सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग उत्तराखंड डॉ रंजीत कुमार सिन्हा तथा CROPC के चेयरमैन संजय श्रीवास्तव ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए| इस समझौता ज्ञापन के माध्यम से यूएसडीएमए और सीआरओपीसी के बीच सहयोग का एक नया अध्याय आरम्भ होगा | विशेष रूप से, राज्य में आसमानी बिजली की पूर्व चेतावनी तंत्र को मजबूत करने के सम्बन्ध में इससे सहायता मिलेगी | उत्तराखंड में सिस्टम एकीकरण, आसमानी बिजली गिरने के हॉट स्पॉट के माइक्रो-ज़ोनेशन, बिजली के कंडक्टर और अवरोधकों की स्थापना के लिए उपयुक्त…
Year: 2023
भाजपा के घर-घर संपर्क अभियान के तहत बूथ संख्या 136 में व्यापारियों एवं विशिष्ट लोगों से मुलाकात करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को मसूरी विधानसभा क्षेत्र के गढ़ी कैंट में भाजपा के महाजनसंपर्क अभियान के अंतर्गत घर-घर संपर्क अभियान में बूथ 136 में 60 से अधिक लोगो से मुलाक़ात कर उन्हें मोदी सरकार द्वारा 9 वर्षों में कराये गये मुख्य विकास कार्यों की पुस्तिका भेट की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने व्यापारियों एवं विशिष्ट लोगों से मोदी सरकार के सफलतम नौ वर्षों की पूर्ण होने पर उनका फीडबैक भी लिया। जिसपर अभियान के दौरान सभी व्यापारियों एवं विशिष्ट जनों ने मोदी सरकार के…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरूवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के प्रतिनिधिमण्डल ने भेंट की। उन्होंने किसानों की आय बढ़ाने के लिए राज्य में किये जा रहे कारगर प्रयासों के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सराहना की।
किसान प्रतिनिधिमण्डल के सदस्यों ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों के कल्याण के लिए सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में प्राकृतिक कृषि के क्षेत्र में अनेक संभावनाएं हैं, इसे राज्य में बढ़ावा मिलना चाहिए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में किसानों की आय में तेजी से वृद्धि हो रही है। विज्ञान आधारित कृषि पर अधिक बल दिया जा रहा है। प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। राज्य में…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरूवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के नेतृत्व में बाजपुर के किसान जनप्रतिनिधि व चीनी मिल के श्रमिकों के एक प्रतिनिधि मंडल ने भेंट की।
मुख्यमंत्री से बाजपुर चीनी मिल की सह ईकाई असवानी को लीज रेंट/पीपीपी मोड पर न दिये जाने का अनुरोध किया एवं इस सबंध में ज्ञापन भी दिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बाजपुर चीनी मिल की सह ईकाई असवानी को लीज/ रेंट/पीपीपी मोड पर दिये जाने से पूर्व किसानों के हितों को लेकर सभी पहलुओं को ध्यान में रखा जायेगा। इसका पूरा परीक्षण करने के बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की आय में बढ़ाने के लिए निरन्तर प्रयासरत है। किसानों के…
सैनिक कल्याण मंत्री ने 03 जुलाई को सैन्य धाम में आयोजित होने कार्यक्रम की समीक्षा,03 जुलाई को सैन्यधाम में अमर जवान ज्योति की आधारशिला पर शहीदों के आंगन से एकत्रित की गई पवित्र मिट्टी को किया जाएगा प्रतिस्थापित,उत्तराखंड की प्रमुख 16 नदियों का पवित्र जल भी कलश के माध्यम से पहुंचेगा सैन्यधाम, 02 जुलाई को देहरादून में होगा स्वागत।
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को कैंप कार्यालय में आगामी 03 जुलाई को गुनियालगांव में शहीदों के आंगन से एकत्रित की गई पवित्र मिट्टी को सैन्य धाम में निर्मित होने वाले अमर जवान ज्योति के मुख्य स्तंभ की आधारशिला में प्रतिस्थापित होने पर आयोजित कार्यक्रम की सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा की। मंत्री ने बैठक में अधिकारियों को कार्यक्रम सुनियोजित ढंग से करने के संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में मंत्री ने कहा आगामी 03 जुलाई को सैन्यधाम में अमर जवान ज्योति…
अमर शहीद मेजर भूपेन्द्र कंडारी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी,शीघ्र होगा शहीद मेजर भूपेंद्र कण्डारी को स्मृति में शहीद द्वार का निर्माण।
प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सर्वे गेट हाथीबड़कला देहरादून में उत्तराखण्ड के लाल देहरादून निवासी अमर शहीद मेजर भूपेन्द्र कण्डारी की पुण्यतिथि पर उन्हें पुप्ष चक्र अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। गौरतलब है कि शहीद मेजर कण्डारी राजपूताना राईफल्स में थे और वर्ष 2003 में राजौरी में आंतवादियों से एक मुठभेड़ के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए थे। शहीद को भारत सरकार द्वारा मरणोपरांत सेना मेडल से सम्मानित किया गया। शहीद को श्रद्धांजली अर्पित करते हुए सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य वीरों…
जी-20 की बैठक में पधारे मेहमानों द्वारा त्रिवेणी घाट गंगा आरती में किया गया प्रतिभाग,सुबे के मुख्यमंत्री और अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा विदेशी मेहमानों का गंगा आरती में किया गया स्वागत,कल _कल बहती व सुकून देने वाली गंगा की धारा के तट पर गंगा आरती और भजन संगीत में डूबे मेहमान,शीतलता और सुरम्य शांत वातावरण में आध्यात्मिकता से ओतप्रोत दिखे G _20 डेलीगेट्स,रात्रि भोज में विदेशी मेहमानों का भारत की मोटा अनाज और उत्तराखंड की बारहअनाजा संस्कृति से भी हुआ परिचय।
ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट में G_20 के मेहमानों द्वारा गंगा आरती में प्रतिभाग किया गया। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, अन्य जनप्रतिनिधियों तथा स्थानीय लोगों द्वारा गर्मजोशी से विदेशी मेहमानों का स्वागत किया गया। गंगा आरती और भजन संगीत से विदेशी मेहमान प्रभावित होकर आध्यात्मिकता में डूबे रहे। कल_कल बहती गंगा की शांत और सुरम्य वादियों को देखकर G_20 के डेलिगेट्स इतने जिज्ञासु, उत्सुक और प्रसन्न दिखे कि गंगा दर्शन के दौरान सेल्फी लेने की होड़ मची रही। गंगा आरती में विदेशी मेहमानों को भारत की आध्यात्मिकता,…
भारतीय G20 प्रेसीडेंसी के तहत तीसरी G20 इंफ्रास्ट्रक्चर वर्किंग ग्रुप (IWG) की बैठक 28 जून 2023 को ऋषिकेश, उत्तराखंड में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। तीन दिवसीय IWG बैठक 26 जून 2023 को शुरू हुई और इसमें G20 सदस्य देशों, आमंत्रित देशों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के लगभग 63 प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
28 जून 2023 को, बैठक के आखिरी में, दो सत्र आयोजित किए गए, जिसमें प्रतिनिधियों ने शहरी प्रशासन की क्षमताओं को बढ़ाने के ढांचे के साथ-साथ 2023 इंफ्रास्ट्रक्चर एजेंडा में उल्लिखित एक और महत्वपूर्ण कार्यधारा पर चर्चा की। कुल मिलाकर, तीसरी IWG बैठक में सभी सत्रों में सार्थक चर्चा हुई, जिसमें प्रेसीडेंसी ने स्पष्ट रूप से परिभाषित परिणामों की रूपरेखा तैयार की। प्रतिनिधियों ने गर्मजोशी भरे आतिथ्य के लिए भारतीय प्रेसीडेंसी की सराहना की और सभी कार्यक्षेत्रों में प्रगति हासिल करने की दिशा में प्रेसीडेंसी के प्रयासों को स्वीकार किया।…
मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने बुधवार को सचिवालय में प्रदेश में बनायी जा रही विभिन्न प्रकार की पार्किंग्स की प्रगति की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को पार्किंग निर्माण गतिविधियों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
मुख्य सचिव ने कहा कि पर्यटन प्रदेश होने के कारण और लगातार पर्यटन गतिविधियों के बढ़ने से पर्यटकों की संख्या में तेजी से उछाल आया है। इससे प्रदेश के पर्वतीय पर्यटक स्थ्लों में पार्किंग की समस्या भी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि पर्यटन स्थलों में आवश्यकता के अनुरूप छोटी-छोटी एवं ज्यादा संख्या में पार्किंग्स बनायी जानी चाहिए। कहा कि प्रदेश के हित में सबसे किफायती पार्किंग रोडसाईड पार्किंग हैं, जिन्हें रोड से 100-200 मीटर नई सड़क काटकर या सड़क को थोड़ा अधिक चौड़ा करके तैयार किया जा सकता है। यदि…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा इन्द्रानगर, देहरादून में निर्मित 5 एम0एल0डी के एस0टी0पी0 में एस0पी0एस निर्माण, सीवर राईजिंग मेन लाईन बिछाने एवं उससे संबंधी कार्यों की योजना हेतु कुल रू0 754.28 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई।
मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के विभिन्न प्रमुख नगरों में बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी एवं व्यावहारिक अनुभव दिलाने हेतु ऐसे स्थानों जहां बच्चों का भ्रमण ज्यादा होता है, वहां छोटे-छोटे *चिल्ड्रन ट्रैफिक पार्क* विकसित किये जाने के प्रस्ताव पर स्वीकृति प्रदान की गई। चिल्ड्रन पार्क परियोजना के क्रियान्वयन हेतु पेयजल निगम को कार्यदायी संस्था नामित किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा निर्माणाधीन 2 फेज 132 के0वी0 किच्छा-लालकुआँ पारेषण लाईन (कुल लम्बाई 19.489 कि0मी0) के निर्माण हेतु स्वीकृति प्रदान की गई है। उक्त पारेषण लाईन 132 के0वी0 उपस्थान…
