आजाद हिन्द फौज के वीर जवान अमर शहीद कैप्टन दल बहादुर थापा एवं वीर केशरी चंद के 78वें शहीदी दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि देते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को गढ़ी कैंट स्थित गोर्खाली सुधार सभा के सभागार में उत्तराखण्ड राज्य नेपाली भाषा समिति द्वारा आयोजित आजाद हिन्द फौज के वीर जवान अमर शहीद कैप्टन दल बहादुर थापा एवं वीर केशरी चंद के 78वें शहीदी दिवस पर उन्हें पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद कैप्टन दल बहादुर थापा की वीरता और राष्ट्रभूमि के लिए अमर प्रेम को स्मरण करते हुए कहा कि भारतवर्ष की आजादी के लिये अपने प्राणों की आहुति देने वाले अनेक वीरों…

चार धाम स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण को 28 करोड़ स्वीकृत,श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में कैथ लैब व ऑपरेशन थियेटर मंजूर,चार धाम यात्रा के लिये 100 स्वास्थ्य मित्रों की तैनाती को मिली मंजूरी,स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने केन्द्र सरकार का जताया आभार,यात्रा में तैनात डॉक्टर्स एवं पैरामेडिकल स्टाफ को मिलेगा प्रोत्साहन भत्ता।

केन्द्र सरकार ने राज्य में संचालित चार धाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिये राज्य को 28.13 करोड़ के अतिरिक्त बजट की स्वीकृत दी है। जिसके अंतर्गत श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में कैथ लैब की स्थापना व आधुनिक ऑपरेशन थियेटर के निर्माण की स्वीकृति मिली है। इसके अलावा चार धाम यात्रा यात्रियों को विशेष स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिये 100 स्वास्थ्य मित्रों की तैनाती व यात्रा में तैनात चिकित्सकों, नर्सों, पैरामेडिकल स्टाफ व चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों के लिये प्रोत्साहन भत्ता भी स्वीकृत किया…

सड़क हादसे में घायलों की मदद करने वाले Good Samaritans का सम्मान।

पुलिस मुख्यायल स्थित सभागार में डॉ0 वी0 मुरूगेशन, अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था, उत्तराखण्ड द्वारा विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं में पुलिस का सहयोग एवं घायलों की सहायता करने वाले 06 स्थानीय व्यक्तियों को Good Samaritans Scheme के तहत 15-15 हजार रूपए नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।* 1. कौलागढ़, देहरादून निवासी रोहित ममगई द्वारा दिनांक 07.03.2023 को बड़ोवाला में ट्रक (टैंकर) के सड़क में पलट कर गिर जाने से ट्रक के अन्दर फसे वाहन चालक को सकुशल बाहर निकालकर एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया तथा पुलिस को…

स्वास्थ्य विभाग को शीघ्र मिलेंगे 116 सीएचओः डॉ. धन सिंह रावत,वर्तमान में सूबे के वेलनेस सेंटरों पर कार्यरत हैं 1399 सीएचओ,मेडिकल विश्वविद्यालय ने विभाग को सौंपी चयनित अभ्यर्थियों की सूची।

सूबे में स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर राज्य सरकार लगातार प्रयासरत है, सरकार का मानना है कि आम लोगों को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सुलभ हो सके। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुये स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेशभर में संचालित सभी वेलनेस सेंटरों पर शतप्रतिशत सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) को तैनात करने का निर्णय लिया है। शीघ्र ही विभाग को 116 सीएचओ और मिलने जा रहे हैं, जबकि 1399 सेंटरों पर सीएचओ की तैनाती पूर्व में की जा चुकी है। सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा…

मंत्री ने 13 मई से प्रारंभ होने वाले श्री अन्न महोत्सव की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश,मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों के साथ मई माह में आयोजित होने वाले श्री अन्न महोत्सव के कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण।

कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को अधिकारियों के साथ देहरादून हाथीबड़कला स्थित सर्वे स्टेडियम पहुंचे। जहां मंत्री गणेश जोशी ने 13 से 16 मई तक आयोजित होने वाले श्री अन्न महोत्सव की सभी तैयारियों को लेकर कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। मंत्री गणेश जोशी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को महोत्सव की सभी तैयारियां सुनियोजित ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को श्री अन्न महोत्सव के भव्यता का विशेष ध्यान देने की भी अधिकारियों को निर्देशित किया। मंत्री ने कृषि विभाग के…

मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय वनाग्नि संकट प्रबंधन सेल की बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने वन विभाग को निर्देश दिए कि फायर अलर्ट पर तुरंत रिस्पांस दिया जाए उन्होंने कहा कि वनाग्नि को रोकने के लिए राज्य स्तरीय वनाग्नि संकट प्रबंधन सेल की बैठक हर वर्ष फरवरी माह में आयोजित कर ली जाए।

मुख्य सचिव ने कहा कि जंगलों में लगने वाली आग एक बहुत बड़ा मुद्दा है जिसे बहुत ही गंभीरता से लेने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जंगलों में लगी आग को रोकने के लिए स्थानीय लोगों का अधिक से अधिक सहयोग लिया जाए, इसके लिए उन्हें किसी प्रकार का प्रोत्साहन भी दिया जा सकता है। उन्होंने इसमें गैर सरकारी सामाजिक संस्थानों को भी शामिल किए जाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने आग बुझाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रमों की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि वनों में आग…

मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में सरकार के “दृष्टिपत्र – 25, संकल्प 2022” की समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने कहा कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण न हो इसके लिए सभी विभाग अपनी भूमि चिन्हित कर इसके लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी दी जाए।

  मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु  ने कहा कि पर्वतमाला योजना के तहत प्रदेशभर में विभिन्न रोप वे परियोजनाएं संचालित हो रही हैं जो शीघ्र पूर्ण हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि अन्य स्थानों पर भी रोप वे की संभावनाएं तलाशी जाएं।   मुख्य सचिव ने जनरल बिपिन सिंह रावत पूर्व सैनिक क्रेडिट गारंटी योजना के तहत प्रदेश के पूर्व सैनिक इस योजना का लाभ अधिक से अधिक उठा पाएं, इसके लिए इस सम्बन्ध में प्रदेश का डाटा एकत्रित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने इस परियोजना का प्रतिदिन मॉनिटरिंग…

गौरव सैनानी समिति, 17वीं गढ़वाल राईफल्स का प्रथम स्थापना दिवस कार्यक्रम में प्रतिभाग करते मंत्री गणेश जोशी।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को देहरादून मोथरावाला स्थित एक निजी वेडिंग प्वाइंट में गौरव सैनानी समिति 17वीं गढ़वाल राईफल्स का 42 वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। मंत्री ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने वीर नारियों और पूर्व सैनिकों को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने कहा कि उत्तराखंड में वीरों की भूमि है,देश की रक्षा के लिए सीमा पर खड़ा हर पांचवा सैनिक उत्तराखंड से होता है। उन्होंने कहा आज मुख्यमंत्री…

सचिव, ग्राम्य विकास, सहकारिता, पशुपालन/नोडल अधिकारी केदारनाथ यात्रा व्यवस्था डाॅ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने आज गौरीकुंड से केदारनाथ तक पैदल चलकर यात्रा मार्ग में विभिन्न विभागों द्वारा केदारनाथ धाम में दर्शन करने आ रहे तीर्थ यात्रियों के लिए की गई व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं का जायजा लिया।

उन्होने सोनप्रयाग में यात्रियों के किए जा रहे पंजीकरण का भी जायजा लिया। इसके बाद गौरीकुंड में यात्रा मार्ग में संचालित हो रहे घोड़े-खच्चरों के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने पशुपालन विभाग को निर्देश दिए हैं कि यात्रा मार्ग में किसी भी तरह से पशुओं के साथ कोई क्रूरता न हो इसके लिए जो टास्क फोर्स तैनात की गई है वह अपने दायित्वों का निर्वहन बड़ी कुशलता के साथ करें। उन्होंने यात्रा मार्ग में पेयजल व्यवस्था, विद्युत व स्वास्थ्य सुविधाओं का भी जायजा लिया । उन्होंने जल संस्थान…

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सोमवार को सचिवालय में 24 से 28 मई 2023 में प्रस्तावित जी-20 शिखर सम्मेलन की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक ली। मुख्य सचिव ने कार्यक्रम की रूपरेखा और उनकी तैयारियों पर विस्तृत जानकारी ली।

मुख्य सचिव ने कहा कि जी-20 सम्मेलन के दौरान प्रतिभागियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो इसके लिए एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थलों एवं वापसी में एयरपोर्ट तक विस्तृत रूपरेखा तैयार कर ली जाए। उन्होंने कहा कि प्रतिभागियों को एयरपोर्ट पर एयरपोर्ट अथॉरिटी एवं जिला प्रशासन आपसी सामंजस्य से हेल्प डेस्क उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने प्रतिभागियों के आवागमन के दौरान यातायात व्यवस्था दुरूस्त रखते हुए सुरक्षा के विशेष प्रबन्ध सुनिश्चित किए जाने के भी निर्देश दिए। कहा कि यातायात योजना इस प्रकार से तैयार की जाए कि न ही…