बुधवार को केन्द्रीय उद्योग संवर्द्धन और आंतरिक व्यापार विभाग, भारत सरकार के महानियंत्रक डा0 उन्नत पी0 पण्डित ने प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर कृषि मंत्री ने डा0 पंडित और उनकी टीम को उत्तराखण्ड में निर्मित जैविक उत्पाद भेंट किये। मंत्री ने बताया कि सरकार द्वारा तोर, झिंगोरा, काला भट्ट को भी नयी पहचान दिलाने के लिए विशिष्ट कार्य किया जा रहा है। मंत्री ने कहा कि हम श्रीअन्न के उत्पादन के लिए ऐसी कार्ययोजना तैयार कर रहे हैं जिससे…
Year: 2023
मणिपुर से छात्र-छात्राएं सकुशल लौटे देहरादून, एयरपोर्ट पर जताया मुख्यमंत्री धामी का आभार,जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर फूल मालाएं पहनाकर किया स्वागत,छात्र-छात्राओं ने कहा, राज्य सरकार के त्वरित प्रयासों से बिना परेशानी हुई वापसी।
मणिपुर से 17 लोग आज सुकशल देहरादून पहुँच गए। इनमें 14 छात्र-छात्राएं एवं एक फैकल्टी व उनके परिवार के दो सदस्य शामिल हैं। देहरादून के जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुँचने पर इन सभी ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताते हुए कहा कि राज्य सरकार की त्वरित मदद से ही वे सभी इतना जल्दी सुरक्षित तरह से देहरादून पहुँच सके। मणिपुर स्थित नेशनल स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में राज्य के छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। मणिपुर में इनकी सुरक्षा को लेकर अभिभावक खासे परेशान थे। बीते दिनों इन छात्रों की समस्या को समझते हुए…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी तथा उत्तराखंड महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुशीला बलूनी के निधन पर दुःख व्यक्त किया है।
सीएम धामी ने सुशीला बलूनी के डोभालवाला स्थिति आवास पर जाकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पृथक उत्तराखण्ड के निर्माण में सुशीला बलूनी के योगदान को सदैव याद रखा जायेगा। https://ukexpress.co.in/wp-content/uploads/2023/05/VID-20230510-WA0010.mp4 इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी ने भी सुशीला बलूनी को श्रद्धांजलि दी।
महाराज ने सुशीला बलूनी के निधन को अपूरणीय क्षति बताया।
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने उत्तराखंड की वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी व राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुशीला बलूनी के निधन पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने उत्तराखंड की वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी व राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुशीला बलूनी के निधन पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए इसे एक अपूरणीय क्षति बताया है उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलन में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने राज्य आंदोलनकारी सुशीला बलूनी के निधन पर शोक संवेदना की व्यक्त।
कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्षा एवं राज्य आंदोलनकारी श्रीमती सुशीला बलूनी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हाथीबड़कला स्थित सेंट्रियो मॉल में सपरिवार दि केरला स्टोरी फिल्म का अवलोकन किया।
सीएम धामी ने कहा कि द केरल स्टोरी एक ऐसी फिल्म है जिसमें दिखाया गया है कि कैसे बिना गोली और बम के देश में आतंकवाद फैलाया जा रहा है। फ़िल्म में इस तथ्य को भी प्रदर्शित किया गया है कि किस तरह से बालिकाओं का ब्रेनवॉश कर धर्म परिवर्तन किया जा रहा है। उन्होंने इस फिल्म को वास्तविकता से परिचित कराने तथा धर्मान्तरण एवं आतंकवाद के विरूद्ध जनजागरूकता को बढावा देने वाली बताते हुए सभी से इस फिल्म को देखने की भी अपेक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश…
उत्तराखंड में होगा स्वास्थ्य मंत्रियों का सम्मेलनः डॉ. धन सिंह रावत,केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा. मनसुख मंडाविया से मिलकर की चर्चा,केन्द्रीय मंत्री को एम्स सेटेलाइट सेंटर के भूमि पूजन में किया आमंत्रित,चार धाम में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण में सहयोग पर जताया आभार।
प्रेस नोट- 01 *उत्तराखंड में होगा स्वास्थ्य मंत्रियों का सम्मेलनः डॉ. धन सिंह राव* *केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा. मनसुख मंडाविया से मिलकर की चर्च* *केन्द्रीय मंत्री को एम्स सेटेलाइट सेंटर के भूमि पूजन में किया आमंत्रि* *चार धाम में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण में सहयोग पर जताया आभा सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज दिल्ली में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा. मनसुख मंडाविया से मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री के साथ उत्तराखंड में आयोजित होने…
नेहा जोशी ने उत्तराखंड में 2100 युवा लड़कियों को द केरला स्टोरी दिखाने का लिया लक्ष्य, देहरादून में 200 छात्राओं के साथ फ़िल्म देख करी अभियान की शुरुआत।
*प्रेस विज्ञप्ति : नेहा जोशी ने उत्तराखंड में 2100 युवा लड़कियों को द केरला स्टोरी दिखाने का लिया लक्ष्य, देहरादून में 200 छात्राओं के साथ फ़िल्म देख करी अभियान की शुरुआ* केरल में हुए बहन बेटियों पर निर्मम अत्याचार के सच को उजागर करने वाली हिंदी फिल्म द केरला स्टोरी को आज भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती नेहा जोशी जी के नेतृत्व में 200 से अधिक लड़कियों और महिलाओं ने देखा।। इस अवसर पर युवा मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने कहा की मैने संकल्प लिया है…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को सचिवालय में गुरूद्वारा हेमकुण्ड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने भेंट की। उन्होंने इस वर्ष आरम्भ हो रही श्री हेमकुण्ड साहिब यात्रा के पहले जत्थे को रवाना करने का अनुरोध किया। यात्रा का पहला जत्थ 17 मई 2023 को ऋषिकेश से रवाना होगा।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हेमकुण्ड साहिब के कपाट 20 मई को खुलेंगे। मुख्यमंत्री ने सभी को हेमकुण्ड साहिब की सुखद यात्रा की शुभकानायें देते हुए कहा कि हेमकुण्ड यात्रा के लिये यात्रा मार्ग पर सभी आवश्यक व्यवस्थायें की गई हैं। अध्यक्ष गुरूद्वारा हेमकुण्ड साहिब नरेंद्रजीत सिंह ने हेमकुण्ड यात्रियों की सुविधा के लिये राज्य सरकार द्वारा की गई व्यवस्थाओं के प्रति मुख्यमंत्री का आभार जताया। उन्होंने यात्रा मार्ग श्री हेमकुण्ड साहिब गोबिन्द धाम, गोविंद घाट व अन्य स्थानों पर सरकार द्वारा किए गए अवस्थापना विकास कार्यों की जानकारी भी मुख्यमंत्री…
