होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया ने बेंगलुरु में अपना पहला ईवी कॉन्सेप्ट स्टोर खोला

देहरादून- 24 जून 2025: इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने आज भारत में अपना पहला ईवी कॉन्सेप्ट स्टोर बेंगलुरु के मल्लेश्वरम स्थित मंत्री स्क्वायर मॉल में उद्घाटित किया। यह अनोखा स्टोर ग्राहकों को होंडा की मोबिलिटी, तकनीक और नवाचार की दुनिया का अनुभव देने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसी मौके पर HMSI ने ACTIVA e: के लिए नया BaaS Lite प्लान भी पेश किया, जिसमें ग्राहक सिर्फ ₹678 प्रति माह देकर ईवी की सुविधा का लाभ उठा…

मुख्यमंत्री धामी ने मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में राज्य से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को वाराणसी में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक में प्रतिभाग किया। बैठक में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं मंत्रीगण उपस्थित थे। मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं से लगा उत्तराखण्ड राज्य सामरिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसके दृष्टिगत राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों…

आज 05 बालिकाएं बनी नंदा-सुनंदा, अब तक 38 बालिकाओं की शिक्षा प्रोजेक्ट ‘‘नंदा-सुनंदा’’ से पुनर्जीवित

देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल ने अपनी टीम के साथ आज कलैक्टेªट परिसर में प्रोजेक्ट ‘‘नंदा सुनंदा’’ के अन्तर्गत 05 बालिकाओं की शिक्षा पुनर्जीवित रखने हेतु 165800 रू0 मात्र के चैक वितरित किए गए है। प्रोजेक्ट ‘‘नंदा-सुनंदा’’ से अब तक जिले में लगभग 14 लाख रू0 से 38 बालिकाओं की शिक्षा को पुनर्जीवित किया गया है। असहाय बालिकाओं की विषम जीवन रूपी डगर में शिक्षा की शीतल छांव बना डीएम का प्रोजेक्ट ‘‘नंदा-सुनंदा’’। जिलाधिकारी ने कहा कि इतने कम समय में सभी औपचारिकताएं पूर्ण करते महीने के भीतर सभी आवदेन प्रस्तुत…

दून पुस्तकालय में ओडिया भाषा और लघु कथाएँ विषय पर प्रस्तुति

देहरादून,24 जून, 2025: दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र की ओर से आज सांय उड़िया भाषा और उसके साहित्य विषय पर एक सत्र केंद्र के सभागार में आयोजित किया. इसका प्रारूप अम्मार नकवी द्वारा दृश्य-श्रव्य माध्यम से किया गया। भारतीय साहित्य की समृद्ध परंपरा को समझने और सराहने की श्रृंखला का यह सातवाँ सत्र था. सत्र की शुरुआत उड़ीसा के भौगोलिक और सांस्कृतिक क्षेत्र के परिचय और सामान्य रूप से धारणा के साथ हुई. बाद में धीरे-धीरे यह मगधी प्राकृत और गीत गोविंदा जैसे मध्ययुगीन ग्रंथों में इसके मूल और इसके…

अल्मोड़ा ,पौड़ी की सांझी विरासत हैं, मेजर गौरव आर्य

फेसबुक और युटुब पर अक्सर अपने रक्षा विशेषज्ञ के रूप में अपनी खरी खरी बातों से पाकिस्तान ओर पाकिस्तानियों को धो डालने वाले गौरव आर्य का संबंध उत्तराखंड से रहा है। शायद कम लोग जानते होगे कि गौरव अल्मोड़ा के रहने वाले है।ओर उनका ननिहाल पौड़ी में है। इनके पिता डी के. के आर्य भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी रहे है।जब इनकी पोस्टिंग भारत तिब्बत पुलिस में कमांडेंट के रूप में जोशीमठ में थी,तब 1972 में गौरव का जन्म जोशीमठ चमोली में हुआ था। गौरव आर्य ने दिल्ली के सेंट…

सीएम धामी ने अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने अन्तरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया एवं खिलाड़ियों को खेल भावना की शपथ भी दिलाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दिन खेल भावना, एकता और शांति के मूल्यों को समर्पित है। ओलंपिक केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि समर्पण, साधना और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में खेलों…