थराली के एक कार्यक्रम में सीएम धामी ने करप्शन के खिलाफ जीरो टॉलरेंस के अपने मजबूत इरादे को दोहराते हुए अधिकारियों कार्मिकों को सीधी चेतावनी देते हुए कहा कि हाल ही में थराली में निर्माणाधीन पुल बीच में ही गिर गया। यह सरासर बहुत बड़ी लापरवाही है। मैंने तत्काल इसका संज्ञान लिया। तुरंत तीनों इंजीनियरों को सस्पेंड कर दिया गया। इतना ही नहीं कोई भी अधिकारी या कर्मचारी लापरवाही बरतेगा अथवा काम में ढिलाई करेगा, जनता के प्रति अपने कर्तव्यों से विमुख होगा। उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। जहां…
Day: June 6, 2025
सीएम धामी ने नैनीताल में विकास कार्यों का किया निरीक्षण, डीएसए मैदान में कई अहम घोषणाएं की
नैनीताल: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को नैनीताल पहुँचे। प्रवास के पहले दिन उन्होंने मल्लीताल में मानसखण्ड मंदिर माला योजना के तहत 1101 करोड़ रुपये की लागत से चल रहे सौंदर्यीकरण एवं पुनर्विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस योजना के अंतर्गत 12 नई दुकानों का विकास किया जा रहा है, जिनका उद्घाटन भी किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की – • धुनीघाट एवं रातीघाट पैदल मार्ग के सुधार का कार्य किया जाएगा। • शहीद संजय बिष्ट मोटर मार्ग…
दून पुस्तकालय में आयोजित हुई कर्नाटक संगीत की एक शाम
देहरादून,6 जून, 2025 की सांय 5:00 बजे दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्रलैंड्सडाउन चौक के सभागार में डॉ. पी. वी. बोस द्वारा विशेष कर्नाटक संगीत समारोह के साथ माधुर्य, परंपरा और भावपूर्ण कहानी की प्रस्तुत की गयी.इसमें वायलिन पर सिद्धेश गणेश और मृदंगम पर अभिषेक अवधानी का सानिध्य रहा. संगीत कार्यक्रम संयोजक राइट इनिशिएटिव्स (WI) वर्ड्स. रिदम्स. इमेजेस (WRI) एक गैर-लाभकारी शाखा है, जो एक पुरस्कार विजेता भारतीय संचार एजेंसी है। WI कला-आधारित हस्तक्षेपों के माध्यम से सहानुभूति और सामाजिक परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए कहानी वाचन , शिक्षा और…
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बदल रहा है ग्रामीण महिलाओं की तस्वीर
माननीय मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बदल रहा है ग्रामीण महिलाओं की आजीविका की तस्वीर, जनपद देहरादून के विकासनगर विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत सोरना की महिलाएं आज स्वरोजगार के क्षेत्र में प्रेरणास्रोत बन रही हैं। बद्रीनाथ स्वयं सहायता समूह की 10 महिलाओं ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) से जुड़कर अपने जीवन की दिशा बदली है। सक्रिय महिला के रूप में निशा ने डेरी का कार्य कर स्वयं की ही नहीं, बल्कि समूह से जुडी अन्य महिलाओं की आर्थिक स्थिति को भी मजबूत बनाने में…
शौर्य महोत्सव में बोले सीएम धामी-शहीदों का सम्मान हमारा कर्तव्य
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को थराली के चेपड़ों गांव में अशोक चक्र विजेता शहीद भवानी दत्त जोशी की स्मृति में आयोजित शौर्य महोत्सव में प्रतिभाग किया। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने पौधारोपण भी किया। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि शहीद भवानी दत्त जोशी की स्मृति में आयोजित शौर्य मेले को राजकीय मेले के रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहीद स्मारक के सौंदर्यीकरण के लिए धनराशि भी उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री…
