मंगलवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने देवराणा, नौगांव स्थित भगवान रूद्रेश्वर महाराज के दर्शन कर आशिर्वाद लिया। देवराणा का यह ऐतिहासिक मेला 70 गांवों का प्रसिद्ध मेला है, जहां पर इन गांवों के ग्रामवासी सहित अन्यत्र क्षेत्रों के लोग भी इस मेले को देखने आते हैं। नेहा जोशी ने रद्रेश्वर महाराज में हर वर्ष लगने वाले देवराणा के इस ऐतिहासिक मेले डांडा की जातर को माननीय पर्यटन मंत्री से आग्रह कर राजकीय मेला घोषित कराने का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर…
Year: 2023
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने महन्त देवेंद्र दास से की भेंट सरकार के जैविक कार्यक्रमों पर की गहन चर्चा।
आज कृषि मंत्री ने महन्त देवेंद्र दास से की भेंट और एसजीआरआर एवं सरकार के जैविक कार्यक्रमों पर गहन चर्चा की। ज्ञात हो कि जैविक के क्षेत्र में एसजीआरआर कृषि विद्यालय के परस्पर सहयोग से कार्य किया जा रहा है। जैविक उत्पाद परिषद द्वारा एसजीआरआर के कृषि विद्यालय के कृषि मेले एवं एसजीआरआर उत्तराखण्ड millet महोत्सव में भी प्रतिभाग किया । जैविक उत्पाद परिषद एसजीआरआर के जैविक उत्पादों के विश्लेषण एवं प्रमाणीकरण में सहयोग कर रहा है। एसजीआर आर के कृषि विद्यालय के 15 छात्र छात्राओ को प्रशिक्षण भी देने…
मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने मंगलवार को सचिवालय में प्रदेश में जड़ी-बूटी के विकास के सम्बन्ध में बैठक ली।
मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश में जड़ी-बूटी और इस क्षेत्र में रोजगार की सम्भावनाओं को देखते हुए, जड़ी-बूटी उत्पादन और प्रसंस्करण को बढ़ावा दिए जाने की आवश्यकता है। मुख्य सचिव ने कहा कि वन पंचायतों के लिए शीघ्र ही योजना तैयार की जाए। जड़ी-बूटी की दिशा में जो वन पंचायतें पहले से कार्य कर रही हैं, उन्हें इस योजना में अवश्य शामिल किया जाए। उन्होंने योजना के लिए नियम व शर्तों को सरल बनाए जाने के भी निर्देश दिए। कहा कि किसी भी योजना को सफल बनाने के…
मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने मंगलवार को सचिवालय में केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
मुख्य सचिव ने कहा कि कार्य समय से पूर्ण हो इसके लिये अधिक से अधिक श्रमिकों की व्यवस्था सुनिश्चित कि जाए। रात्रि शिफ्ट में भी कार्य किए जाएँ। निर्माण सामग्री की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जाए। मुख्य सचिव ने अल्टरनेटिव ट्रेक रूट के शीघ्र निर्माण के लिए वन विभाग एवं लोक निर्माण विभाग को मिलकर तेज़ी से कार्य करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने लिंचोली का भी मास्टर प्लान शीघ्र तैयार किए जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सभी कार्य समय पर पूर्ण हो सकें इसके लिए…
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री को निवेशक सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया,उत्तराखंड में दिसंबर में होना है अंतरराष्ट्रीय निवेशक सम्मेलन।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड के विकास में प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपके निर्देशन में उत्तराखण्ड राज्य ईज ऑफ डुईंग बिजनेस, निवेश प्रोत्साहन और स्टार्टअप क्षेत्र में निरंतर विकास कर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय निवेशकों को राज्य में आकर्षित करने के उद्देश्य से दिसम्बर 2023 के द्वितीय सप्ताह में देहरादून में “वैश्विक निवेशक सम्मेलन-2023” आयोजित किया जाना प्रस्तावित है…
डेंगू रोग के प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु नगर आयुक्त द्वारा दिए अधिकारियों को निर्देश।
डेंगू रोग के बढ़ते मामलों को गंभीरता से लेते हुए नगर आयुक्त श्री मनुज गोयल ने आज 04. 07. 2023 को अपने कार्यालय कक्ष में अधिकारियों की बैठक ली तथा अधिकारियों को निर्देशित किया कि आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की टीम बनाकर उनसे प्रतिदिन 40 घरों में सर्वे कराया जाए प्रत्येक टीम उनके क्षेत्र की खाली अथवा निर्माणाधीन इमारतों की सूचना क्षेत्रीय सुपरवाइजर को देगी तथा क्षेत्रीय सुपरवाइजर उक्त स्थान पर डेंगू की रोकथाम की कार्यवाही कराना सुनिश्चित करेगा । नगर आयुक्त द्वारा नगर स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित…
डेंगू रोकथाम को प्रभावी कदम उठायें सीएमओः डॉ. धन सिंह रावत,कहा, डेंगू संभावित जनपदों में जनजागरूता अभियान में लायें तेजी,रेखीय विभागों के साथ वृहद स्तर पर चलायें रोकथाम गतिविधियां।
सूबे में डेंगू रोग के नियंत्रण एवं रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड़ पर रहने के निर्देश दिये गये हैं। इसके अलावा सभी जिलाधिकारियों एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को जनपद स्तर पर डेंगू नियंत्रण को प्रभावी कदम उठाने को कहा गया है। रेखीय विभागों के साथ मिलकर प्रदेश के डेंगू संभावित जनपदों में वृहद स्तर पर जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश भी विभागीय अधिकारियों को दे दिये गये हैं। अस्पतालों में आने वाले डेंगू मरीजों को उचित उपचार मुहैया कराने को कहा गया है, साथ ही अधिकारियों को…
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने सोमवार को गुनियाल गांव, देहरादून स्थित सैन्यधाम में शहीदों के आंगन की पवित्र माटी के प्रतिस्थापना समारोह में प्रतिभाग किया।
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी की अध्यक्षता में हुए इस समारोह में सीडीएस जनरल अनिल चौहान बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में राज्यपाल, सैनिक कल्याण मंत्री, सीडीएस एवं उपस्थित वीर नारियों द्वारा शहीदों के आंगन की पवित्र मिट्टी के साथ-साथ प्रदेश की प्रमुख नदियों के पवित्र जल को सैन्यधाम में निर्मित होने वाली ‘अमर जवान ज्योति’ की आधारशिला में अर्पित किया। कार्यक्रम के अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि आज का दिन, हमारे वीर शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करने का दिन है। 1734 शहीदों के आंगन…
मुख्यमंत्री ने कांवड़ यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं को दी शुभकामनायें।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांवड़ यात्रा में देवभूमि उत्तराखण्ड आने वाले शिव भक्तों का स्वागत करते हुए सभी की मंगलमय यात्रा की कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मां गंगा की कृपा सभी पर बनी रहे तथा भगवान भोलेनाथ का सभी को आशीर्वाद प्राप्त हो, शिव एवं गंगा भक्त कांवड़ियों की यात्रा की सुगमता की राज्य सरकार द्वारा प्रभावी व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड आये शिव भक्तों में भगवान शिव का अंश दिखता है। उन्होंने कहा…
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने अपनी माता जी और गुरुजनों का लिया आशिर्वाद।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आज मंत्री गणेश जोशी ने सर्व प्रथम अपनी माता जी मोहनी जोशी का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा माँ ही सबसे बड़ी गुरु है, वो हमे सिर्फ दुनिया मे ही नही लाती बल्कि जीवन जीना भी सिखाती है। माँ ही पहली गुरु है जो हमे एक अच्छा इन्सान बनना सिखाती है। मंत्री जोशी ने कहा मां का स्थान ईश्वर के बराबर है। क्योंकि ईश्वर ने मानवता के सृजन का उत्तरदायित्व मां को ही दिया है। इसके उपरांत मंत्री जोशी…
