सेना के जवानों को होली की शुभकामनाये देते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी।

रंगो के पर्व होली के शुभअवसर पर प्रदेश के कृषि एवम् कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी कैंट में सेना के जवानों के साथ होली मनाई। उन्होंने कहा कि होली के रंगो की तरह हम सबके जीवन में ख़ुशिया आये। उन्होंने सभी के सुख, समृद्धि और स्वस्थ जीवन की कामना की। वही, अपने शासकीय आवास में होली के शुभ अवसर पर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आये बीजेपी कार्यकर्ताओं और देवतुल्य जनता, शुभचिंतकों एवं परिजनों के संग हर्षोल्लास से मनाया। दोपहर में बीजेपी प्रदेश…

रंगो के पर्व होली पर अपनी माँ से टीका लगवाते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने होली के पावन अवसर पर माँ का आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि माँ का साथ मुझे जीवन के सभी रंगों का सुख देता है। उन्होंने कामना की कि सभी के बड़ों का आशीर्वाद भी सभी पर बना रहे, ऐसी मेरी प्रभु से प्रार्थना है। मंत्री जोशी ने इस अवसर पर प्रदेशवासियो को होली की शुभकामनाए दी।

पैक्स समितियों में खोले जाएंगे जन औषधि केंद्र: डॉ. धन सिंह रावत,आम लोगों को न्याय पंचायत स्तर पर उपलब्ध होंगी जेनेरिक दवाएं।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तराखंड द्वारा जन औषधि दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जन औषधि केंद्रों को खोलकर लोगों को सस्ती व सुलभ दवाएं उपलब्ध कराने की बात कही। कार्यक्रम में सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य में जन औषधि केंद्र स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती में मददगार साबित हो रहे हैं साथ ही रोजगार एवं पलायन रोकने में भी सहायक सिद्ध हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही सहकारिता विभाग के अंतर्गत प्रत्येक पैक्स समितियों में जन…

छत के गलजवाड़ी में होली मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग करते मंत्री गणेश जोशी।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को अपनी धर्म पत्नी संग ग्राम प्रधान गलजवाड़ी लीला शर्मा की अध्यक्षता में पूर्व सैनिक समिति सामुदायिक भवन में आयोजित अंतराष्ट्रीय महिला दिवस एवं होली मिलन समारोह में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में कई सांस्कृतिक संबंध भी बताए गए। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को भी सम्मानित किया। साथ ही मंत्री जोशी ने गुलाल और फूलों की होली भी खेली। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के फाइनल में आयोजित कार्यक्रम…

राज्य के जिन मेडिकल कॉलेजों में कैथ लैब नहीं हैं, उन सभी मेडिकल कॉलेजों में कैथ लैब बनाये जायेंगे। राज्य के सभी चिकित्सा इकाइयों में एमआरआई, सिटी स्कैन की पूरी व्यवस्था एवं टेक्निशियन की कमी को पूरा किया जायेगा, इसमें सभी जिला अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज सम्मिलित हैं।

यह घोषणा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में जन औषधि दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 2022-23 में जन औषधि के क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य करने वाले डॉ. पूनीत धमीजा, जन औषधि मित्र के रूप में श्रेष्ठ कार्य करने वाले मुकुल अग्रवाल एवं जन औषधि ज्योति के क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य करने वाली कुसुम गोयल को सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को जन औषधि दिवस एवं होली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने…

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के घर पहुँची कुमाऊँनी होली, जमकर नाचे मंत्री,मंत्री गणेश जोशी ने दी होली पर्व की बधाई।

प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने मंलगवार को होली के शुभ अवसर पर अपने सरकारी आवास में ‘‘हमारी पहचान-रंगमंच‘‘ के होलियारों ने पारंम्परिक कुमाऊंनी होलियां गीत गाकर उनके परिवारजनों, उपस्थित लोगो एवं राज्य के नागरिकों को शुभाशीष दिया और प्रदेशवासियों की उन्नति, सुख व समृद्धि की कामना की। कैबिनेट मंत्री ने होलियारों के साथ फाग एवं नृत्य कर होली आयोजन का आनन्द लिया। कार्यक्रम के दौरान पारंम्परिक पोशाक में सभी होलियार, छोलिया नृतक एवं मसकबीन व ढ़ोल-दमाऊं की थापो ने होली के रंग जमाये। इस अवसर…

मुख्यमंत्री ने की केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गड़करी से भेंट,देहरादून-दिल्ली एलीवेटेड रोड निर्माण में तेजी लाये जाने के लिये जताया आभार,केंन्द्रीय मंत्री ने कहा, राज्य सरकार द्वारा भेजे गये सड़क निर्माण से सम्बन्धित प्रस्तावों को भी दी जायेगी मंजूरी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को व्यासी के समीप स्थित होटल में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने देहरादून दिल्ली एलीवेटड रोड के निर्माण में तेजी लाये जाने पर उनका आभार जताया। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से देहरादून-टिहरी टनल के निर्माण की डीपीआर में भी शीघ्रता की अपेक्षा की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री गडकरी से राज्य में राज्य एवं राष्ट्रीय मार्गों के निर्माण आदि के सम्बन्ध में चर्चा की। मुख्यमंत्री ने गडकरी से राज्य सरकार द्वारा केंद्र सरकार को भेजे गये…

सीएम के निर्देश जिलाधिकारी विकास कार्यों की माह में दो बार अवश्य करें समीक्षा…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोकसभा क्षेत्र अल्मोड़ा की विधानसभा क्षेत्रों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को  निर्देश दिए कि जिलाधिकारी विकास कार्यों की माह में दो बार समीक्षा अवश्य करें। विधायकगणों के माध्यम से विकास कार्यों के लिए जो भी प्रस्ताव जिलाधिकारियों को प्राप्त होते हैं, उन्हें शासन में भेजने के बाद भी उस पर कार्य प्रगति की शासन से जिलाधिकारी अपडेट भी लेते रहें। जन समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाय। पत्रावलियों के निस्तारण में अनावश्यक विलम्ब न किया जाए…

टिहरी झील में संचालित होने वाले बोट, जेटस्की-जेट अटैक इस दिन रहेंगे बंद…

Uttarakhand News:  08 मार्च, 2023 को होली की छुट्टी रहेगी। इस दिन टिहरी झील में संचालित होने वाले बोट, जेटस्की, जेट अटैक एवं अन्य किसी भी प्रकार के जलयान का संचालन पूर्णतः प्रतिबन्धित रखने के आदेश जारी किए गए हैं। अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी, टिहरी विशेष क्षेत्र पर्यटन विकास प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल अतुल भंडारी ने टिहरी झील में संचालित होने वाले समस्त वाटर स्पोर्टस संचालको को सूचित करते हुए कहा कि दिनांक 08.03.2023 को होली अवकाश होने के कारण टिहरी बांध जलाशय में समस्त साहसिक गतिविधियां पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगी। उन्होंने…

होली पर शराब पीकर मचाया हुड़दंग तो होगी जेल…

Uttarakhand News: प्रदेशभर में होली की धूम देखी जा रही है। ऐसे में होली के मद्देनजर उत्तराखंड पुलिस भी सतर्क हो गई है। अगर कोई होली पर शराब पीकर हुड़दंग मचाएगा तो पुलिस उसे हवालात पहुंचा देगी। जी हां डीजीपी अशोक कुमार ने सभी जिलों को पुलिस प्रभारियों को होली शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिसमें उन्होंने हुडदंगियों पर सख्त कार्रवाई करने का बात कही है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार डीजीपी ने सभी जिला प्रभारियों को हुड़दंगियों पर नजर रखने और रात्रि गश्त बढ़ाने के…