जन समस्याओं का शीघ्रता से हो समाधान,योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रक्रियाओं के सरलीकरण पर दिया जाए ध्यान- मुख्यमंत्री,विधानसभा क्षेत्रों के विकास कार्यों की होगी तीन माह में समीक्षा।

विधायकगणों द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र की जो समस्याएं रखी जा रही हैं, उनका अधिकारी शीघ्रता से समाधान करें। अधिकारी यह भी सुनिश्चित करें कि सामान्य प्रक्रिया के तहत चलने वाले कार्यों में अनावश्यक विलंब न हो, उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में क्षेत्रों की छोटी समस्याएं न आयें, इनका निदान जिलाधिकारी जनपद स्तर पर यथाशीघ्र करें। विधायकगणों द्वारा अपनी विधानसभा क्षेत्रों के जो कार्य प्राथमिकता पर रखे गये हैं, उनमें अनावश्यक विलंब न हो। यह निर्देश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में टिहरी लोकसभा क्षेत्र की विधानसभाओं के गतिमान…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मालसी, देहरादून स्थित एक होटल में ‘‘आपदा प्रबंधन के लिए आधुनिक तकनीक के उपयोग पर आयोजित अन्तरराष्ट्रीय सम्मेलन’’ का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हिमालयी राज्य आपदाओं की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील हैं। यहाँ पर भूकंप, भूस्खलन, बादल फटना, वनाग्नि आदि प्राकृतिक आपदाएं घटित होती रहती हैं, जिससे अत्यधिक जन-धन की हानि होना स्वाभाविक है। इन आपदाओं से निपटने का एक ही उपाय है ‘‘प्रोएक्टिव अप्रोच’’ (पूर्व तैयारी)। केवल ‘प्रोएक्टिव अप्रोच’ द्वारा ही आपदाओं के प्रकोप को न्यूनतम किया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदाओं के साथ-साथ भूकम्प हमारे प्रदेश के लिये बहुत बड़ा खतरा है, इस तरह की आपदाओं से बचने के लिए आपदा से पूर्व…

देहरादून में अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड ने 42वीं एनटीपीसी सीनियर आरचरी चैंपियनशिप-2023 में पदक प्राप्त खिलाड़ियों से मिलकर उन्हें शुभकामनाएं दी।

आज दिनांक 21 मार्च, 2023 को पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड, देहरादून में अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड ने 42वीं एनटीपीसी सीनियर आरचरी चैंपियनशिप-2023 में पदक प्राप्त खिलाड़ियों से मिलकर उन्हें शुभकामनाएं देते हुये भविष्य में होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए कड़ी मेहनत व लगन से अभ्यास करने व स्वर्ण पदक प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया। श्री अमित सिन्हा, अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस दूरसंचार/वरिष्ठ उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड ने बताया कि दिनांक 09 से 18 मार्च 2023 तक एकता नगर (केवडिया), गुजरात में आयोजित हुई 42वीं एनटीपीसी सीनियर आरचरी चैंपियनशिप-2023…

सीएम धामी एक्शन मोड पर ।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विधान सभा क्षेत्र पुरोला, गंगोत्री, घनसाली, टिहरी, धनौल्टी, विकासनगर, सहसपुर, रायपुर, राजपुर, देहरादून कैंट एवं मसूरी में गतिमान एवं लम्बित कार्यों / विकासपरक योजनाओं की समीक्षा बैठक कर रहे हैं।

जखोली और घनशाली के सैनिक विश्राम गृहों की साज-सज्जा के लिए सैनिक कल्याण मंत्री ने दी स्वीकृति,मंत्री बोले, पूर्व सैनिकों के हितों के लिए कार्य कर रही है धामी सरकार

प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सैनिक विश्राम गृह जखोली (रुद्रप्रयाग) एवं सैनिक विश्राम गृह घनशाली (टिहरी गढ़वाल) में विश्राम गृहों की साज-सज्जा के लिए वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति दी है। मंत्री ने बताया कि रुद्रप्रयाग और घनशाली के पूर्व सैनिकों द्वारा सैनिक विश्राम गृहों में साज-सज्जा करवाने के लिए कई बार पत्राचार किया गया था, जिस क्रम में उनके द्वारा अधिकारियों को प्रस्ताव भेजने के निर्देश जारी किये गये थे। मंत्री ने कहा कि सैनिक विश्राम गृह जखोली के लिए रुपये 12.99 लाख एवं सैनिक विश्राम गृह…

लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की बैठक लेते काबीना मंत्री गणेश जोशी!

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर मसूरी विधानसभा क्षेत्र से सम्बन्धित विकास कार्यो का समीक्षा की। मंत्री ने मसूरी माॅल रोड़ के निर्माण कार्य को इस माह अंत तक पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री घोषणा के अन्र्तगत कालीदास रोड़, विजय कालोनी, सालावाला, जाखन, विलासपुर काड़ली सहित अन्य वार्डो एवं गांवों की सड़कों की स्वीकृति के लिए तत्काल कार्यवाही की जाए। मंत्री ने बार्लोगंज चामासारी, क्यारा धनौल्टी, मोटीधार मसराना की सड़कों को आॅनलाइन वन भूमि हस्तान्तरण…

जनपद चंपावत के विकास हेतु मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा की जा रही घोषणाएं लगातार हो रही हैं पूरी,रविवार को टनकपुर से खाटू श्याम राजस्थान बस सेवा को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर में स्थित खाटू श्याम मंदिर के समीप से हरी झंडी दिखाकर बस को खाटू श्याम के लिए रवाना किया

रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर के शारदा चुंगी के समीप स्थापित खाटू श्याम मंदिर में पूजा अर्चना कर ईश्वर से प्रदेश की सुख शान्ति की कांमना की। पूजा अर्चना के बाद मुख्यमंत्री एवं जनपद चंपावत की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या द्वारा हरी झंडी दिखाकर खाटू श्याम के लिए परिवहन निगम की बस को रवाना किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि टनकपुर, बनबसा एवं खटीमा समेत अन्य शहरों की जनता के लिए आज का दिन बहुत खुशी का दिन है। अब टनकपुर बनबसा एवं खटीमा…

मंत्री जोशी ने 150 से 249 तक की 407 बसावटों के लिए बजट करने की मांग

प्रेस नोट फोटो: केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरीराज सिंह से मुलाकात कर ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी। मंत्री जोशी ने 150 से 249 तक की 407 बसावटों के लिए बजट करने की मांग देहरादून 19 मार्च। सुबे के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरीराज सिंह से मुलाकात कर पीएमजीएसवाई तृतीय के अन्र्तगत कुल 2288 किलोमीटर सड़कों के आवंटन के सापेक्ष प्रथम बैच में 1091 किलोमीटर सड़़कों की स्वीकृति प्रदान किये जाने पर धन्यवाद प्रकट किया। मंत्री ने केन्द्रीय मंत्री ने…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को कनखल में वैश्य बन्धु समाज, मध्य हरिद्वार द्वारा आयोजित महाराजा अग्रसेन वार्षिकोत्सव व पारिवारिक मिलन समारोह में प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ मंत्रोच्चार के बीच दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वैश्य बंधु समाज द्वारा आयोजित महाराजा अग्रसेन वार्षिकोत्सव की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुये कहा कि महाराजा अग्रसेन का जीवन सदैव जनसेवा और सद्कार्यों के लिए समर्पित रहा। उन्होंने सदैव समाज के हित के बारे में सोचा और जनकल्याण के साथ- साथ समाज को समृद्ध और खुशहाल बनाने के लिए एक नई सोच विकसित करने का कार्य किया तथा पूरे विश्व को संदेश दिया कि समाज को परस्पर जोड़कर किस प्रकार सभी को…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय ऋषिकुल के सभागार में आयोजित प्रथम अन्तर्राष्ट्रीय पशु चिकित्सा एवं आयुर्वेद संगोष्ठी में प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भारत वैदिक काल से ही आयुर्वेद द्वारा पशुधन स्वास्थ्य के क्षेत्र में पारंपरिक ज्ञान को लागू करने वाला प्रमुख देश रहा है। उन्होंने कहा कि ’’सर्वे संतु निरामया’’ का संदेश देने वाला पंचम वेद अर्थात आयुर्वेद हमारी समृद्ध प्राचीन विरासत का अभिन्न अंग है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अपने ’’पंचप्राण’’ विकास रणनीति में देश के विकास लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अपनी इसी समृद्ध प्राचीन विरासत और पारंपरिक ज्ञान को सहेजने पर जोर…