देहरादून 19 मार्च, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के जीएमएस रोड स्थित एक निजी होटल में हर्षल फाउंडेशन एवं अमर उजाला के तत्वाधान में आयोजित दून हस्तशिप बाज़ार में का निरीक्षण किया। मंत्री ने कहा कि देश की प्रथम महिला सहित मोदी कैबिनेट में 11 मंत्री महिला हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि महिला उद्यमी लगातार देश और प्रदेश को आगे बढ़ाने के लिए कार्य कर रही हैं। प्रदेश में ग्राम्य विकास के 60 हज़ार एसएचजी ग्रुप चल रहे हैं और अनेकों उत्पाद बनाये…
Year: 2023
खेल सिखाता है जीवन जीने की कला-रेखा आर्या,हमारे युवा हैं समाज और देश की रीढ़-रेखा आर्या,ग्रामीण अंचलों और छोटे नगरो से निकलने वाले खिलाड़ियों के कल्याण और प्रोत्साहन के लिए सरकार ने लागू की हैं अनेक योजनाएं-रेखा आर्या,खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन कार्यक्रम में शिरकत।
आज प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या रुड़की स्थित नगर निगम टाउन हॉल पहुंची जहां उन्होंने उत्तराखंड टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन कार्यक्रम में बतौर मुख़्य अतिथि शिरकत किया। खेल मंत्री ने कहा है कि हमारे युवा समाज और देश की रीढ़ है।उन्होंने कहा कि केंद्र और उत्तराखंड सरकार ग्रामीण अंचलों और छोटे नगरो से निकलने वाले खिलाड़ियों के कल्याण और प्रोत्साहन के लिए अनेक योजनाएं लागू कर रही है। मंत्री रेखा आर्य ने रूडकी में आयोजित टेनिस बाल क्रिकेट टूर्नामेंट में देशभर से आये खिलाड़ियों…
मशाल यात्रा में सभी ले ली शपथ सड़क पर बेवजह मौत से बेहतर हेलमेट पहनना स्वीकार करुंगा,श्मशान घाट पर लास न जले इसलिए रोज सड़कों पर मशाल जला रहा हूँ- हेलमेट मैन, श्री राघवेन्द्र कुमार।
सड़क सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम में दिनांक 17/03/2023 से हेलमेट के प्रति जागरुक किये जाने के उद्देश्य से चलाये जा रहे अभियान में आज *दिनांक 18/03/2023* को हैलमेट मैन ऑफ इण्डिया राघवेन्द्र कुमार द्वारा यातायात पुलिस / थाना पुलिस के साथ संयुक्त रुप से एफआरआई / थाना प्रेमनगर / पुलिस लाईन में हेलमेट के प्रति जागरुकता कार्यक्रम किये गये जिसमें उपस्थित सभी आमजन को दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अनिवार्य रुप से पहनने तथा उसकी उपयोगिता के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान की गयी है । उक्त अभियान में ISI मार्क के…
अर्न्तराष्ट्रीय मिलेट वर्ष 2023 के अर्न्तगत श्रीअन्न के विधिवत शुभारम्भ कार्यक्रम में सम्मिलित हुए कृषि मंत्री गणेश जोशी,प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया उद्घाटन, केन्द्रीय कृषि मंत्री सहित कई अन्य देशों के कृषि मंत्री भी रहे उपस्थित।
प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को नई दिल्ली कृषि मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित अर्न्तराष्ट्रीय मिलेट वर्ष 2023 के अर्न्तगत श्रीअन्न के विधिवत शुभारम्भ कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नई दिल्ली में दो दिवसीय ग्लोबल मिलेट्स सम्मेलन श्री अन्न का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीअन्न पर किताब का विमोचन सहित सिक्का एवं पोस्ट टिकिट भी जारी किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने जनसभा को भी संबोधित किया। दो दिन के इस सम्मेलन…
श्री बदरीनाथ धाम के सी0सी0टी0वी कैमरा भी केदारनाथ धाम की तरह वर्षभर लाइव रखने के निर्देश।
आज दिनांक. 18 मार्च 2023 को चारधाम यात्रा से पूर्व श्रद्धालुओं की सुविधाओं एवं पुलिस फोर्स की तैयारियों के दृष्टिगत पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड अशोक कुमार बद्रीनाथ धाम पहुंचे l जहां उन्होंने बदरीनाथ धाम में स्थित थाना बदरीनाथ एवं हनुमान चट्टी चौकी का निरीक्षण किया l उन्होंने विशेष रूप से बद्रीनाथ धाम में सुरक्षा हेतु स्थापित सी0सी0टी0वी0 कैमरो को साल भर लाइव रखने के निर्देश दिए l सी0सी0टी0वी कैमरा को लाइव रखने के लिए सोलर लाइट एवं अन्य व्यवस्थाओं को पूर्ण करने के निर्देश दिए गए l आगामी चारधाम यात्रा के…
मिलट कांफ्रेंस में पहुंचे मंत्री गणेश जोशी ।
किमाड़ी रिखोली मोटर मार्ग का निरीक्षण करते ज़िला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुंडीर और लोक निर्माण विभाग के अधिकारीगण,किमाड़ी रिखोली मोटर मार्ग का जल्द होगा सुधारीकरण : मंत्री गणेश जोशी
मंत्री गणेश जोशी ने किमाड़ी से रिखोली मोटर मार्ग के सुधारीकरण के लिए विभागीय अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण के निर्देश के बाद शनिवार को मंत्री जोशी के प्रतिनिधि के तौर पर जिला पंचायत देहरादून के उपाध्यक्ष दीपक पुंडीर ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ रिखोली-किमाड़ी मोटर मार्ग का निरीक्षण किया। विदित हो कि यह सड़क प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत निर्मित हुई थी और वर्तमान में इस मोटर मार्ग को लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित किया जा चुका है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुंडीर को अधिकारियों…
प्रथम नॉर्थ वैली कप -2023 फुटबाल टूर्नामेंट का पेवेलियन ग्राउंड में द्वितीय दिवस मैच हुआ सम्पन्न ।
आज दिनांक 17 मार्च 2023 को एवरेस्ट स्टार ग्रुप द्वारा आयोजित प्रथम नॉर्थ वैली कप -2023 फुटबाल टूर्नामेंट द्वितीय दिवस के मैच खेले गए । प्रतियोगिता का शुभारम्भ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अखिल भारतीय संगठन मंत्री क्रीड़ा भारती प्रसाद मानकर , कर्नल अजय कोठियाल संस्थापक यूथ फाउंडेशन और नारायण सिंह राणा पूर्व खेल मंत्री उत्तराखंड सरकार व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष क्रीडा भारती आदि ने किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी टीमों के खिलाड़ियों से भेंट की व उन्हें शुभकामनाएं प्रदान की। प्रतियोगिता का आज का पहला मैच “अफ्रीकन एफसी औऱ…
सेना मेडल से सम्मानित लांस नायक विकास सिंह बोहरा ने सैनिक कल्याण मन्नत गणेश जोशी से की भेंट।
आज कैंप कार्यालय में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से लांस नायक विकास सिंह बोहरा ने भेंट की। गौरतलब है कि 10 मार्च 2021 को कांडीपूरा में एक ऑपरेशन के दौरान दो आतंकियों को ढेर किया था।जिसमे लांस नायक विकास सिंह बोहरा को 11मार्च 2023 को सेना मेडल से सम्मानित किया गया।इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उत्तराखंड में सैनिकों के सम्मान में देहरादून के गुनियाल गांव में भव्य सैन्य धाम बनाया जा रहा है। जिसका निर्माण कार्य वर्ष के नवंबर दिसंबर महत्वपूर्ण किया जाएगा। इस अवसर…
मुख्यमंत्री ने की रामनगर में आयोजित होने वाली जी20 बैठक की समीक्षा,उत्तराखण्ड की विश्व स्तर पर पहचान बनाने का अवसर है जी 20 बैठक,मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिये समय पर सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के निर्देश,उत्तराखण्ड में आयोजित होने वाली बैठकें जी 20 की अन्य बैठकों के लिये बने उदाहरण,जी 20 बैठकों के आयोजन का किया जाय व्यापक प्रचार-प्रसार।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में जी 20 बैठक की आयोजन व्यवस्थाओं की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने इस माह के अंत में रामनगर में होने वाली जी 20 की पहली बैठक की सभी आवश्यक व्यवस्थायें समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिये। आयोजन की व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की भी कोई कमी न रहे यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिये। बैठक में मुख्य सचिव डॉ. एस.एस सन्धु एवं शासन के उच्चाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयुक्त कुमाऊँ तथा जिला…
