उत्तराखंड कांग्रेस को लगा झटका, जिलापंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण रावत ने दिया इस्तीफा…

उत्तराखंड कांग्रेस को आज फिर बड़ा झटका लगा है। बताया जा रहा है कि चमोली जिले के जिलापंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण रावत ने कांग्रेस पार्टी के सभी दायित्वों से इस्तीफा दे दिया है। जिससे सियासत गर्मा गई है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार वार्ड से जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण रावत कोटली ने ने प्रदेश मुख्यालय में कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरादत्त जोशी को इस्तीफा सौंपा है।  जिसके बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की।  माना जा रहा है कि रावत जल्दी ही भाजपा का दामन…

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को राजेंद्र नगर स्थित ओ.एन.जी.सी. संविदा कर्मचारी संघ द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम में वृंदावन से आए कलाकारों ने कई सांस्कृतिक सुंदर प्रस्तुतियों भी दी। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने सगठन के सभी पदाधिकारियों को गुलाल लगाकर सभी के साथ फूलों की होली भी खेली और सभी को होली की अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मंत्री गणेश जोशी ने कहा होली प्रेम और आपसी भाई चारे का त्यौहार है। इसे हमे आपस में मिलजुलकर मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि होली का त्यौहार, देश की सांस्कृतिक एकता को मजबूती प्रदान करने में तथा भाई-चारे एवं समरसता की भावना को बढ़ाने में…

मुख्य मार्गों पर से हट जाए शराब के ठेके, अगले साल ना हो लाइसेन्स का नवीनीकरण – एस॰पी॰ ट्रैफ़िक अक्षय कोंडे द्वारा ज़िलाधिकारी महोदय को पत्र

शहर/ग्रामीण क्षेत्र का भ्रमण पर हमेशा देखा जाता हे की, कतिपय स्थानों पर अंग्रेजी/देशी शराब की दुकान पर शराब की खरीददारी करते समय ग्राहकों द्वारा अपने वाहन सड़क पर आड़े/तिरछे खड़े कर खरीददारी की जाती है, जिससे यातायात बाधित होने के साथ-साथ आमजन को अत्यधिक असुविधा का सामना करना पड़ रहा है ।जनपद में सड़क की चौड़ाई अपेक्षाकृत कम होने के कारण ग्राहकों द्वारा अपने वाहनों को सड़क पर इस प्रकार खड़ा किये जाने के कारण जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है । पूर्व में ट्रैफ़िक पुलिस द्वारा ऐसे…

डीजीपी अशोक कुमार ने दिए वृद्धा की हत्या के मामले में कार्यवाही करने के निर्देश ।

अशोक कुमार पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड द्वारा रविवार दिनांक 05 मार्च 2023 को देहरादून में हुई वृद्धा की हत्या की गम्भीर घटना का अनावरण 07 दिवस के भीतर करने हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून को निर्देशित किया है। साथ ही उक्त अवधि के भीतर अनावरण न होने पर सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में भारतीय विदेश सेवा के अधिकारियों श्री मदन कुमार घिल्डियाल, श्री भास्कर भट्ट एवं महेन्द्र सिंह पतियाल ने भेंट की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विदेश सेवा के इन अधिकारियों को कहा कि उत्तराखण्ड में पर्यटन, उद्यान, प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में अनेक संभावनाएं हैं, राज्य सरकार द्वारा इन क्षेत्रों को राज्य में काफी प्रोत्साहन दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिन देशों में इन क्षेत्रों में अच्छा कार्य हो रहा है, उन देशों के कुछ विशेषज्ञों को राज्य में आमंत्रित किया जाए। राज्य में इन क्षेत्रों में बढ़ावा देने के लिए अधिकारियों के साथ बैठक कराई जायेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में योग, आयुर्वेद एवं वेलनेस के…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में भारतीय विदेश सेवा के अधिकारियों श्री मदन कुमार घिल्डियाल, श्री भास्कर भट्ट एवं महेन्द्र सिंह पतियाल ने भेंट की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विदेश सेवा के इन अधिकारियों को कहा कि उत्तराखण्ड में पर्यटन, उद्यान, प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में अनेक संभावनाएं हैं, राज्य सरकार द्वारा इन क्षेत्रों को राज्य में काफी प्रोत्साहन दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिन देशों में इन क्षेत्रों में अच्छा कार्य हो रहा है, उन देशों के कुछ विशेषज्ञों को राज्य में आमंत्रित किया जाए। राज्य में इन क्षेत्रों में बढ़ावा देने के लिए अधिकारियों के साथ बैठक कराई जायेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में योग, आयुर्वेद एवं वेलनेस के…

यमुना कलोनी स्थित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के आवास पहुंचकर मंत्री जोशी ने होली की दी अग्रिम बधाई।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को यमुना कालोनी स्थित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के आवास पहुंचे। जहां उन्होंने यमुना कालोनी में होली मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मंत्री गणेश जोशी ने होली के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और पार्टी के पदाधिकारियों के साथ फूलों की होली खेली और एक दूसरे पर टिका लगाकर मंत्री गणेश जोशी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को होली की अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विधायक खजाना दास, विधायक सविता कपूर, भाजपा मीडिया प्रभारी मनवीर…

त्रिस्तरीय स्वास्थ्य ढांचे से कवर होगी चारधाम यात्राः डॉ. धन सिंह रावत,एम्स व स्वास्थ्य विभाग उपलब्ध करायेंगे एयर एम्बुलेंस व ड्रोन सेवा,श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में स्थापित होगी कैथ लैब व ट्रामा सेंटर,चारधाम यात्रा में चिकित्सकों के साथ ही मेडिकल के पीजी छात्र भी होंगे तैनात।

देशभर से चार धाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों के लिये राज्य सरकार इस बार विशेष स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने जा रही है। नई व्यवस्था के तहत यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को त्रिस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जायेंगी, जिसके तहत यात्रा मार्गों पर 108 आपातकालीन एम्बुलेंस सेवा के साथ ही एडवांस लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस (ए.एल.एस.) एवं कार्डिक एम्बुलेंस सेवा भी उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा एम्स ऋषिकेश के सहयोग से राज्य का स्वास्थ्य विभाग आपातकाल में एयर एम्बुलेंस सेवा के साथ ही जीवनरक्षक दवाईयां पहुंचाने के लिये ड्रोन सेवा मुहैया…

सरखेत में आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त हुए प्राथमिक विद्यालय का भवन के निर्माण से संबंधित शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करते मंत्री गणेश जोशी

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को विधानसभा भवन में सरखेत में पिछले वर्ष आई आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त हुए प्राथमिक विद्यालय का भवन के निर्माण से संबंधित आ रही समस्या को लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों और सरखेत के जन प्रतिनिधियों के साथ संयुक्त बैठक की। बैठक में मंत्री गणेश जोशी ने विद्यालय के भवन निर्माण में आ रही दिक्कतों को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मंत्री गणेश जोशी ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को पीडब्ल्यूडी के अधिकारी एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर जाकर संयुक्त…

अवैध चरस की बड़ी खेप के साथ उत्तराखण्ड एसटीएफ ने किया एक शातिर ड्रग तस्कर गिरप्तार ,पकड़े गये ड्रग तस्कर के कब्जे से 4 किलो 500 ग्राम अवैध चरस बरामद,इस वर्ष में उत्तराखण्ड एसटीएफ द्वारा की गयी ड्रग्स की दूसरी बड़ी बरामदगी।

माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड के ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के तहत फिर एक बार उत्तराखण्ड एसटीएफ द्वारा अवैध चरस की बड़ी मात्रा के साथ एक अभियुक्त को गिरप्तार किया गया है। इस सम्बन्ध में एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा जानकारी देते हुये बताया कि दिनांक: 05.03.23 की शाम को सीओ एसटीएफ कुमाऊँ सुमित पांडे एंव निरीक्षक श्री एमपी सिंह के नेतृत्व में एएनटीएफ की एक टीम द्वारा काठगोदाम थाना क्षेत्र के ओखलकाण्डा बाजार के पास से 01 अंतर्राज्यीय ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 4 किलो 500 ग्राम अवैध…