राज्य सरकार का प्रयास है कि हमारे औद्योगिक जगत से जुड़े लोगों से लगातार संवाद बना रहे, जिससे सभी समस्याओं का समाधान आसानी से हो सके।

राज्य में जल्द ही इन्वेस्टर समिट का आयोजन किया जायेगा। इन्वेस्टर समिट के ब्रांड एम्बेसडर भी हमारे औद्योगिक जगत से जुड़े लोग हैं। राज्य में औद्योगिक विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा हर सम्भव प्रयास किये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को होटल रेडिसन ब्लू रूद्रपुर में राज्य स्तरीय उद्योग मित्र समिति की बैठक में सभी उद्योगपतियों का स्वागत करते हुए यह बात कही । उन्होंने कहा कि औद्योगिक नीति में उद्योगपतियों के सुझावों को शामिल किया गया है। उत्तराखण्ड में औद्योगिक विकास के क्षेत्र में…

13 मई से प्रारंभ होने वाले चार दिवसीय उत्तराखण्ड श्री अन्न (मिलेट) महोत्सव के संबंध में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने की प्रेस वार्ता,प्रदेश सरकार द्वारा श्री अन्न फसलों मोटे अनाज के प्रचार-प्रसार के लिए किये जा रहे विशेष प्रयास -जोशी,वर्ष 2025 तक मिलट्स के उत्पाद को दोगुना किया जायेगा -गणेश जोशी।

प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून स्थित एक निजी होटल में 13 से 16 मई तक आयोजित होने वाला चार दिवसीय उत्तराखण्ड श्री अन्न (मिलेट) महोत्सव के संबंध में प्रेस वार्ता की। प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की दूरदर्शिता के कारण संयुक्त राष्ट संघ द्वारा भारत सरकार के प्रस्ताव के क्रम में इस वर्ष 2023 को अन्तर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में मिलेट फसलों को…

अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, उत्तराखण्ड डॉ0 वी मुरूगेशन द्वारा प्रचलित चारधाम यात्रा एवं आगामी श्री हेमकुण्ड साहिब यात्रा के दृष्टिगत समस्त जनपद प्रभारियों को आवश्यक पुलिस प्रबन्ध किये जाने के सम्बन्ध में निम्न निर्देश जारी किये गये हैं।

1. श्री हेमकुण्ड साहिब यात्रा के दृष्टिगत समस्त गुरूद्वारों के ग्रंथियों से समय से मीटिंग करते हुए उनसे श्रद्धालुओं को उचित दिशा-निर्देश देने हेतु अनुरोध कर लिया जाये। 2. जनपदीय वरिष्ठ/पुलिस अधीक्षक अपने-अपने जनपदों में यात्रा मार्गाे पर उपयुक्त स्थानों में आवश्यकतानुसार पुलिस बल नियुक्त कर नियमानुसार चैकिंग कराना सुनिश्चित करेगें। 3. यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिये चिन्हित प्रेशर प्वाइन्टों पर यातायात संचालन के लिये पुलिस बल की नियुक्ति की जाए। 4. चैकिंग के दौरान श्रद्धालुओं के साथ कोई दुर्व्यवहार व असुविधा न हो और पुलिस का आचरण…

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सीबीएसई के 10वीं और 12वीं कक्षा में उत्तीर्ण होने वाले प्रदेश के सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी है एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि परीक्षा में जिन विद्यार्थियों को कम अंक प्राप्त हुए हैं वे छात्र निराश ना हों और परिश्रम करते रहें। जीवन का प्रत्येक क्षण हमें अनुभव और अवसर दोनों प्रदान करता है।

सूबे का विद्या समीक्षा केन्द्र बनकर तैयारः डॉ. धन सिंह रावत,केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान करेंगे केन्द्र का शुभारम्भ,शिक्षकों एवं छात्रों का होगा ऑनलाइन मूल्यांकन एवं अनुश्रवण।

सूबे में शिक्षा व्यवस्था को ऑनलाइन प्लेटफार्म पर लाने एवं निरंतर अनुश्रवण व मूल्यांकन करने दृष्टिगत स्वीकृत विद्या समीक्षा केन्द्र बनकर तैयार हो गया है। जिसका शुभारम्भ शीघ्र ही केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के द्वारा किया जायेगा। विद्या समीक्षा केन्द्र की स्थापना से विद्यालयी शिक्षा के अंतर्गत समस्त शिक्षकों एवं अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का सम्पूर्ण डाटा ऑनलाइन उपलब्ध रहेगा। जिसको शासन एवं विभागीय अधिकारी अपने कार्यालय से एक क्लिक पर देख सकेंगे।   विद्यालयी शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने बताया कि समग्र शिक्षा के अंतर्गत वर्ष 2022 में…

मुख्यमंत्री ने किया स्मार्ट स्कूल-स्मार्ट ब्लॉक कार्यक्रम का शुभारंभ,आदर्श चंपावत एवं आदर्श उत्तराखण्ड बनाने की दिशा में बढ़ा एक और कदम- मुख्यमंत्री,प्रथम चरण में 137 विद्यालय चुने गये है इस अभियान में। लगभग 5500 बच्चे होंगे लाभान्वित,मुख्यमंत्री ने 10 विद्यालयों को संपर्क टीवी, डिवाइस एवं शिक्षा किट भी की प्रदान,विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार के माध्यम से बच्चों तक आसानी से बनेगी शिक्षा की पहुंच,विद्यालयों में होगी स्मार्ट कक्षाएं संचालित।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को चम्पावत के गोरलचोड़ स्थित आडिटोरियम में स्मार्ट स्कूल-स्मार्ट ब्लॉक कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि इससे शिक्षा के क्षेत्र में नये आयाम प्राप्त होंगे उन्होंने इसे चंपावत को आदर्श जनपद बनाने की दिशा में बढ़ाया कदम बताते हुए कहा कि यह आदर्श उत्तराखण्ड के लिये भी अच्छी पहल है।   मुख्यमंत्री ने कहा कि ’’सम्पर्क’’ अर्थात ’’जुड़ना’’, समाज के वंचित और हाशिए पर रह रहे लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना संपर्क फाउण्डेशन के उद्वेश्य को सार्थक करता है। उन्होंने इसके…

द केरला स्टोरी मूवी देख भावुक हुईं कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, की ये अपील।

आज महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या देहरादून स्थित निजी सिनेमा हॉल पहुंची ,जहां उन्होंने अपनी विभागीय बहनों के साथ द केरला स्टोरी मूवी देखी।उन्होंने कहा कि वह इस मूवी को देखकर स्तब्ध हैं साथ ही उन्होंने कहा कि वह इसे बनाने वाले फ़िल्म मेकर के हिम्मत क़ी तारीफ करती हैं कि जिन्होंने ऐसी फ़िल्म बनाई और उसका साहस किया।मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि इस मूवी को देश के हर कॉलेज और यूनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम में दिखाई जानी चाहिए ताकि वहाँ पढ़ने वाले हर लड़के व लड़की…

उत्तराखंड श्री अन्न महोत्सव की तैयारियो को लेकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते कृषि मंत्री गणेश जोशी।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को देहरादून स्थित सर्वे स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय मिलेट वर्ष के उपलक्ष्य में आगामी 13 से 16 मई तक आयोजित होने वाले उत्तराखंड श्री अन्न महोत्सव की तैयारियो का निरीक्षण किया। मंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को कार्यक्रम से सम्बंधित सभी तैयारियां को अंतिम रूप देने तथा सुनियोजित ढंग से कार्यक्रम का क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। https://ukexpress.co.in/wp-content/uploads/2023/05/VID-20230511-WA0035.mp4 इस अवसर पर कृषि निदेशक गौरी शंकर सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।, https://ukexpress.co.in/wp-content/uploads/2023/05/VID-20230511-WA0031-1.mp4

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने 13 से 16 मई तक आयोजित होने वाले श्री अन्न महोत्सव के प्रचार प्रसार एवं जागरूकता हेतु स्कूली छात्र छात्राओं की रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को देहरादून स्थित पवेलियन ग्राउंड में कृषि विभाग द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष के उपलक्ष में आगामी 13 से 16 मई तक देहरादून में आयोजित होने वाले श्री अन्न महोत्सव के प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता हेतु स्कूली छात्र छात्राओं की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में देहरादून के करीब 21 विद्यालयों के 2000 से अधिक छात्र-छात्राओं ने रैली में प्रतिभाग किया। यह जागरूकता रैली पवेलियन ग्राउंड से प्रारंभ होकर घंटा घर होते हुए वापस पवेलियन ग्राउंड में रैली का समापन किया जाएगा। इस…

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में राज्य सड़क सुरक्षा कोष प्रबन्धन समिति की बैठक सम्पन्न हुयी। मुख्य सचिव ने सभी सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क सुरक्षा कार्यों से सम्बन्धित वार्षिक कार्ययोजना को ससमय पूर्ण कर लिया जाए।

मुख्य सचिव ने प्रत्येक जनपद में चिल्ड्रन ट्रेफिक पार्क स्थापित किए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि इससे बच्चों को यातायात से सम्बन्धित नियमों की जानकारी जीवन के शुरूआती समय से मिलेगी, जिससे बच्चे यातायात नियमों के प्रति जागरूक हो सकेंगे। उन्होंने बच्चों के पाठ्यक्रम में भी इससे सम्बन्धित अध्यायों को जोड़े जाने हेतु शिक्षा विभाग को निर्देश दिए। साथ ही, यातायात नियमों की जागरूकता हेतु लघु फिल्मों और सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जाए।   मुख्य सचिव ने पुलिस विभाग को प्रदेशभर में सीसीटीवी कैमरे…