथा कार्यप्रणाली को परखा। जिलाधिकारी ने विशेष रूप से जन शिकायतों के निस्तारण, लंबित मामलों और सरकार की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति के बारे में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने कार्यों में पारदर्शिता और तेजी लाएं, ताकि जनता को समय पर और सुचारू रूप से…