टपकेश्वर महादेव मंदिर परिसर के आस – पास नजदीकी क्षेत्रों से सीवर लाइन के पानी के समाधान हेतु कैंट क्षेत्र और जल निगम अधिकारियों के साथ बैठक करते मंत्री गणेश जोशी।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को कैम्प कार्यालय में विधानसभा क्षेत्र मसूरी के अन्तर्गत स्थित टपकेश्वर महादेव मंदिर क्षेत्र में उसके नजदीकी क्षेत्रों से गन्दा सीवर लाइन का पानी टपकेश्वर नदी में मिलने के संबंध में कैंट क्षेत्र और जल निगम अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को शीघ्र समस्या के निदान हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मंत्री ने कहा लाखों लोग टपकेश्वर मंदिर में पहुंचते है और पूजा अर्चना करते है। उन्होंने कहा सीवर के पानी से मंदिर परिसर का पानी अशुद्ध…

मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने गुरुवार को सचिवालय में राज्य स्तर पर निराश्रित गौवंश के रहने के लिए गौशालाओं की उचित व्यवस्था के सम्बन्ध में बैठक ली।

मुख्य सचिव ने शहरों में निराश्रित गौवंश के लिए गौशालाओं के निर्माण किए जाने हेतु जिलाधिकारियों को भूमि चिन्हित किए जाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि योजना से पूरे प्रदेश को अच्छादित करना है। उन्होंने विशेषकर चारधाम यात्रा मार्ग में आने वाले शहरों में घूम रहे गौवंशों को गौशालाओं में रखे जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहरी विकास विभाग, नगर निगम और पशुपालन विभाग इस सम्बन्ध में अपने अपने निर्धारित कार्य करें, ताकि किसी प्रकार का संशय न हो। मुख्य सचिव ने कहा कि गौशालाओं…

त्रिस्तरीय पंचायतों के लिए 242.00 करोड़ की भारी भरकम कार्य योजना स्वीकृत: महाराज,प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री ने केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का जताया आभार।

त्रिस्तरीय पंचायतों के सशक्तिकरण, प्रतिनिधियों एवं 29 विषयों से सम्बद्ध रेखीय विभागों के अधिकारियों, कार्मिकों, स्वयं सहायता समूहों की कार्य क्षमता एवं दक्षता में अभिवृद्धि के लिए प्रदेश की वार्षिक कार्य योजना 2023-24 हेतु पंचायतीराज मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा उत्तराखण्ड को 242.00 करोड़ की भारी भरकम धनराशि स्वीकृत करने पर प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज ने केन्द्रीय पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह आभार व्यक्त किया है। उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि पंचायतीराज मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली में राष्ट्रीय…

भारत है युवाओं का देश, जिनमें नेतृत्व किए जाने की है क्षमता- रेखा आर्या,Y-20 सम्मेलन में देश-विदेश के ढाई सौ प्रतिनिधि ले रहे हैं भाग,कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने Y-20 को राज्य के लिए बताया ऐतिहासिक,ऋषिकेश एम्स में शुरू हुई दो दिवसीय Y-20 सम्मेलन का कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया शुभारंभ।

युवाओं का देश है, जिनमें नेतृत्व किए जाने की क्षमता है, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने युवाओं के दम पर भारत को विकसित देशों की श्रृंखला में खड़े किए जाने का संकल्प लिया है। उक्त बातें आज कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वाधान में आयोजित दो दिवसीय ‌एम्स, ऋषिकेश में “यूथ -20 कन्सल्टेशन इवेन्ट” जिसमें देश विदेश के लगभग ढाई सौ प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं का शुभारंभ करने के उपरांत कहीं। इस कार्यक्रम का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या…

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने अवगत कराया है कि श्री केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग विगत सायं को भैंरों गदेरे एवं कुबेर ग्लेशियर पर ग्लेशियर टूटने के कारण केदारनाथ यात्रा मार्ग आवागमन हेतु बंद हो गया था।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में यात्रा मार्ग को सुचारू करने के लिए डीडीएमए, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, एनडीआरएफ, वाईएमएफ व पुलिस के जवानों ने दोनों ग्लेशियरों से बर्फ हटाने का कार्य किया जा रहा है। भैंरों ग्लेशियर से बर्फ हटाने का कार्य पूर्ण कर लिया गया है जबकि कुबेर ग्लेशियर पर बर्फ हटाने का कार्य किया जा रहा है जो कि पैदल यात्रा कर रहे तीर्थ यात्रियों के लिए ही यात्रा मार्ग खोल दिया गया था किन्तु 2 बजकर 25 मिनट पर भैरों ग्लेशियर पर दुबारा ग्लेशियर टूटने के कारण यात्रा…

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को गढ़ी कैंट, देहरादून में उत्तराखंड बागवानी विभाग के माध्यम से इको टास्क फोर्स को उपलब्ध कराए गये बोलेरो वाहनों एवं मोटरसाइकिलो का फ्लैग ऑफ किया। इस दौरान 02 बोलेरो पिकअप और 10 मोटरसाइकिलें ईको टास्क फोर्स को सौंपी गई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर घोषणा की कि भविष्य में हॉर्टिकल्चर विभाग ईको टास्क फोर्स को 6 पॉलीहाउस बनाकर देगा, जिसमें चार पॉलीहाउस परियोजना क्षेत्रों तथा दो पॉलीहाउस बटालियन मुख्यालय में स्थापित किये जायेंगे। लोक निर्माण विभाग से दोनों परियोजना क्षेत्रों में मानसून आने से पूर्व बरसात के पानी के संरक्षण हेतु 120 दिनों के लिए दो जे.सी.बी. प्रदान की जायेंगी। ईको टास्क फोर्स के सहिया, कस्याली तथा बटालियन मुख्यालय में जल जीवन मिशन के अन्तर्गत जल भण्डारण हेतु 50 हजार लीटर की क्षमता की टंकियों का…

किसान मोर्चा के नव नियुक्त अध्यक्ष राजेश शर्मा को नए दायित्व की बधाई देते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

आज न्यूज कैंट रोड स्थित कैंप कार्यालय में देहरादून किसान मोर्चा के नव नियुक्त अध्यक्ष राजेश शर्मा ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मुलाकात की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नव नियुक्त किसान मोर्चा के अध्यक्ष राजेश शर्मा को नए दायित्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

पीआरडी में तैनात गर्भवती महिलाओं को दिया जाएगा मातृत्व अवकाश,पीआरडी एक्ट 1948 में हुआ संसोधन,धामी कैबिनेट में पास हुआ पीआरडी एक्ट, खेल मंत्री रेखा आर्या ने जताया सीएम का आभार,एक्ट में पीआरडी जवानों को मानवीय, वित्तीय और शासकीय रूप से अनुमन्य सेवाओं की कि गई है व्यवस्था-रेखा आर्या।

आज सचिवालय स्थित विश्वकर्मा भवन में धामी कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक हुई ।बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी जिसमे पीआरडी जवानों से संबंधित एक अहम निर्णय पर भी सहमती बनी।प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखंड में अभी तब तक पीआरडी एक्ट 1948 लागू था और तब से यही एक्ट उत्तराखंड में चलता हुआ आ रहा था क्योंकि हमारा अपना कोई पीआरडी एक्ट नही था जो आज कैबिनेट के माध्यम से लाया गया है, जिसके तहत अब उत्तराखंड का…

नहीं मान रहे अभिभावक – सड़क पर वाहन छोड़कर बच्चों को लेने जाना पड़ेगा भारी, ट्रैफ़िक पुलिस ने छेड़ा स्कूलों के बाहर अभियान,किया निवेदन – एक ही बच्चे के ले जाने के लिए ना लाए बड़ी बड़ी गाड़ियाँ,पहले दिन दी चेतावनी तथा *15 वाहनों पर हुई क्लैम्पिंग की कार्यवाही।

देहरादून शहर क्षेत्रान्तर्गत कतिपय वाहन चालकों द्वारा अपनें वाहन को मार्ग पर ही खडे किये जाने की प्रवृति के कारण राजधानी की यातायात व्यवस्था में इस प्रकार वाहन चालकों का सहयोग न करना यातायात के प्रति नकारात्मक संदेश प्रसारित हो रहा है । शहर क्षेत्रान्तर्गत अधिकांशतः यह भी देखा जा रहा है शहर में अवस्थित स्कूलों में अध्यनरत छात्र-छात्राओं के अभिभावकों द्वारा अपने वाहनों को नो-पार्किंग जोन में अथवा 02 मिटन का बहाना बनाकर अपने वाहनों को मार्ग पर अथवा *डबल लेन में वाहनों को बेतरतीबी तरीक़े से खडा कर…

डॉ0 वी0 मुरुगेशन अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था, उत्तराखंड द्वारा पुलिस महानिरीक्षक गढवाल परिक्षेत्र करन सिंह नगन्याल, एसएसपी हरिद्वार  अजय सिंह एवं अन्य पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में दिनांक 24-02-2023 से मुख्यालय स्तर से प्रचलित अभियान धोखाधड़ी एवं उद्यापन सम्बन्धी अभियोगों के विरुद्ध जनपद पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही की सर्किलवार विस्तृत समीक्षा की गयी।

समीक्षा के दौरान सभी क्षेत्राधिकारियों ने सर्किलवार उनके क्षेत्र में 1 वर्ष से अधिक लंबित विवेचनाओं के संबंध में एडीजी लॉ एंड ऑर्डर को तथ्यात्मक रूप से अवगत कराया। साथ ही अपने-अपने सर्किलों में विवेचना कर रहे उपनिरीक्षकों द्वारा अभियान के दौरान की गयी कार्यवाही की समीक्षा कर उनका विस्तृत ब्यौरा पेश किया।   जिस पर अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था उत्तराखंड डॉ0 वी0 मुरुगेशन द्वारा कहा गया कि हरिद्वार पुलिस द्वारा अभियान के दौरान अच्छा प्रयास किया गया है लेकिन और बेहतर किया जा सकता है। समस्त…