सीएम हेल्पलाइन-1905 की सभी जिलाधिकारी माह में दो बार समीक्षा करें। सचिव एवं विभागीय एचओडी भी इसकी नियमित समीक्षा करें। सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों पर त्वरित समाधान के लिए प्रत्येक कार्यदिवस पर कुछ शिकायतकर्ताओं से जिलाधिकारी बात करें। यह निर्देश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में सीएम हेल्पलाइन-1905 की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को दिये। मुख्यमंत्री हर माह के अन्तिम गुरुवार को सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा करेंगे। सतर्कता अधिष्ठान को तेजी से सक्रिय करने के मुख्यमंत्री ने दिये निर्देश। मुख्यमंत्री ने निर्देश…
Year: 2023
आज दिनांक 28 जून, 2023 को अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड ने परिक्षेत्र एवं जनपद प्रभारियों के साथ वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से ईद-उल-जूहा (बकरीद) पर्व पर पुलिस व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबन्धों के सम्बन्ध में बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए-
1. ईद-उल-जूहा पर्व को देखते हुए सभी जनपद प्रभारी सुपर एलर्ट मोड पर रहें और सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किये जाएं। सर्तकता बरतें, पैट्रलिंग बढ़ाएं और फोर्स डिप्लॉयमेंट अच्छा हो। 2. माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों का अनुपालन कराते हुए सुनिश्चित करा लें कि सामुहिक कुर्बानी स्लॉटर हाउस में एवं पूर्व निर्धारित स्थानों पर हों। 3. नमाज ईदगाहों या अन्य निर्धारित स्थानों पर ही अता की जाए। 4. असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखें और संवेदनशील स्थानों का दौरा करें। 5. शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए सभी जनपदों में…
ईद-उल-जुहा (बकरीद) के अवसर पर डायवर्ट प्लान।
दिनांक 29/06/2023 को ईद-उल-जुहा (बकरीद)* के अवसर पर शहर क्षेत्रान्तर्गत समय *प्रातः समय 07.00 बजे से नमाज की समाप्ति* तक शहर क्षेत्रान्तर्गत यातायात व्यवस्था डायवर्ट प्लान निम्नवत रहेगा ड्यूटी / बैरियर प्वांईट • घंण्टाघर • बिन्दाल तिराहा • किशननगर चौक • बल्लूपुर चौक • कौलागढ चौक • टर्नर रोड़ • सुभाष नगर तिराहा • चन्द्रबन्दनी चौक *-बिन्दाल ईदगाह हेतु डायवर्ट प्लान- • घंण्टाघर से चकराता रोड़ की तरफ कोई भी वाहन नहीं जायेगा । • दर्शनलाल चौक से घंण्टाघर होते हुऐ कैण्ट व बल्लुपूर जाने वाले…
शहर में जल भराव की समस्या के समाधान के साथ-साथ जल संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण है रिचार्ज पिट (बोरिंग)।
प्राय देखा जाता है की बरसाती मौसम के शुरू होते ही शहर में जल भराव की समस्या प्रारंभ होने लगती है जिससे जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। नगर निगम द्वारा ऐसे 56 स्थान चिन्हित किए गए हैं जहां पर सड़कों में बरसाती जल के निकासी की किसी भी प्रकार की व्यवस्था नहीं होने के कारण बरसाती मौसम में जल भराव हो जाता है *पूर्व में ऐसे स्थान पर नगर निगम द्वारा सात से आठ फीट गहरे शोखपिट बनाकर जल भराव की समस्या को नियंत्रित करने का…
मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने मंगलवार को सचिवालय में अधिकारियों के साथ कैच दि रेन योजना के सम्बन्ध में बैठक ली। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को मानसून सीजन के अगले तीन माह के लिए सम्बन्धित विभागों को टारगेट निर्धारित किए जाने के निर्देश दिए।
मुख्य सचिव ने कहा कि अगले सीजन के लिए भी कार्ययोजना इसी वर्ष तैयार कर ली जाए। उन्होंने कहा कि वन विभाग, सिंचाई विभाग, जलागम आदि सम्बन्धित विभाग चालखाल एवं रेन वाटर हार्वेस्टिंग आदि के सम्बन्ध में कार्ययोजना तैयार कर लें। उन्होंने कहा कि जलश्रोतों को सूखने से बचाने हेतु वृहद स्तर पर कार्य किए जाने की आवश्यकता है। मुख्य सचिव ने कहा कि शीघ्र ही सभी जिलाधिकारी अपने स्तर पर लक्ष्य निर्धारित करने हेतु बैठकें आयोजित कर लें। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, प्रमुख…
ऊर्जा निगम के सेल्फ हेल्प ग्रुप के कर्मचारियों ने प्रोत्साहन भत्ता बढ़ने पर कार्यालय पहुंचकर जताया सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी का आभार।
उपनल कर्मचारी संगठन ऊर्जा निगम के स्वयं सहायता समूह के कर्मचारियों ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने मुलाकात कर उनका आभार प्रकट किया है। गौरतलब है कि 5 जून को ऊर्जा निगम के सेल्फ हेल्प ग्रुप के कर्मचारियों ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से उपनल की तर्ज पर प्रोत्साहन भत्ता 2800 सौ से 5800 सौ कराने के लिए आग्रह किया गया था। जिसपर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जी तत्काल कर्मचारियों की समस्या को प्राथमिकता से लेते हुए और कर्मचारी हितों के लिए लागू कराया…
‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ अभियान करेगा हमारी सकारात्मक राजनीति को एक नई शक्ति प्रदान-रेखा आर्या,कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने जीएमएस मंडल कैंट विधानसभा में सुनी पीएम मोदी के मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम का संबोधन।
आज कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या”मेरा बूथ सबसे मजबूत” कार्यक्रम के अंतर्गत जीएमएस मंडल कैंट विधानसभा में आयोजित कार्यक्रम में सम्मलित हुई।जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन को पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं संग सुना।इस अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री जी ने देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं को वर्चुअल संबोधित करने के साथ ही देशभर के 10 लाख बूथ और 12 हजार मंडलों में एलईडी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री मोदी जी ने कार्यकर्ताओं की डिजिटल रैली को भी संबोधित किया। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि निश्चित ही ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ अभियान…
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने सोमवार को नरेंद्र नगर टिहरी में आयोजित जी 20 इंफ्रास्ट्रक्चर वर्किंग ग्रुप की बैठक के सभी डेलीगेट्स का स्वागत करते हुए कहा कि भारत की G-20 अध्यक्ष के रूप में गौरवशाली यात्रा सहज, सरल और सक्षम रूप से गतिमान है।
रज्यपाल ने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर महत्वपूर्ण तत्व है जो हर समाज की प्रगति के लिए आवश्यक होता है। विकासशील और सशक्त इंफ्रास्ट्रक्चर राष्ट्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह समिति, G-20 देशों के बीच इंफ्रास्ट्रक्चर के विभिन्न पहलुओं पर मंथन और सहयोग को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करती है। प्रदेश में विकास कार्यों को करने के साथ साथ जल, जंगल और जमीन के संरक्षण के लिए भी कार्य किया है और साथ जन भागीदारी भी सुनिश्चित की है।…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को नरेंद्र नगर टिहरी में आयोजित जी 20 इंफ्रास्ट्रक्चर वर्किंग ग्रुप की बैठक के अवसर पर आयोजित विदेशी मेहमानों के लिए आयोजित रात्रि भोज के अवसर पर विदेशी मेहमानों का स्वागत किया।
विदेशी मेहमानों का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि किसी भी देश के विकास का पैमाना उस देश का आधारभूत ढांचा ही तय करता है, यही तय करता है कि उस देश का वर्तमान और भविष्य कैसा हो। आधारभूत ढांचे का पर्याय सिर्फ रेल, रोपवे, रोड आदि बनाना नहीं वरन आधारभूत ढांचे का असल मकसद आम आदमी की समस्याओं को कम करना और उसके रहन सहन को सुगम, सरल एवं सुरक्षित बनाना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्वतीय भौगोलिक परिस्थिति वाले राज्य का आधारभूत ढांचा मैदानी…
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिये कावड़ मेला शुरू होने से पहले सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के निर्देश,श्रद्धालुओं की सुविधाओं का रखा जाए पूरा ध्यान,कावड़ यात्रा सकुशल सम्पन्न कराना अधिकारियों की जिम्मेदारी,कावड़ यात्रा मार्ग के साथ पार्किग स्थलों पर साइनेज, स्वच्छता एवं पेयजल आदि का हो कारगर प्रबंध।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सोमवार को मेला नियंत्रण भवन (सी0सी0आर0) हरिद्वार में कांवड़ यात्रा-2023 की तैयारियों के सम्बन्ध में जन-प्रतिनिधियों, शासन के उच्चाधिकारियों एवं जिला स्तर के अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय गहन समीक्षा बैठक आयोजित हुई। समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को कावड़ मेला आरंभ होने से पूर्व सभी आवश्यक व्यवस्थायें समयबद्धता के साथ सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देश दिये कि कावड़ यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाए। श्रद्धालु अपने मन-मस्तिष्क में देवभूमि…
