मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण से भेंट कर उत्तराखंड राज्य से संबंधित विषयों पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से सौंग बांध पेयजल परियोजना के लिए 1774 करोड़ की धनराशि का वित्त पोषण भारत सरकार से विशेष सहायता के अन्तर्गत कराने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री से उत्तराखंड की विशेष परिस्थितियों और सीमित वित्तीय संसाधनों को देखते हुए बाह्य सहायतित परियोजनाओं की ऋण राशि पर लगाई गई सीलिंग को हटाए जाने का भी अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून की बढ़ती हुई आबादी के कारण पेयजल की मांग निरन्तर तेजी से बढ़ती जा रही है। इसके दृष्टिगत व भविष्य में सतत्…

उप निदेशक सेवायोजन विभाग चन्द्रकांता ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के अन्तर्गत विदेश में रोजगार के अवसर से जुड़ने के लिए नर्सिंग, एल्डरली केयर, हॉस्पिटैलिटी आदि क्षेत्रों में अवसर उपलब्ध हैं।

इसके लिए कुल प्रशिक्षण लागत का 20 प्रतिशत राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा एवं स्किल लोन की सुविधा भी उपलब्ध है। उन्होंने जानकारी दी विभिन्न क्षेत्रों में कुशल / प्रशिक्षित युवा विदेश रोजगार से जुड़ने हेतु अपणि सरकार पोर्टल https://eservices.uk.gov.in पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं एवं अधिक जानकारी के लिये निकटतम जिला सेवा योजना कार्यालय एवं विभागीय कॉल सेंटर 155267 पर सम्पर्क कर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।       नोडल अधिकारी विदेश रोजगार प्रकोष्ठ प्रवीण गोस्वामी ने जानकारी दी कि विदेश रोजगार प्रकोष्ठ, सहसपुर में…

दिल्ली से देहरादून का सफर हुआ महंगा, अब इतने देने होंगे रुपए, देखें रेट लिस्ट…

दिल्ली से देहरादून जाने वाले यात्रियों के लिए काम की खबर है। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर सिवाया टोल प्लाजा पर टोल टैक्स के दाम बढ़ा दिए गए हैं, जिससे अब सफर करना मंहगा होगा। बताया जा रहा है कि नई कीमतें 1 जुलाई से लागू हुई है। ये टैक्स मल्टीएक्सल वाहनों का बढ़ाया गया है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार एनएच 58 दिल्ली-देहरादून हाईवे पर सिवाया टोल प्लाजा में टोल टैक्स बढ़ाया गया है, जिसके अनुसार 1 जुलाई से मल्टीएक्सल वाहनों को 10 रुपये और बस-ट्रक को 05 रुपये ज्यादा टोल देना…

प्रदेश की प्रमुख नदियों से एकत्रित पवित्र जल संग्रहण यात्रा पहुंची देहरादूनसैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने देहरादून घंटाघर में यात्रा का पुष्प वर्षा कर किया भव्य स्वागत,03 जुलाई को सैन्य धाम में निर्मित अमर जवान ज्योति के मुख्य स्तंभ की आधारशिला में किया जाएगा पवित्र जल अर्पित।

प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आज देहरादून के घंटाघर में जल संग्रहण यात्रा का देहरादून पहुंचने पर पुष्प वर्षा कर यात्रा का भव्य रूप से स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक सविता कपूर, विधायक खजान दास महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल भी उपस्थित रहे। गौरतलब है कि 03 जुलाई यानी को उत्तराखण्ड के पंचम धाम सैन्य धाम में शहीदों के आंगन की पवित्र माटी को अमर जवान ज्योति के निर्माण में प्रतिस्थापन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त सैन्य धाम…

सैन्य धाम में शहीदों के आंगन की पवित्र माटी का प्रतिस्थापन समारोह की तैयारियों का मंत्री गणेश जोशी ने किया, कार्यक्रम स्थल का निरीक्षणसैनिक कल्याण मंत्री ने अधिकारियों को कार्यक्रम को अंतिम रूप देने के दिए निर्देश,कल 03 जुलाई को सैन्य धाम में निर्मित अमर जवान ज्योति में की जाएगी शहीदों के आंगन की पवित्र माटी प्रतिस्थापित,कार्यक्रम में राज्यपाल, मुख्यमंत्री, सीडीएस जनरल अनिल चौहान, वीर नारियां होंगी शामिल।

प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को देहरादून गुनियाल गांव में निर्माण हो रहे सैन्य धाम स्थल में कल यानी 03 जुलाई को उत्तराखण्ड के पंचम धाम सैन्य धाम में आयोजित होने वाले शहीदों के आंगन की पवित्र माटी का प्रतिस्थापन समारोह की तैयारियों को लेकर कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मौके पर अधिकारियों को तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।   मंत्री ने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद करने तथा कार्यक्रम को अंतिम रूप…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मत्स्य, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री परुषोत्तम रूपाला से भेंट कर उत्तराखंड में पशुपालन और डेयरी से संबंधित विषयों पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से नेशनल लाईवस्टाॅक मिशन योजना के अन्तर्गत पशुधन बीमा की अवशेष धनराशि अवमुक्त करने और राज्य में संचालित सचल पशुचिकित्सा वाहन की सेवाएं शेष 35 विकासखण्डों में भी उपलब्ध कराए जाने का भी आग्रह किया।   मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड के विकास में सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड राज्य में संचालित विभिन्न रोजगार योजनाओं में पशुपालन से सम्बन्धित योजनाओं का महत्वपूर्ण स्थान है। भारत सरकार द्वारा उत्तराखण्ड राज्य के सीमान्त पर्वतीय व मैदानी क्षेत्रों के पशुपालकों हेतु नेशनल लाईवस्टाॅक मिशन योजना के…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय रक्षा मंत्री से रानीखेत और लैंसडाउन में छावनी बोर्डों को भंग करने और सैन्य स्टेशनों से बाहर के क्षेत्रों को राज्य प्रशासन को हस्तांतरित करने का अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश के योल में छावनी बोर्डों को भंग करने और छावनियों के नागरिक क्षेत्रों को नगर पालिकाओं के साथ विलय करने और छावनियों को सैन्य स्टेशनों के रूप में फिर से नामित करने के निर्णय का स्वागत किया।   मुख्यमंत्री ने कहा कि रानीखेत और लैंसडाउन रणनीतिक छावनियां नहीं हैं, इसलिए उन्हें प्राथमिकता से भंग किया जाना चाहिए। छावनी बोर्ड के विघटन और इन शहरों में नागरिक क्षेत्रों को स्थानीय नगर पालिकाओं/जिला प्रशासन में स्थानांतरित करने से यहां की स्थानीय जनता को लाभ होगा। साथ ही शहर…

मंत्री गणेश जोशी से मसूरी होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने की मुलाकात।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से शनिवार को उनके कैंप कार्यालय में मसूरी होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुलाकात की। इस दौरान एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मंत्री गणेश जोशी को मसूरी में होटल उद्योग से संबंधित विभिन्न समस्याओं को उनके सम्मुख रखा। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा माननीय न्यायलय द्वारा पारित आदेश में घोबी घाट जल स्रोत, मसूरी से प्राइवेट टैंकरों द्वारा होटलों को की जा रही जल आपूर्ति को गैरकानूनी घोषित किया गया। उन्होंने कहा उसी क्रम में माननीय न्यायालय द्वारा उत्तराखण्ड जल संस्थान को उक्त स्रोत को नियमित कर…

आपदा प्रबन्धन की दृष्टि से संसाधनों, फील्ड पर अधिकारियों व कार्मिकों, वाहनों, इक्विपमेंटस एवं अन्य सम्पतियों की जल्द से जल्द जीआईएस मैपिंग-सचिव आपदा प्रबन्धन डा0 रंजीत कुमार सिन्हा,सभी फील्ड वाहनों में जीपीएस इंसोटेलेशन सुनिश्चित होगा,आपदा प्रबन्धन के लिए विभागों में तकनीकी का अधिक से अधिक इस्तेमाल बढे़,सिचाई एवं सीडब्ल्यूसी विभाग को फल्ड मैनेजमेंट प्लान तैयार करने के निर्देश,जीआईएस प्लेटफोर्म पर रिसोर्स मैपिंग की स्थिति स्पष्ट हो।

सचिव आपदा प्रबन्धन डॉ0 रंजीत कुमार सिन्हा ने विभागों को आपदा प्रबन्धन के दृष्टिगत अपने संसाधनों, फील्ड पर अधिकारियों व कार्मिकों, वाहनों, इक्विपमेंटस एवं अन्य सम्पतियों की जल्द से जल्द जीआईएस मैपिंग करने तथा आपदा प्रबन्धन विभाग की वेबसाइट पर डाटा अपलोड के सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने परिवहन विभाग को विभिन्न विभागों में लगे सभी फील्ड वाहनों में जीपीएस इंसोटेलेशन सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए हैं। सचिव आपदा प्रबन्धन ने स्पष्ट किया कि सभी विभागों में आपदा कन्ट्रोल रूम या डिजास्टर मैनेजमेंट सेल स्थापित हो जानी चाहिए, जिनका…

महाराज की उ0प्र0 के मुख्यमंत्री योगी से जनपद के तीन विकासखण्डों में सिंचाई के लिए 665 क्यूसेक पानी की मांग,जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत प्रमुखों के प्रत्यक्ष चुनाव पर भी योगी ने जताई सहमति।

प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, संस्कृति, जलागम प्रबन्धन एवं भारत नेपाल उत्तराखण्ड नदी परियोजना मंत्री सतपाल महाराज ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर संयुक्त निरिक्षण के पश्चात टिहरी बांध से उत्तर प्रदेश को उपलब्ध हो रहे अतिरिक्त पानी में से जनपद हरिद्वार के भगवानपुर आदि क्षेत्रों में सिंचाई हेतु 665 क्यूसेक पानी देने का अनुरोध किया।   प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, संस्कृति, जलागम प्रबन्धन एवं भारत नेपाल उत्तराखण्ड नदी परियोजना…